Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• तीर्थ यात्रा आपसी भाईचारे, सद्भावना और सुखद यादगार अनुभव का अवसर: कुलवंत सिंह • सीमा पार से हथियार और विस्फोटक तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश; एक AK-47 राइफल और दो हैंड ग्रेनेड सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार • भारत पर बढ़ा वैश्विक भरोसा, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास क्षमता से निवेशकों की पसंद बना • जयशंकर ने यूएस पैसिफिक कमांडर से की मुलाकात, सुरक्षा और समुद्री सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा • अब पलायन नहीं, अपनी माटी में हुनर दिखा रहे कारीगर : मुख्यमंत्री योगी • जनता नकार रही है तो सत्याग्रह नहीं, विपक्ष को आत्ममंथन की जरूरत: चिराग पासवान • बिहार बाढ़ पर राहुल गांधी बोले-'हर साल त्रासदी, 17 साल में डबल इंजन सरकार ने क्या किया' • 'मेक इन इंडिया' के नाम पर पैदा हुई तानाशाही को खत्म कर देंगे: उद्धव ठाकरे • अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है • मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता

राष्ट्रीय

बिहार बाढ़ पर राहुल गांधी बोले-'हर साल त्रासदी, 17 साल में डबल इंजन सरकार ने क्या किया'

04 अक्टूबर, 2026 04:58 PM

नई दिल्ली (एजेंसी) : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में बाढ़ की भयावह स्थिति को लेकर केंद्र और राज्य की भाजपा की डबल इंजन सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "बिहार में बाढ़ फिर कहर बनकर टूटी है। लाखों लोग प्रभावित हैं, सैकड़ों गांव डूबे हुए हैं। कई लोगों की मौत और लापता होने की खबर है। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है।" उन्होंने लिखा, "सबसे दुखद बात यह है कि बिहार में यह संकट नया नहीं है। हर साल बाढ़ आती है, मौतें होती हैं, परिवार उजड़ते हैं और लोग पलायन करते हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार बताए कि पिछले 17 साल में इस सालाना त्रासदी से निपटने के लिए क्या किया? जमीन पर क्या बदला? बिहार के लोगों को हर साल राहत और आश्वासन नहीं, स्थायी समाधान चाहिए।"

राहुल गांधी के इस पोस्ट के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। विपक्ष लगातार बिहार सरकार और केंद्र सरकार पर बाढ़ प्रबंधन को लेकर सवाल उठा रहा है। बिहार में कोसी, गंडक और बागमती नदियों में उफान के कारण सुपौल, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में स्थिति गंभीर बनी हुई है।
कांग्रेस का कहना है कि पिछले 17 साल से बिहार में अधिकतर समय एनडीए की सरकार रही है, बावजूद इसके बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस योजना धरातल पर नहीं उतर पाई। हर साल राहत सामग्री और हवाई सर्वेक्षण तक ही सरकार सीमित रह जाती है।

वहीं, भाजपा नेताओं का दावा है कि सरकार राहत और बचाव कार्य में पूरी तरह जुटी हुई है और केंद्र की ओर से हरसंभव मदद भेजी जा रही है।
बता दें कि बिहार में इस साल मानसून के बाद नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण बाढ़ के हालात और बिगड़ गए हैं। लाखों की आबादी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है लेकिन राहुल गांधी ने इस मुद्दे को स्थायी समाधान से जोड़कर सरकार को घेरा है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत पर बढ़ा वैश्विक भरोसा, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास क्षमता से निवेशकों की पसंद बना

भारत पर बढ़ा वैश्विक भरोसा, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास क्षमता से निवेशकों की पसंद बना

जयशंकर ने यूएस पैसिफिक कमांडर से की मुलाकात, सुरक्षा और समुद्री सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

जयशंकर ने यूएस पैसिफिक कमांडर से की मुलाकात, सुरक्षा और समुद्री सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

अब पलायन नहीं, अपनी माटी में हुनर दिखा रहे कारीगर : मुख्यमंत्री योगी

अब पलायन नहीं, अपनी माटी में हुनर दिखा रहे कारीगर : मुख्यमंत्री योगी

जनता नकार रही है तो सत्याग्रह नहीं, विपक्ष को आत्ममंथन की जरूरत: चिराग पासवान

जनता नकार रही है तो सत्याग्रह नहीं, विपक्ष को आत्ममंथन की जरूरत: चिराग पासवान

'मेक इन इंडिया' के नाम पर पैदा हुई तानाशाही को खत्म कर देंगे: उद्धव ठाकरे

'मेक इन इंडिया' के नाम पर पैदा हुई तानाशाही को खत्म कर देंगे: उद्धव ठाकरे

अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है

अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है

मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता

मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता

जातीय खेमों में लड़ता भारत नहीं, हमें 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' चाहिए: मुख्यमंत्री योगी

जातीय खेमों में लड़ता भारत नहीं, हमें 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' चाहिए: मुख्यमंत्री योगी

हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर की चुनौतियों और समाधान पर मंथन, गुजरात में दो दिवसीय 'चिंतन शिविर' आयोजित करेगा एमओआरटीएच

हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर की चुनौतियों और समाधान पर मंथन, गुजरात में दो दिवसीय 'चिंतन शिविर' आयोजित करेगा एमओआरटीएच

सोनिया गांधी की आंखों में बाटला हाउस एनकाउंटर के आरोपियों के लिए थे आंसू, कैप्टन स्मित के लिए करुणा का भाव नहीं : सुधांशु त्रिवेदी

सोनिया गांधी की आंखों में बाटला हाउस एनकाउंटर के आरोपियों के लिए थे आंसू, कैप्टन स्मित के लिए करुणा का भाव नहीं : सुधांशु त्रिवेदी