Sunday, April 05, 2026
BREAKING
जयपुर : मिशन भारत भाग्य विधाता' का शंखनाद, युवाओं को AI की कमान सौंपेगी मारकनप्रे कंपनी, 3 महीने की पेड इंटर्नशिप लॉन्च ट्रंप के बयान पर घमासान, अमेरिका में चीनी ऑटो कंपनियों की एंट्री के खिलाफ 'डेमोक्रेट्स' की चेतावनी IPL-2026 : राजस्थान राॅयल्स ने गुजरात के जबड़े से छीनी जीत, आखिरी ओवर में तुषार देशपांडे का कातिल स्पेल रश्मिका मंदाना : पहली ही फिल्म से मिला हिट करियर और लाइफ पार्टनर, ऐसे टूटा रिश्ता कि बैन होने की आ गई नौबत राजकुमार राव के प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'टोस्टर' का ट्रेलर आउट कविता कौशिक ने बताया 'कप्तान' के लिए क्यों नहीं करनी पड़ी ज्यादा मेहनत तन और मन दोनों को शीतलता देती है ककड़ी, गर्मियों में खुद को रखें बीमारियों से कोसों दूर वजन कम करने के लिए आहार में शामिल करें ये चार सलाद, मिलेगा भरपूर पोषण Haier ने भारत में लांच लिए हैवी ड्यूटी Desert Rose Super AC, फीचर्स हैं खास पीएम मोदी ने ‘द केरला स्टोरी’ को लेकर विपक्ष को घेरा, फिल्म को दिया अपना समर्थन!

राष्ट्रीय

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु को ले जाने वाला एक्सिओम-4 मिशन 19 जून को होगा लॉन्च

15 जून, 2025 01:17 PM

एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग पर ताजा अपडेट आया है। केंद्रीय विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी है कि 19 जून को एक्सिओम-4 मिशन लॉन्च होगा।
भारत के लिए एक्सिओम-4 मिशन काफी अहम है, क्योंकि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के रूप में पहला भारतीय अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर जाएगा। 39 वर्षीय शुभांशु शुक्ला लखनऊ में जन्मे हैं। उन्हें जून 2006 में भारतीय वायुसेना में कमीशन मिला। उन्हें 2000 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव हासिल है। वे सुखोई-30 एमके 1, मिग-21, मिग-29, जगुआर, हॉक, डॉर्नियर और एएन-32 जैसे फाइटर जेट्स को उड़ा चुके हैं।

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के लिए भी मिशन महत्वपूर्ण होगा। वे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर विशेष खाद्य और पोषण संबंधी प्रयोग करेंगे।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी। उन्होंने बताया कि “भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन ले जाने वाले एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्च तारीख अब 19 जून 2025 के लिए फिर से निर्धारित की गई है। साथ ही स्पेस एक्स टीम ने पुष्टि की है कि लॉन्च को पहले स्थगित करने वाले सभी मुद्दों पर पूरी तरह से काम किया गया है।”

उन्होंने कहा कि आगे का कोई भी अपडेट समय के अनुसार साझा किया जाएगा।

दरअसल, 11 जून को मिशन कुछ तकनीकी परेशानी के कारण स्थगित करना पड़ा। चौथी बार ऐसा हुआ कि मिशन लॉन्च करने की तारीख बदली गई। 11 जून को मिशन स्थगित करने की घोषणा करते हुए इसरो ने जानकारी दी कि लॉन्च से पहले टेस्टिंग के दौरान प्रोपल्शन बे में एलओएक्स रिसाव का पता चला था।

13 जून को इसरो प्रमुख वी नारायणन ने एक बयान में कहा, “इसरो, नासा, एक्सिओम स्पेस और स्पेसएक्स के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के ज्वेज्दा मॉड्यूल में देखी गई समस्या को जिम्मेदारी के साथ हल करने के लिए काम कर रहा है, जिसके कारण एक्सिओम मिशन 4 (एक्स-4) में देरी हुई।”

फिलहाल मिशन लॉन्च करने की नई तारीख का ऐलान कर दिया गया है। हर भारतीय इस मिशन की सफल लॉन्चिंग का इंतजार कर रहा है। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जयपुर : मिशन भारत भाग्य विधाता' का शंखनाद, युवाओं को AI की कमान सौंपेगी मारकनप्रे कंपनी, 3 महीने की पेड इंटर्नशिप लॉन्च

जयपुर : मिशन भारत भाग्य विधाता' का शंखनाद, युवाओं को AI की कमान सौंपेगी मारकनप्रे कंपनी, 3 महीने की पेड इंटर्नशिप लॉन्च

पीएम मोदी ने ‘द केरला स्टोरी’ को लेकर विपक्ष को घेरा, फिल्म को दिया अपना समर्थन!

पीएम मोदी ने ‘द केरला स्टोरी’ को लेकर विपक्ष को घेरा, फिल्म को दिया अपना समर्थन!

महिला सुरक्षा पर गंभीर नहीं है सरकार : राहुल गांधी

महिला सुरक्षा पर गंभीर नहीं है सरकार : राहुल गांधी

देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार, घबराहट में अधिक खरीददारी न करें लोग

देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार, घबराहट में अधिक खरीददारी न करें लोग

₹10,000 रिश्वत लेते नायब कोर्ट को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया

₹10,000 रिश्वत लेते नायब कोर्ट को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल चुनाव: 4,660 सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी, मतदाताओं को राहत

पश्चिम बंगाल चुनाव: 4,660 सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी, मतदाताओं को राहत

रायसेन में राष्ट्रीय कृषि महोत्सव, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का पूरा समाधान

रायसेन में राष्ट्रीय कृषि महोत्सव, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का पूरा समाधान

राजनाथ सिंह ने ‘लार्ज कैविटेशन टनल’ परियोजना की रखी आधारशिला

राजनाथ सिंह ने ‘लार्ज कैविटेशन टनल’ परियोजना की रखी आधारशिला

सीएम योगी समेत कई नेताओं ने झलकारी बाई के बलिदान को किया नमन

सीएम योगी समेत कई नेताओं ने झलकारी बाई के बलिदान को किया नमन

केरल चुनाव 2026: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने धार्मिक नेताओं से मुलाकात कर सबको किया आश्वस्त

केरल चुनाव 2026: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने धार्मिक नेताओं से मुलाकात कर सबको किया आश्वस्त