Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

बिहार में बाढ़ की स्थिति पर सीएम लगातार कर रहे निगरानी, सरकार जनता के साथ खड़ी : नितिन नवीन

05 सितंबर, 2026 06:21 PM

पटना: बिहार के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार बाढ़ और आपदा की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और सरकार का पूरा ध्यान प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने पर है। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान नितिन नवीन ने कहा कि बाढ़ की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का पूरा ध्यान इस बात पर है कि आपदा की इस घड़ी में लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े।

उन्होंने कहा, "हम सबका प्रयास है कि लोगों को इस आपदा के समय में भी कम से कम समस्या हो। सरकार पूरी तरह से जनता के लिए खड़ी रहे, यही हमारा प्रयास है।"

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार भी बिहार में उत्पन्न स्थिति को लेकर गंभीर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर विषय का संज्ञान लेते हैं और आपदा से जुड़े मामलों पर भी लगातार नजर रखी जाती है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही हैं।

नितिन नवीन ने कहा कि नेपाल में हुई घटनाओं के बाद से बिहार में परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण बनी हुई हैं। इसके बाद बारिश के कारण भी कई इलाकों में स्थिति और प्रभावित हुई है। ऐसे में सरकार की प्राथमिकता लोगों को राहत और सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की निगरानी में राहत और बचाव से जुड़े कार्य लगातार किए जा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि बाढ़ प्रभावित लोगों को मुश्किल परिस्थितियों में भी राहत मिले और उन्हें अपनी समस्याओं का समाधान दिखाई दे।

उन्होंने कहा कि आपदा के समय सरकार की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। ऐसे समय में प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करना चाहिए और प्रभावित लोगों तक समय पर सहायता पहुंचनी चाहिए। भाजपा अध्यक्ष ने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री की निगरानी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे कार्यों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। सरकार की कोशिश रहेगी कि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और जरूरत के मुताबिक उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाए।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी