Wednesday, July 29, 2026
BREAKING
भारत का अफ्रीका में संचयी निवेश बढ़कर 75 अरब डॉलर हुआ, व्यापार करीब 14 गुना बढ़ा : रिपोर्ट रूस ने टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर लगाया आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप, जारी किया अंतरराष्ट्रीय अरेस्ट वारंट पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एफटीए रणनीति से 60 ट्रिलियन डॉलर के वैश्विक बाजारों तक पहुंच खुलती है: पीयूष गोयल अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा पहली तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,650 करोड़ रुपए रहा, आय में भी उछाल सेना की पहचान केवल रणभूमि में नहीं, बल्कि मानवीय सहायता से भी होती है : राजनाथ सिंह राहुल के संबोधन पर लोकसभा में हंगामा, रिजिजू बोले- 'नेता विपक्ष ने किया असंसदीय भाषा का इस्तेमाल' विवाद के बीच कंगना रनौत ने एक और वीडियो किया जारी, मीडिया पर लगाया 'टारगेट' करने का आरोप होर्मुज और लाल सागर में व्यवधान से भारतीय निर्यातकों-आयातकों की कमाई पर पड़ सकता है असर: रिपोर्ट एकेजी भवन मामले पर बोले जेपी नड्डा-आपातकाल के दौरान मुझे कई बार कक्षा से गिरफ्तार किया गया बैंकों ने वित्त वर्ष 23 से वित्त वर्ष 26 के बीच न्यूनतम बैलेंस शुल्क के रूप में वसूले 26,170 करोड़ रुपए : केंद्र

राष्ट्रीय

भाजपा राज में सबसे ज्यादा पेपर लीक, सिर्फ नया कानून बनाने से नहीं सुधरेगी व्यवस्था: अखिलेश यादव

29 जुलाई, 2026 03:59 PM

नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) ने कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। सपा प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने पेपर लीक की घटनाओं को लेकर सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठाए जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा से जुड़े आरोपों को लेकर सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आई हैं और इसकी जिम्मेदारी मौजूदा सरकार की है। भाजपा शासनकाल में सबसे अधिक पेपर लीक हुए हैं, जिसके कारण युवाओं में नाराजगी है। बड़ी संख्या में युवा अपनी आवाज उठाने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं और सरकार को उनकी चिंताओं का जवाब देना चाहिए।

उन्होंने पेपर लीक विरोधी कानून को लेकर भी सवाल उठाए। अखिलेश यादव ने कहा कि यह विधेयक मौजूदा कानून में संशोधन है लेकिन सरकार को यह बताना चाहिए कि पहले से मौजूद कानूनों के तहत कितने लोगों पर कार्रवाई हुई।

उन्होंने दावा किया कि अकेले उत्तर प्रदेश में पेपर लीक की 20 से अधिक घटनाएं हुई हैं लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया कि कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और कितनों के खिलाफ कार्रवाई हुई।

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि जब सरकार और उससे जुड़े लोग ही भ्रष्टाचार के मामलों में शामिल पाए जाते हैं तो केवल कानून बनाने से समस्या का समाधान नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि पेपर लीक रोकने के लिए अब तक क्या ठोस कदम उठाए गए हैं और दोषियों के खिलाफ कितनी कार्रवाई हुई है।

सपा सांसद रामगोपाल यादव ने अयोध्या राम मंदिर के मुद्दे पर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है। लोगों ने भगवान राम के नाम पर विश्वास करते हुए दान दिया था लेकिन उस धन का इस्तेमाल किसी गलत उद्देश्य के लिए नहीं होना चाहिए था।

रामगोपाल यादव ने कहा कि राम मंदिर का मुद्दा देश और दुनियाभर के राम भक्तों की भावनाओं से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को लगता है कि उनके साथ अन्याय हुआ है और उनकी आस्था के साथ विश्वासघात किया गया है। उन्होंने कहा कि मंदिर के लिए दिया गया दान केवल मंदिर निर्माण और धार्मिक कार्यों के लिए होना चाहिए था।

पेपर लीक विरोधी विधेयक पर भी राम गोपाल यादव ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केवल कानून बनाने से भ्रष्टाचार समाप्त नहीं किया जा सकता। उनके अनुसार, भ्रष्टाचार ऊपर से नीचे तक फैल चुका है और इसे रोकने के लिए व्यवस्था में ईमानदारी और पारदर्शिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि पहले भी कई कानून बनाए गए लेकिन भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म नहीं हुआ।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए रामगोपाल यादव ने कहा कि किसी मंत्री को पद पर रखना या हटाना प्रधानमंत्री का अधिकार है। उन्होंने कहा कि यह सवाल उठाना उचित नहीं होगा कि किसी विशेष व्यक्ति को मंत्री क्यों बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि संसद के दोनों सदनों में अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा होगी और राज्यसभा में भी महत्वपूर्ण विषयों को उठाया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि राम मंदिर का मुद्दा करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा है और इससे जुड़े मामलों पर गंभीर चर्चा की आवश्यकता है।

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि अफसोस है कि भाजपा के लोग और उनकी सरकार अयोध्या के मामले में बड़ी मछलियों को बचा रहे हैं। इससे कुछ नहीं होने वाला है बल्कि जो लोग दोषी हैं, प्रभु श्रीराम उनको सजा देंगे। ये करोड़ों लोगों की आस्था का सवाल है। अयोध्या के मुद्दे को धार देकर भाजपा सत्ता में आई और अयोध्या से ही जाएगी और इसकी शुरूआत हो चुकी है। 2027 में इनकी सरकार जाएगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। भाजपा को 50 सीट भी नहीं मिलेगी।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत का अफ्रीका में संचयी निवेश बढ़कर 75 अरब डॉलर हुआ, व्यापार करीब 14 गुना बढ़ा : रिपोर्ट

भारत का अफ्रीका में संचयी निवेश बढ़कर 75 अरब डॉलर हुआ, व्यापार करीब 14 गुना बढ़ा : रिपोर्ट

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एफटीए रणनीति से 60 ट्रिलियन डॉलर के वैश्विक बाजारों तक पहुंच खुलती है: पीयूष गोयल

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एफटीए रणनीति से 60 ट्रिलियन डॉलर के वैश्विक बाजारों तक पहुंच खुलती है: पीयूष गोयल

सेना की पहचान केवल रणभूमि में नहीं, बल्कि मानवीय सहायता से भी होती है : राजनाथ सिंह

सेना की पहचान केवल रणभूमि में नहीं, बल्कि मानवीय सहायता से भी होती है : राजनाथ सिंह

राहुल के संबोधन पर लोकसभा में हंगामा, रिजिजू बोले- 'नेता विपक्ष ने किया असंसदीय भाषा का इस्तेमाल'

राहुल के संबोधन पर लोकसभा में हंगामा, रिजिजू बोले- 'नेता विपक्ष ने किया असंसदीय भाषा का इस्तेमाल'

एकेजी भवन मामले पर बोले जेपी नड्डा-आपातकाल के दौरान मुझे कई बार कक्षा से गिरफ्तार किया गया

एकेजी भवन मामले पर बोले जेपी नड्डा-आपातकाल के दौरान मुझे कई बार कक्षा से गिरफ्तार किया गया

केरल भाजपा अध्यक्ष ने सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा, उमर खालिद को लेकर सौरव दास का पुराना पोस्ट शेयर किया

केरल भाजपा अध्यक्ष ने सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा, उमर खालिद को लेकर सौरव दास का पुराना पोस्ट शेयर किया

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, बोले-हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, बोले-हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता

बारिश और भूस्खलन से चारधाम यात्रा पर रोक, यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट

बारिश और भूस्खलन से चारधाम यात्रा पर रोक, यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट

ऋषिकेश में बने नए बजरंग सेतु ग्लास स्काईवॉक पर जाने के लिए पर्यटकों को देनी होगी एंट्री फीस

ऋषिकेश में बने नए बजरंग सेतु ग्लास स्काईवॉक पर जाने के लिए पर्यटकों को देनी होगी एंट्री फीस

विश्व बाघ दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बोले- ’70 प्रतिशत वैश्विक बाघ आबादी का घर है भारत’

विश्व बाघ दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बोले- ’70 प्रतिशत वैश्विक बाघ आबादी का घर है भारत’