Sunday, June 28, 2026
BREAKING
ईरान और अमेरिका में फिर शुरू हुआ तनाव, ताजा हमलों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल जापान के इवाते में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं अमेरिका ने कमर्शियल शिप पर हुए हमले के बाद की जवाबी कार्रवाई, ईरान को बनाया निशाना भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस फीफा वर्ल्ड कप: डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप: पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया

बाज़ार

बीएचईएल का बड़ा निवेश, कोल इंडिया के संयुक्त उद्यम में लगाएगी 3,064 करोड़ रुपए

20 मार्च, 2026 07:54 PM

नई दिल्ली : इंजीनियरिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भेल यानी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने गुरुवार को कहा कि वह कोल इंडिया के संयुक्त उद्यम (जॉइंट वेंचर) में करीब 3,064.46 करोड़ रुपए तक का निवेश करेगी।
कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि यह निवेश चार साल में किया जाएगा, जिसमें कोल इंडिया की जॉइंट वेंचर कंपनी भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड (बीसीजीसीएल) में इक्विटी के रूप में बीएचईएल की हिस्सेदारी 49 प्रतिशत होगी, तो वहीं कोल इंडिया की हिस्सेदारी 51 प्रतिशत होगी।

इस संयुक्त उद्यम का मुख्य उद्देश्य कोयले से अमोनियम नाइट्रेट बनाने वाला प्लांट लगाकर केमिकल कारोबार शुरू करना है, जिसकी क्षमता 2,000 टन प्रति दिन होगी।
फाइलिंग में यह भी बताया गया कि बीएचईएल के बोर्ड ने टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड के साथ एक अलग जॉइंट वेंचर बनाने को मंजूरी दी है। यह संयुक्त उद्यम वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के मेंटेनेंस के लिए बनाया जाएगा।

कंपनी ने कहा कि डीआईपीएएम की मंजूरी के बाद जॉइंट वेंचर एग्रीमेंट को अंतिम रूप दिया जाएगा और जरूरत के अनुसार उसमें बदलाव भी किए जा सकते हैं।
इन घोषणाओं के बाद गुरुवार के सत्र में बीएचईएल के शेयरों में गिरावट देखी गई। एनएसई पर कंपनी के शेयर 2.75 प्रतिशत गिरकर 253 रुपए पर पहुंच गए। इस पूरे हफ्ते में स्टॉक 4.60 प्रतिशत गिरा है। वहीं इस साल अब तक कंपनी के शेयर में करीब 13.19 प्रतिशत की गिरावट आई है, हालांकि पिछले छह महीने में स्टॉक 6.67 प्रतिशत तो पिछले एक साल में 23 प्रतिशत चढ़ा है।

सरकार ने फरवरी में बीएचईएल में 5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) लॉन्च किया था, जिसमें पहले 3 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची जाएगी और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त 2 प्रतिशत हिस्सेदारी भी बेची जा सकती है। ओएफएस के लिए न्यूनतम कीमत 254 रुपए प्रति शेयर तय की गई है।
वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो बीएचईएल का शुद्ध मुनाफा (नेट प्रॉफिट) 2025-26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में करीब तीन गुना बढ़कर 382.49 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 124.77 करोड़ रुपए था।
कंपनी की ऑपरेशन्स से आय यानी रेवेन्यू 16.4 प्रतिशत बढ़कर 8,473.10 करोड़ रुपए हो गई, जिसे पावर और इंडस्ट्रियल सेक्टर में अच्छे प्रदर्शन का समर्थन मिला। कंपनी ने दूसरी तिमाही के मुकाबले भी बेहतर प्रदर्शन जारी रखा है, जो ऑपरेटिंग क्षमता में सुधार को दिखाता है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे