Monday, September 28, 2026
BREAKING
• बैलेट पेपर से हो चुनाव, EVM में धांधली कर चंद्रशेखर आजाद को बीजेपी ने जिताया, मायावती का आरोप • यूपी के इस जिले में 2023 के बाद एसपी रहे सभी अफसरों पर तत्काल करें कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट का आदेश • राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं का संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना एकमात्र एजेंडाः जेपी नड्डा • चुंबक में महिलाएं सिर्फ सपोर्टिंग कैरेक्टर्स नहीं हैं : संदीपा धर • कैसे पहचानें Vitamin D हो गया कम? धूप के अलावा इन 5 चीजों को खाने से पूरी होगी कमी • एशियन गेम्स 2026: शूटिंग से भारत की झोली में आया एक और मेडल, ईशा ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में जीता सिल्वर • एशियन गेम्स 2026: लवलीना ने बॉक्सिंग में पक्का किया एक और मेडल, क्वार्टर फाइनल में सियोंग को हराया • एमएलएस: मेसी का गोल भी नहीं टाल सका इंटर मियामी की हार, कोलंबस क्रू ने 2-1 से दर्ज की जीत • बैंक हड़ताल टलने से ग्राहकों को राहत, सरकारी बैंकों में कामकाज सामान्य • प्रधानमंत्री मोदी ने सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी

राष्ट्रीय

भगत सिंह के जीवन से सीख लेकर ज्ञान को शक्ति बनाएं युवा : मुख्यमंत्री योगी

28 सितंबर, 2026 12:56 PM

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि मात्र 23 वर्ष की अल्पायु में भगत सिंह ने मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनकी जयंती हम सभी के लिए राष्ट्रधर्म को सर्वोपरि रखते हुए अपने संकल्प को नई ऊर्जा देने का अवसर है।

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि भगत सिंह ने परतंत्रता की बेड़ियों में जकड़े भारत को स्वतंत्र कराने के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। आज हमें भी जाति-पाति, नशा और अन्य सामाजिक बुराइयों की बेड़ियों से मुक्ति के लिए उनके अदम्य साहस और राष्ट्रनिष्ठा से सीख लेनी होगी। उन्होंने कहा कि भगत सिंह अध्येता थे और हिंदी, उर्दू, पंजाबी तथा अंग्रेजी सहित कई भाषाओं के ज्ञाता थे। उनके जीवन से हमें ज्ञान को अपनी शक्ति बनाने, सीखने की ललक को जीवित रखने और अपने संकल्प को कर्म से जोड़ने की प्रेरणा लेनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञान जब कौशल से जुड़ता है, तो युवा अपनी प्रतिभा को सामर्थ्य में बदलकर अपने सपनों को साकार कर सकता है। इसी उद्देश्य से सरकार युवाओं को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, उद्यम और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सहयोग दे रही है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान युवाओं को अपना उद्यम स्थापित करने और रोजगार सृजित करने के लिए सशक्त आधार दे रहा है। स्टार्टअप नीति के माध्यम से नवाचार और उद्यमशीलता को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जब युवा ज्ञान को कौशल, कौशल को संकल्प और संकल्प को कर्म से जोड़ेंगे, तब उनके सपनों के साथ प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि संवरते उत्तर प्रदेश में ज्ञान के विस्तृत साधनों का अधिकाधिक सदुपयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर प्रत्येक जनपद में आधुनिक पुस्तकालय एवं डिजिटल लाइब्रेरी विकसित की जा रही हैं, ताकि ज्ञान तक पहुंच और सहज हो।

उन्होंने कहा कि युवाओं को पुस्तकों को अपना मित्र बनाना चाहिए, प्रश्न पूछने चाहिए, नए विचारों को जानना चाहिए और अपनी जिज्ञासा को निरंतर जीवित रखना चाहिए। एक पुस्तक किसी युवा के जीवन में नया विचार जगा सकती है और एक नया विचार पूरे समाज को नई दिशा दे सकता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आइए, हम सब मिलकर ज्ञानवान, संस्कारवान एवं सामर्थ्यवान उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

बैलेट पेपर से हो चुनाव, EVM में धांधली कर चंद्रशेखर आजाद को बीजेपी ने जिताया, मायावती का आरोप

बैलेट पेपर से हो चुनाव, EVM में धांधली कर चंद्रशेखर आजाद को बीजेपी ने जिताया, मायावती का आरोप

यूपी के इस जिले में 2023 के बाद एसपी रहे सभी अफसरों पर तत्काल करें कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

यूपी के इस जिले में 2023 के बाद एसपी रहे सभी अफसरों पर तत्काल करें कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं का संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना एकमात्र एजेंडाः जेपी नड्डा

राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं का संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना एकमात्र एजेंडाः जेपी नड्डा

बैंक हड़ताल टलने से ग्राहकों को राहत, सरकारी बैंकों में कामकाज सामान्य

बैंक हड़ताल टलने से ग्राहकों को राहत, सरकारी बैंकों में कामकाज सामान्य

प्रधानमंत्री मोदी ने सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री मोदी ने सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी

अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन के चार पुरुषार्थों का आधार: पीएम मोदी

अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन के चार पुरुषार्थों का आधार: पीएम मोदी

अशोक सिंहल के जन्मशताब्दी वर्ष पर पीएम मोदी ने लिखा भावुक लेख

अशोक सिंहल के जन्मशताब्दी वर्ष पर पीएम मोदी ने लिखा भावुक लेख

ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा किया, एक लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में

ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा किया, एक लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में

रबी अभियान 2026 पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज से नई दिल्ली में आयोजित

रबी अभियान 2026 पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज से नई दिल्ली में आयोजित

भगत सिंह युवाओं के लिए प्रेरणापुंज, पीएम मोदी और लोकसभा स्पीकर समेत कई नेताओं ने किया नमन

भगत सिंह युवाओं के लिए प्रेरणापुंज, पीएम मोदी और लोकसभा स्पीकर समेत कई नेताओं ने किया नमन