Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह... 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हरियाणा

बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के पीड़ितजन की हर संभव सहायता प्रलेस की प्राथमिक प्रतिबद्धता: डॉ. पाल कौर

06 सितंबर, 2025 08:05 PM

सिरसा: 5 सितंबर: (सतीश बंसल) 'फ़िलहाल हमें अपनी साहित्यिक गतिविधियों को विराम देते हुए हरियाणा एवं आस-पास के बाढ़-ग्रस्त क्षेत्रों के पीड़ितजन के यथा-संभव सहयोग हेतु अपनी सक्रियता एवं प्रतिबद्धता व्यक्त करनी होगी।’ यह विचार अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) हरियाणा राज्य कार्यकारिणी की ऑनलाईन आयोजित बैठक में डॉ. पाल कौर ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में व्यक्त किए। प्रलेस हरियाणा राज्य इकाई के महासचिव डॉ. हरविंदर सिंह सिरसा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता प्रलेस राष्ट्रीय अध्यक्षमंडल के सदस्य कॉ. स्वर्ण सिंह विर्क व राज्य कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. पाल कौर ने की। बैठक में राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों व समस्त जिला इकाईयों द्वारा सदस्यों से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के पीड़ितजन का हर संभव सहयोग करने का आग्रह करने के साथ सभी जिला इकाईयों द्वारा आमजन से इस विपदा का सामना करने हेतु यथा-संभव सहयोग करने की अपील जारी किए जाने का आह्वान किया गया। बैठक में फतेहाबाद, सिरसा, अम्बाला, करनाल/कैथल/पानीपत इकाईयों के पुनर्गठन पर हर्ष व्यक्त करते हुए अन्य ज़िला इकाइयों के शीघ्रताशीघ्र गठन/पुनर्गठन हेतु चर्चा की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. अतुल यादव ने बताया कि कुरुक्षेत्र ज़िला इकाई के गठन हेतु सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और जिला कार्यकारिणी का गठन शीघ्र कर लिया जाएगा। बैठक में अधिक से अधिक लेखकों व सुहृदय पाठकों को प्रलेस के साथ जोड़ने हेतु सदस्यता अभियान को और सक्रियता प्रदान किए जाने हेतु व्यापक चर्चा की गई। राज्य अध्यक्ष डॉ. सुभाष मानसा के आकस्मिक निधन के कारण राज्य-कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. पाल कौर को अध्यक्ष पद का कार्यभार निर्वहन करने की ज़िम्मेवारी सौंपी गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के कार्यभार का दायित्व वरिष्ठ लेखक एवं विख्यात कालम-नवीस तनवीर जाफरी को सौंपा गया। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि प्रलेस हरियाणा राज्य इकाई का आगामी राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन अगले वर्ष अप्रैल माह के दौरान कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। बैठक के समापन अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में नव-निर्वाचित राज्य अध्यक्ष डॉ. पाल कौर ने बैठक में सहभागिता दर्ज़ करवाने वाले सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रलेस को और मज़बूती एवं सक्रियता प्रदान करते हुए साहित्यिक गतिविधियों के आयोजन में निरंतरता बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी लेकिन आज के हालात के मद्देनज़र प्रलेस की प्राथमिक प्रतिबद्धता बाढ़-ग्रस्त क्षेत्रों के पीड़ितजन को हर संभव सहायता प्रदान करना है। बैठक में डॉ. रतन सिंह ढिल्लों, डॉ. अशोक भाटिया, कॉ. स्वर्ण सिंह विर्क, प्रो. हरभगवान चावला, डॉ. पाल कौर, डॉ. हरविंदर सिंह सिरसा, तनवीर जाफरी, डॉ. अनिल ख़्याल अत्री, सुरजीत सिंह सिरड़ी, प्रो. गुरदेव सिंह देव, सुरजीत सिंह रेणू, डॉ. शेर चंद, डॉ. करनैल चंद, डॉ. अतुल यादव, अमनदीप सिंह एडवोकेट, डॉ. रामेश्वर दास, अनुपम शर्मा, जयपाल, यादविंदर सिंह इत्यादि ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज़ करवाई। बैठक की मेज़बानी सुरजीत सिंह सिरड़ी ने की और संचालन डॉ. हरविंदर सिंह सिरसा ने किया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता