Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों ने खेती को घाटे का सौदा बना दिया है: कुमारी सैैलजा

01 जून, 2026 09:01 PM

चंडीगढ़ : सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने कहा है कि भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का जो वादा किया था, वह पूरी तरह छलावा साबित हुआ है। आज स्थिति यह है कि खाद, बीज, कीटनाशक, डीजल और कृषि उपकरणों की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। कुमारी सैलजा ने कहा कि हाल ही में एनपीके और पोटाश जैसे उर्वरकों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। एनपीके (12:32:16), एनपीके (16:16:16), पोटाश तथा अन्य मिश्रित उर्वरकों के दामों में प्रति बैग सैकड़ों रुपये की वृद्धि हुई है। इससे खेती की लागत में हजारों रुपये का अतिरिक्त बोझ किसानों पर पड़ रहा है। सांसद ने कहा कि एक ओर भाजपा सरकार किसानों को लाभकारी मूल्य देने में विफल रही है, वहीं दूसरी ओर खेती के लिए आवश्यक संसाधनों को लगातार महंगा किया जा रहा है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी देने के बजाय सरकार बड़े उद्योगपतियों और निजी कंपनियों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। इसका सीधा असर देश के अन्नदाताओं पर पड़ रहा है। कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा सहित पूरे देश का किसान आज बढ़ती लागत, कम आय और कर्ज के दबाव से परेशान है। भाजपा सरकार के दस वर्षों में किसानों की समस्याएं कम होने के बजाय और बढ़ी हैं। किसानों को राहत देने के लिए खाद एवं कृषि आदानों की कीमतों पर नियंत्रण, डीजल पर राहत और फसलों के लिए लाभकारी एमएसपी सुनिश्चित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और भविष्य में भी किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी। कांग्रेस का स्पष्ट मानना है कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ किसान है और उसकी समृद्धि के बिना भारत का विकास संभव नहीं है। कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार से मांग की कि किसानों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को कम करने के लिए तत्काल प्रभाव से उर्वरकों की कीमतों में हुई वृद्धि वापस ली जाए तथा किसानों को राहत देने के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की जाए।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित