Sunday, May 31, 2026
BREAKING
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर राष्ट्र ने किया नमन, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि क्रूड ऑयल, RBI की मीटिंग के साथ कौन-कौन से मुद्दे शेयर बाजार को करेंगे प्रभावित? जानें एक्सपर्ट्स राय Tata group की धाकड़ कंपनी दे रही मुफ्त का शेयर, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते, डिविडेंड भी मिलेगा ITR फाइलिंग 2026 शुरू, सीनियर सिटीजन के लिए बड़ी राहत, जानिए कौन सा फॉर्म सही? शांति समझौते पर फिर लगा ग्रहण? ईरान ने अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को मार गिराने का किया दावा सैनिकों की हुई कमी तो यूक्रेन ने युद्ध में उतारे रोबोट, ‘साइलेंट डेथ’ बनकर रूस पर ढा रहे कहर अभी तो दिल जवान है… अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह से फिट, बस एक परेशानी मांस के टुकड़े, गंदगी और भीषण बदबू; बकरीद के बाद पाकिस्तान में क्या-क्या झेल रहे हैं लोग डील साइन करो या वार डिपार्टमेंट से डील करने को तैयार हो जाओ, ईरान को अमेरिका की चेतावनी सेलिना जेटली की बढ़ी मुश्किलें, पति-ससुर ने भेजा नोटिस, झूठे आरोपों और मीडिया ट्रायल पर आपत्ति

मनोरंजन

बुरा सपना होता था संजय दत्त के साथ काम करना, शूटिंग सेट पर करते थे ऐसी-ऐसी शैतानियां

30 मई, 2026 01:49 PM

Thanedaar Movie Kissa: संजय दत्त शुरू से ही काफी शैतान रहे हैं, लेकिन कैसे उनकी शैतानियां शूटिंग सेट पर असिस्टेंट डायरेक्टर के लिए जी का जंजाल बन जाती थीं, इस बारे में एक बार डायरेक्टर संजय गुप्ता ने बताया था।
बुरा सपना होता था संजय दत्त के साथ काम करना, शूटिंग सेट पर करते थे ऐसी-ऐसी शैतानियां
साल 2018 में आई फिल्म 'संजू' ब्लॉकबस्टर हिट थी। कुछ लोगों ने इस फिल्म में संजू से जुड़े विवादों को नहीं दिखाने और संजय दत्त की इमेज चमकाने का कोशिश बताया था, लेकिन फैंस ने इस मूवी को हाथों-हाथ लिया। फिल्म में कुछ सीक्वेंस ऐसे थे जिन्हें वाकई क्रिएटिव फ्रीडम के नाम पर बदला गया था। 'कांटे', 'मुसाफिर' और 'शूटआउट' फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर रहे संजय गुप्ता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे संजय दत्त के साथ काम करना असिस्टेंट डायरेक्टर्स के लिए जी का जंजाल हुआ करता था। संजू सेट पर ऐसी शैतानियां करते थे, जिसकी वजह से दूसरों को डांट पड़ जाती थी।

डायरेक्टर ने बताईं संजू की शैतानियां
संजय गुप्ता ने एक पॉडकास्ट में बताया, 'ऐसे-ऐसे तो उसके प्रैंक होते थे। संजय दत्त के साथ काम करना किसी भी असिस्टेंट डायरेक्टर के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं होता था।' ऐसा क्यों था इसका एक उदाहरण देते हुए संजय गुप्ता ने बताया, ‘तो हम थानेदार फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसमें माधुरी दीक्षित, जीतेंद्र और भी कई एक्टर्स थे। वह (संजय दत्त) आता था, आकर अपनी लाइनें मारता था और मेकअप मैन वगैरह को लताड़ना शुरू कर देता था। फिर आखिरी पल में जब फाइल टचअप हो रहा होता था, तभी वह चुपचाप से इंस्पेक्टर की नेम प्लेट निकाल देता था।’

सेट पर सबके डांट पड़वाते थे संजय
संजय दत्त के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके संजय गुप्ता ने कहा- वो नेमप्लेट निकालकर उसके हाथ में रख देता था। फिर वो मेकअप वाला अपना सामान लेकर चला गया। एक्शन बोला गया, शूटिंग शुरू हुई। बहुत कमाल का शॉट मिल गया। जब सब खुश होकर आगे बढ़ने वाले होते थे, तब संजय दत्त ड्रामा शुरू करते थे। वो डायरेक्टर और असिस्टेंट सभी पर चिल्लाने लगते थे कि नेमप्लेट तो है ही नहीं, किसी ने देखा ही नहीं। संजय गुप्ता ने बताया कि फिर संजय दत्त सभी को लताड़ना शुरू कर देते थे।

क्या थी फिल्म 'थानेदार' की कहानी?
बता दें कि संजय दत्त की फिल्म 'थानेदार' साल 1990 में आई थी। इसमें संजय दत्त ने एक पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया था। फिल्म का निर्देशन राज एन. सिप्पी ने किया था। कहानी दो ऐसे भाईयों की थी, जो अपने पिता की मौत के बाद बिछड़ जाते हैं। एक भाई जहां अपने पिता की तरह पुलिस वाला बनता है, तो वहीं दूसरा अपराध की राह पर चल पड़ता है। बाद में जब दोनों का सामना होता है तो पुरानी-नई बातों समेत उनके कर्मों का भी हिसाब होता है। ओटीटी पर आप अभी इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सेलिना जेटली की बढ़ी मुश्किलें, पति-ससुर ने भेजा नोटिस, झूठे आरोपों और मीडिया ट्रायल पर आपत्ति

सेलिना जेटली की बढ़ी मुश्किलें, पति-ससुर ने भेजा नोटिस, झूठे आरोपों और मीडिया ट्रायल पर आपत्ति

इस हॉलीवुड एक्ट्रेस की हमशक्ल है महिमा चौधरी की बेटी, बोलीं-'यकीनन इसका फायदा उठाना चाहिए'

इस हॉलीवुड एक्ट्रेस की हमशक्ल है महिमा चौधरी की बेटी, बोलीं-'यकीनन इसका फायदा उठाना चाहिए'

रणवीर सिंह ने डॉन 3 विवाद के बीच फरहान की बहन जोया को दिया खास ऑफर, फिल्ममेकर ने तुरंत…

रणवीर सिंह ने डॉन 3 विवाद के बीच फरहान की बहन जोया को दिया खास ऑफर, फिल्ममेकर ने तुरंत…

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही यह एनिमेशन फिल्म, सीख भी देगी और फुल ऑन मजा भी, फैमिली के लिए बेस्ट!

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही यह एनिमेशन फिल्म, सीख भी देगी और फुल ऑन मजा भी, फैमिली के लिए बेस्ट!

Drishyam 3 Box Office Day 10: शनिवार को 'दृश्यम 3' ने काटा बवाल, शनिवार को कर डाली बंपर कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन

Drishyam 3 Box Office Day 10: शनिवार को 'दृश्यम 3' ने काटा बवाल, शनिवार को कर डाली बंपर कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन

थिएटर्स से उतरने वाली है 'भूत बंगला'! जानिए OTT पर कब-कहां होगी रिलीज? कितने करोड़ में बिके राइट्स

थिएटर्स से उतरने वाली है 'भूत बंगला'! जानिए OTT पर कब-कहां होगी रिलीज? कितने करोड़ में बिके राइट्स

रणवीर सिंह के बैन पर राम गोपाल वर्मा बोले- उनकी सक्सेस से डर गए हैं और जल्द ही...

रणवीर सिंह के बैन पर राम गोपाल वर्मा बोले- उनकी सक्सेस से डर गए हैं और जल्द ही...

डीपनेक गाउन में कंगना शर्मा ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

डीपनेक गाउन में कंगना शर्मा ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन- एक अनोखी साई-फाई और पारिवारिक गाथा

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन- एक अनोखी साई-फाई और पारिवारिक गाथा

बॉबी देओल ने 'अल्फा' को बताया करियर का सबसे शानदार अनुभव, आलिया भट्ट की जमकर की तारीफ

बॉबी देओल ने 'अल्फा' को बताया करियर का सबसे शानदार अनुभव, आलिया भट्ट की जमकर की तारीफ