Wednesday, October 28, 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

दुनिया

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

28 अक्टूबर, 2026 10:11 AM

अबू धाबी: फ्लाईदुबई फ्लाइट को हाइजैक होने से बचाने के लिए जान की बाजी लगाने को तैयार भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है। राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मच्छार समेत विमान के अन्य चालक दल सदस्यों को प्रथम श्रेणी के 'ऑर्डर ऑफ जायद II' से सम्मानित किया है। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने चालक दल को यह सम्मान प्रदान किया। दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी।

यूएई के नेतृत्व ने चालक दल की त्वरित कार्रवाई, जिम्मेदारी और व्यावसायिक दक्षता की सराहना करते हुए कहा, "यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना देश की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। राष्ट्रपति ने चालक दल के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान यूएई के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।"

यह सम्मान 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 में हुई घटना के बाद दिया गया है। दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान के कॉकपिट में सह-पायलट ने कैप्टन मच्छार पर हमला कर दिया था और विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की थी। यूएई के अभियोजकों की जांच के अनुसार, आरोपी की मंशा विमान को इजरायल के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त कर बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान पहुंचाने की थी।

गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफलता हासिल की। इसके बाद चालक दल के अन्य सदस्यों और यात्रियों ने हस्तक्षेप कर हमलावर को काबू में किया। विमान को सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे की ओर मोड़ा गया, जहां उसे सुरक्षित उतारा गया। इस घटना में विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की जान बच गई।

घटना के बाद शेख हमदान ने अस्पताल में कैप्टन मच्छार से मुलाकात कर उनके साहस और मानव जीवन की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की थी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी उनकी बहादुरी की प्रशंसा की थी।

इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भी कैप्टन मच्छर को स्वस्थ होने के बाद देश के नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की है।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

हूती ने रियाद हवाई अड्डे पर 'सटीक' हमले का दावा किया

हूती ने रियाद हवाई अड्डे पर 'सटीक' हमले का दावा किया