Tuesday, June 10, 2025
BREAKING
डबवाली पुलिस की टीमों ने खेल मैदानों में पहुंचकर युवाओं का किया मार्गदर्शन स्वच्छ वातावरण में ईश्वर का वास होता है,इसलिए वातावरण को शुद्ध रखना हमारा नैतिक कर्तव्य :- एसपी डॉ.मयंक गुप्ता । लंगर व मिठाई बांटकर मनाई संस्था वी फॉर यू की वर्षगांठ सिरसा की बेटी मेजर कर्मजीत कौर रंधावा ने रचा इतिहास गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित बीकेई टीम ने जनता भवन रोड पर लगाई छबील सात दिवसीय जांभाणी संस्कार शिविर का हुआ समापन जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में सभी ब्लॉकों से 115 योग साधकों ने भाग लिया विद्यालय प्रांगण में भारतीय भाषा समर कैंप का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। गुरु की शरण को धारण करना अति आवश्यक: दिवेशा भारती साप्ताहिक भारतीय भाषा उत्सव संपन्न

मनोरंजन

ब्लैक से ब्लाइंड तक, ऐसा है सोनम कपूर का करियर

09 जून, 2025 12:20 PM

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सोनम कपूर आज 40 वर्ष की हो गई हैं। अनिल कपूर की पुत्री सोनम कपूर का जन्म 09 जून 1985 में मुंबई में हुआ। घर में फिल्मी माहौल होने के कारण सोनम का झुकाव भी फिल्मों की ओर था। सोनम कपूर ने सहायक निर्देश्क के तौर पर संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक (2005) में काम किया।

सोनम कपूर ने वर्ष 2007 में प्रदर्शित संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से अपने सिने कैरियर की शुरूआत की। रणबीर कपूर की भी यह पहली फिल्म थी। हालांकि सोनम की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। सोनम कपूर ने इसके बाद राकेश ओम प्रकाश मेहरा की वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म दिल्ली 6 में अभिनय किया। हालांकि यह फिल्म भी टिकट खिडक़ी पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन सोनम के अभिनय को दर्शको ने जरूर पसंद किया। वर्ष 2013 सोनम कपूर के करियर का महत्वपूर्ण वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष सोनम कपूर की रांझना और भाग मिल्खा भाग जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुईं। वर्ष 2015 में सोनम कपूर की एक और सुपरहिट फिल्म प्रेम रतन धन पायो प्रदर्शित हुई।


फिल्म में उन्होंने सलमान खान के साथ काम किया। फिल्म ने 200 करोड़ से अधिक की कमाई की। इसके बाद सोनम कपूर की फिल्म नीरजा प्रदर्शित हुई। यह फिल्म एयरहोस्टेस नीरजा भनोत के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने आतंकवादियों से विमानयात्रियों की जान बचाते हुए अपनी जान दे दी थी। वर्ष 2018 में सोनम कपूर ने पैडमैन और संजू जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसके बाद सोनम कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद अहूजा से शादी कर ली। शादी के 4 साल बाद सोनम ने अपने बेटे वायु को जन्म दिया है। वर्ष 2009 में सोनम कपूर को लॉरियल का एंबेसडर बनाया गया। वर्ष 2023 में सोनम कपूर ने फिल्म ब्लाइंड में काम किया। सोनम कपूर अब अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करती हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अभिनेत्री चाहत खन्ना ने आयुर्वेद को अपनाया

अभिनेत्री चाहत खन्ना ने आयुर्वेद को अपनाया

फ्लिपकार्ट के ग्लैम अप फेस्ट 2025 में तमन्ना भाटिया, तारा सुतारिया और वामिका गब्बी का जलवा

फ्लिपकार्ट के ग्लैम अप फेस्ट 2025 में तमन्ना भाटिया, तारा सुतारिया और वामिका गब्बी का जलवा

आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’ देख सुधा मूर्ति हुईं भावुक

आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’ देख सुधा मूर्ति हुईं भावुक

हैलो पूजा में मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जैनब पत्रा की अहम भूमिका

हैलो पूजा में मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जैनब पत्रा की अहम भूमिका

50 साल की हुईं अमीषा पटेल, पहली ही फिल्म ब्लॉक बस्टर

50 साल की हुईं अमीषा पटेल, पहली ही फिल्म ब्लॉक बस्टर

‘हाउसफुल 5’ का दर्शकों से रिव्यू लेने सिनेमाघर पहुंचे अक्षय कुमार

‘हाउसफुल 5’ का दर्शकों से रिव्यू लेने सिनेमाघर पहुंचे अक्षय कुमार

सेट तक साइकिल से जाते हैं शब्बीर आहलूवालिया

सेट तक साइकिल से जाते हैं शब्बीर आहलूवालिया

शर्वरी ने फैंस के लिए रच दिया यादगार पल

शर्वरी ने फैंस के लिए रच दिया यादगार पल

इशारों में ही गहरा हो गया विक्रांत मैसी और शनाया कपूर का प्यार

इशारों में ही गहरा हो गया विक्रांत मैसी और शनाया कपूर का प्यार

स्टार गोल्ड पर 8 जून को रात 8 बजे होगा ‘डाकू महाराज’ का टीवी प्रीमियर

स्टार गोल्ड पर 8 जून को रात 8 बजे होगा ‘डाकू महाराज’ का टीवी प्रीमियर