Thursday, November 19, 2026
BREAKING
• कोटा मंडल परिक्षेत्र के माननीय सांसदगणों के साथ पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक की बैठक सम्पन्न • संसाधनों का हथियार के रूप में हो रहा इस्तेमाल, इंडस्ट्री को घरेलू स्तर पर क्षमता विकास पर करना चाहिए फोकस : पीएम मोदी • माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर सीईओ सत्या नडेला का बयान: एक स्थानीय समस्या को वैश्विक संकट बनने से रोका जा सकता था • भारतीय कंपनियों ने वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में किया मजबूत प्रदर्शन, बिक्री 24.5 प्रतिशत बढ़ी • भारत विनिर्माण क्षेत्र के दम पर आर्थिक विकास के एक नए चरण में प्रवेश करने को तैयार है: दीपम सचिव • केंद्र सरकार स्ट्रीट वेंडर्स में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए ‘स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026’ का करेगी आयोजन • देश में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक के शादी के सीजन से 7.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान • ईपीएफओ बोर्ड रिटायरमेंट पर पीएफ निकासी के अधिक लचीले विकल्पों पर कर सकता है चर्चा • डॉलर में मजबूती से सोना 1.30 लाख रुपए के नीचे फिसला, चांदी में सपाट कारोबार • एन्थ्रोपिक ने आईपीओ के जरिए जुटाए 107.3 अरब डॉलर, मस्क की स्पेसएक्स को पछाड़ा

मनोरंजन

'बिग बॉस' में पति विक्की जैन ने नहीं दिया साथ, अंकिता लोखंडे बोलीं- 'जिंदगी में कभी इतना नहीं रोई'

19 नवंबर, 2026 02:28 PM

मुंबई: अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन के साथ अपने रिश्ते, पुरानी लड़ाइयों और 'बिग बॉस' के घर में बिताए मुश्किल पलों को लेकर खुलकर बात की है। अंकिता का कहना है कि पहले उनके और विक्की के बीच काफी झगड़े होते थे, लेकिन 'बिग बॉस' में साथ रहने के बाद दोनों एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने लगे हैं। अब उनके रिश्ते में पहले से ज्यादा समझदारी आ गई है और आपसी बहस भी काफी कम हो गई है।

अंकिता हाल ही में पति विक्की जैन के साथ नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो 'डबल डेट' में पहुंचीं। इस दौरान दोनों ने अपने रिश्ते के कई अनकहे पहलुओं पर बात की। अंकिता ने रियलिटी शो 'बिग बॉस' के दौरान के भावुक पलों को याद किया, वहीं विक्की ने भी शो में अपने अनुभव और चुनौतियों के बारे में बताया।

अंकिता ने अपने रिश्ते में आए बदलाव को लेकर कहा, ''पहले हमारी बहुत लड़ाइयां होती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं होता। पहले शायद एक-दूसरे को समझने में काफी परेशानी होती थी, लेकिन 'बिग बॉस' के बाद हमारे बीच समझदारी बढ़ गई है।''

अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें कई सालों से 'बिग बॉस' का ऑफर मिल रहा था, लेकिन वह हर बार इसे ठुकरा देती थीं। उन्होंने कहा, ''मुझे हर साल 'बिग बॉस' वाले बुलाते थे, लेकिन मैं हमेशा मना कर देती थी। मैं और विक्की दोनों रियलिटी शो के बड़े फैन हैं। जब उन्होंने दोबारा संपर्क किया तो मैंने कहा कि मैं तभी आऊंगी, जब विक्की भी मेरे साथ आएंगे। मेकर्स इसके लिए तैयार हो गए। घर में जाने से पहले हमने तय किया था कि क्या करेंगे और कैसे खेलेंगे, लेकिन वहां पहुंचते ही मैं खुद गेम खेलने लगी।''

उन्होंने कहा, ''शो के दौरान मेरे लिए सबसे मुश्किल दौर वह था, जब मुझे लगा कि विक्की मेरा साथ नहीं दे रहे हैं। वह अपने गेम में व्यस्त थे और मैं घर के अंदर खुद को अकेली महसूस कर रही थी। मुझे बहुत रोना भी आया। मैंने अपनी पूरी जिंदगी में इतने आंसू नहीं बहाए, जितने उस घर में रोई हूं।''

अंकिता ने कहा, ''उस समय सिर्फ विक्की की गलती नहीं थी। दोनों की उम्मीदें अलग-अलग थीं। मैं अपने पति से प्यार, इमोशनल सपोर्ट और भरोसा चाहती थीं, जबकि विक्की का पूरा ध्यान गेम खेलने और अपनी जगह बनाने पर था। हम इन परिस्थितियों को अलग-अलग तरीके से देख रहे थे।''

वहीं, विक्की जैन ने भी शो के दौरान खुद पर बने दबाव के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ''अंकिता पहले से ही टीवी और मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना चेहरा थीं। उनकी अपनी पहचान और फैन फॉलोइंग थी, जबकि मेरे लिए यह एक नई शुरुआत थी। मुझे शो में अपनी अलग पहचान बनानी थी और दर्शकों के बीच खुद को साबित करना था।''

विक्की ने कहा, ''शो के दौरान मुझे 'नेपो पति' जैसे नामों से भी बुलाया गया। इस वजह से मेरे लिए अपनी अलग पहचान बनाना और भी चुनौतीपूर्ण हो गया था। मैं नहीं चाहता था कि मेरी पहचान सिर्फ अंकिता के पति तक सीमित रहे, इसलिए मैं गेम में अपनी काबिलियत के दम पर जगह बनाना चाहता था।''

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

'बप्पी दा के संगीत की नकल मुमकिन नहीं', 'गनमास्टर जी9' के गाने पर बोले निर्देशक आदित्य दत्त

'बप्पी दा के संगीत की नकल मुमकिन नहीं', 'गनमास्टर जी9' के गाने पर बोले निर्देशक आदित्य दत्त

'मेरी जिंदगी का सफर मुश्किल बनाने के लिए शुक्रिया...', कपिल शर्मा के पोस्ट ने खींचा ध्यान

'मेरी जिंदगी का सफर मुश्किल बनाने के लिए शुक्रिया...', कपिल शर्मा के पोस्ट ने खींचा ध्यान

'काली खेती' रिव्यू: हॉरर के पुराने फॉर्मूले से हटकर बनी फिल्म, जैकी श्रॉफ ने लूटी महफिल

'काली खेती' रिव्यू: हॉरर के पुराने फॉर्मूले से हटकर बनी फिल्म, जैकी श्रॉफ ने लूटी महफिल

बचपन में ऋतिक के सामने तीन बार 'धूम मचाले' पर किया था डांस, अनन्या पांडे ने सुनाया मजेदार किस्सा

बचपन में ऋतिक के सामने तीन बार 'धूम मचाले' पर किया था डांस, अनन्या पांडे ने सुनाया मजेदार किस्सा

13 साल बाद साथ आए श्रद्धा आर्या-गौरव खन्ना, एक्ट्रेस ने सुनाया पुरानी दोस्ती का किस्सा

13 साल बाद साथ आए श्रद्धा आर्या-गौरव खन्ना, एक्ट्रेस ने सुनाया पुरानी दोस्ती का किस्सा

आईएफएफआई 2026 में चमका हिमालयी सिनेमा, लद्दाखी और कश्मीरी कहानियां बनीं आकर्षण का केंद्र

आईएफएफआई 2026 में चमका हिमालयी सिनेमा, लद्दाखी और कश्मीरी कहानियां बनीं आकर्षण का केंद्र

'आज भी परिवार के साथ फिल्म देखने की है परंपरा', सूरज बड़जात्या की फिल्म को लेकर बोले स्वानंद किरकिरे

'आज भी परिवार के साथ फिल्म देखने की है परंपरा', सूरज बड़जात्या की फिल्म को लेकर बोले स्वानंद किरकिरे

'जी जी रे जी' में लावणी करती दिखेंगी श्रद्धा कपूर, बोलीं-इस किरदार में ढलना जितना रोमांचक था, उतना ही डराने वाला भी

'जी जी रे जी' में लावणी करती दिखेंगी श्रद्धा कपूर, बोलीं-इस किरदार में ढलना जितना रोमांचक था, उतना ही डराने वाला भी

सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?

सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?