Saturday, August 08, 2026
BREAKING
शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का पंचकूला गवर्नमेंट कॉलेज में औचक निरीक्षण नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला - डा. अर्चना गुप्ता राज्यपाल ने अस्पताल की सुविधाओं का किया निरीक्षण, मरीजों से भी की बातचीत चरखी दादरी फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी रोहित कातिया समेत तीन गिरफ्तार, छह पुलिसकर्मी सस्पेंड ‘बेअदबी’ पार्टी (अकाली दल) अपनी प्रतिष्ठा खो चुकी है, अब वह राजनीति में वापसी के लिए भाजपा से समझौता करने की कोशिश कर रही है: बलतेज पन्नू सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ द्वारा मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन ना कैश, ना फरमाइश: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 866 नौजवानों को सौंपे सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र आपका नेटवर्क ही आपकी नेट-वर्थ है, दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों से संपर्क बढ़ाएं, ज्ञान का आदान-प्रदान आपकी इंटरपर्सनल स्किल्स को करेगा मजबूत: अनुराग सिंह ठाकुर सरहद पार के तस्करी नेटवर्क से संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी: डी.जी.पी. गौरव यादव घरौंडा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनसुनवाई कार्यक्रम

राष्ट्रीय

भाजपा ने यूपी संगठन के प्रभारियों का किया ऐलान, एमलसी गोविंद को मिली अहम जिम्मेदारी

08 अगस्त, 2026 04:31 PM

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और धार देने के लिए क्षेत्रीय प्रभारियों से लेकर विभिन्न मोर्चों और मीडिया प्रबंधन तक जिम्मेदारियों का नया खाका तय कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में क्षेत्रीय संगठन को छह प्रभारियों, सात मोर्चों को नए प्रभारी और मुख्यालय तथा मीडिया प्रबंधन के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भाजपा की नई व्यवस्था में संगठन ने प्रदेश को अलग-अलग क्षेत्रों में बांटकर वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी है। पश्चिम क्षेत्र की कमान प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, ब्रज की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री गीता शाक्य, कानपुर क्षेत्र प्रदेश महामंत्री शंकर लोधी, अवध प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, काशी प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह और गोरखपुर क्षेत्र प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा को सौंपा गया है।

संगठन ने विभिन्न सामाजिक और वर्गीय आधार वाले मोर्चों पर भी प्रभारियों की नियुक्ति की है। युवा मोर्चा की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी, पिछड़ा मोर्चा की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री संजय राय, अनुसूचित मोर्चा की जिम्मेदारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महिला मोर्चा की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिम्मेदारी डॉ. प्रियंका रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी और किसान मोर्चा की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी को सौंपा गया है।

भाजपा ने संगठन के मुख्यालय स्तर पर एमएलसी एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला को मुख्यालय प्रभारी बनाया है। वहीं मीडिया और जनसंपर्क से जुड़े कामों के लिए प्रदेश मंत्री यतेन्द्र शर्मा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर को विस्तारक योजना का संयोजक, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना मिश्रा को 'मन की बात' का संयोजक तथा प्रदेश मंत्री राहुल वाल्मीकि को 'मन की बात' का सह-संयोजक बनाया गया है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

बदलती दुनिया में नई चुनौतियों को अवसर में बदलें युवा: प्रधानमंत्री मोदी

बदलती दुनिया में नई चुनौतियों को अवसर में बदलें युवा: प्रधानमंत्री मोदी

सीएसआईआर की कौशल पहल में उद्योग-अकादमिक साझेदारी पर जोर, 37 प्रयोगशालाओं ने पेश की रिपोर्ट

सीएसआईआर की कौशल पहल में उद्योग-अकादमिक साझेदारी पर जोर, 37 प्रयोगशालाओं ने पेश की रिपोर्ट

विकसित भारत’ की दिशा युवा तय करेंगे, लगातार सीखते रहना सफलता की कुंजी : पीएम मोदी

विकसित भारत’ की दिशा युवा तय करेंगे, लगातार सीखते रहना सफलता की कुंजी : पीएम मोदी

डिजीलॉकर और AAERI की साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया जाने वाले भारतीय छात्रों के दस्तावेज सत्यापन में आएगी तेजी

डिजीलॉकर और AAERI की साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया जाने वाले भारतीय छात्रों के दस्तावेज सत्यापन में आएगी तेजी

ईरान के मंत्री ने प्रह्लाद जोशी से की मुलाकात, शिक्षा और शोध सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

ईरान के मंत्री ने प्रह्लाद जोशी से की मुलाकात, शिक्षा और शोध सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

पीएम मोदी आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित; 3,000 से ज्यादा छात्रों को मिलेंगी डिग्रियां

पीएम मोदी आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित; 3,000 से ज्यादा छात्रों को मिलेंगी डिग्रियां

शहरी सहकारी बैंकों को मिलेगा आधुनिक डिजिटल सुरक्षा कवच, अमित शाह आज मुंबई में NUCFDC के नए कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

शहरी सहकारी बैंकों को मिलेगा आधुनिक डिजिटल सुरक्षा कवच, अमित शाह आज मुंबई में NUCFDC के नए कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

जयपुर में 16वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक संपन्न, ‘जयपुर सहमति’ और एमएसएमई क्रेडिट सिद्धांतों को मंजूरी

जयपुर में 16वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक संपन्न, ‘जयपुर सहमति’ और एमएसएमई क्रेडिट सिद्धांतों को मंजूरी

मेरठ में सीएम योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए पुष्प, बोले-यात्रियों की सुरक्षा और सम्मान सरकार की प्राथमिकता

मेरठ में सीएम योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए पुष्प, बोले-यात्रियों की सुरक्षा और सम्मान सरकार की प्राथमिकता

अखिलेश यादव का तंज, बोले- बेसुध को सब माफ, जनता इन्हें क्षमा करने के मूड में नहीं

अखिलेश यादव का तंज, बोले- बेसुध को सब माफ, जनता इन्हें क्षमा करने के मूड में नहीं