Monday, July 27, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट फूड कमीशन के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने न्यूट्रिशन गार्डनों की नियमित निगरानी और तकनीकी सुधार के दिए निर्देश भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीजों को श्वसन संबंधी बीमारियों का कैशलेस इलाज, 37.30 करोड़ रूपये के उपचार व्यय का वहन लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने पेश किया पेपर लीक विरोधी बिल, स्पीकर बोले- 'ये सुधार का प्रथम कदम' गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं, गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में उतारें : योगी आदित्यनाथ नेपाल में फिर सड़कों पर उतरे जेन-जी, एमबीएस पेपर लीक को लेकर सड़कों पर दिखा छात्रों का आक्रोश 'इंडियन आइडल 16' की विजेता ज्योतिर्मयी ने बांधे अरिजीत सिंह की तारीफों के पुल, बोलीं-'उनकी आवाज सुकून देती है' 'ऑपरेशन सफेद सागर' में प्राजक्ता कोली के साथ दिखेगी नई केमिस्ट्री : मिहिर आहूजा चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक 'काला हिरण' पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त: सोशल मीडिया से टीजर हटाने का निर्देश, अमित जानी को लगाई फटकार बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका

राष्ट्रीय

बिहार बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों पर AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी निलंबित

27 जुलाई, 2026 02:09 PM

पटना : बिहार बंद के दौरान 25 जुलाई को सिवान में हुए बवाल और पुलिस की ओर से एके-47 से फायरिंग के मामले में पुलिस मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई की है। फायरिंग करने वाले सिपाही अभिषेक पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। वहीं, कुछ पुलिसकर्मियों के बीच इस फैसले को लेकर नाराजगी की भी चर्चा है। जानकारी के अनुसार, पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर संबंधित सिपाही के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। मामले की विस्तृत जांच भी कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने घटना को गंभीर मानते हुए पहले ही संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की थी। गौरतलब है कि 25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान सिवान में प्रदर्शन के बीच हालात तनावपूर्ण हो गए थे। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी और स्थिति नियंत्रण से बाहर होती नजर आई। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा अत्याधुनिक हथियार एके-47 से फायरिंग की गई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे। प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने संबंधित सिपाही के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई की। अब पूरे घटनाक्रम की विभागीय जांच कराई जाएगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि फायरिंग निर्धारित मानकों और परिस्थितियों के अनुरूप की गई थी या नहीं।
उल्लेखनीय है कि बिहार बंद के दौरान शनिवार को सिवान शहर में प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जमकर हंगामा और पथराव किए गए थे। प्रदर्शनकारियों की ओर से हुई पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

पुलिस का कहना था कि भीड़ को नियंत्रित करने और हालात सामान्य करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी थी। हालांकि, एके-47 से की गई फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद संबंधित सिपाही को निलंबित कर दिया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने पेश किया पेपर लीक विरोधी बिल, स्पीकर बोले- 'ये सुधार का प्रथम कदम'

लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने पेश किया पेपर लीक विरोधी बिल, स्पीकर बोले- 'ये सुधार का प्रथम कदम'

गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं, गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में उतारें : योगी आदित्यनाथ

गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं, गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में उतारें : योगी आदित्यनाथ

गुजरात: भारी बारिश से वनितलाव का संपर्क टूटा, लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटा प्रशासन

गुजरात: भारी बारिश से वनितलाव का संपर्क टूटा, लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटा प्रशासन

परेशान कतई न हों, हर उचित समस्या का निष्पक्षता से कराएंगे समाधानः मुख्यमंत्री योगी

परेशान कतई न हों, हर उचित समस्या का निष्पक्षता से कराएंगे समाधानः मुख्यमंत्री योगी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: वेटलिफ्टिंग में भारत का जलवा, ओम बिरला ने खिलाड़ियों की तारीफ़ करते हुए सदन की ओर से दी बधाई

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: वेटलिफ्टिंग में भारत का जलवा, ओम बिरला ने खिलाड़ियों की तारीफ़ करते हुए सदन की ओर से दी बधाई

केंद्र सरकार की टीम ने आंध्र प्रदेश में तंबाकू उत्पादकों की मदद के लिए दौरा किया

केंद्र सरकार की टीम ने आंध्र प्रदेश में तंबाकू उत्पादकों की मदद के लिए दौरा किया

CRPF 88वां स्थापना दिवस: सीएम योगी समेत तमाम मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

CRPF 88वां स्थापना दिवस: सीएम योगी समेत तमाम मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

सदाचारी मनुष्य समाज में प्रतिष्ठा और सज्जनों का आदर प्राप्त करता है: पीएम मोदी

सदाचारी मनुष्य समाज में प्रतिष्ठा और सज्जनों का आदर प्राप्त करता है: पीएम मोदी

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम से सीमावर्ती गांवों को मिल रही नई पहचान: पीएम मोदी

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम से सीमावर्ती गांवों को मिल रही नई पहचान: पीएम मोदी

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर राष्ट्र ने किया नमन, ओम बिरला और अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर राष्ट्र ने किया नमन, ओम बिरला और अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि