Thursday, March 26, 2026
BREAKING
विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

हरियाणा

बाबा साहब को लेकर दिए बयान पर मनोहर लाल का स्पष्टीकरण, बोले- बयान को कांग्रेस तरोड़-मरोड़ कर...

23 अक्टूबर, 2025 07:06 PM

रोहतक : देश संविधान और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान पर केंद्रीय बिजली मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने उनके बयान को कांग्रेस द्वारा तरोड़ मरोड़ कर बताया जा रहा है। उन्होंने गलत बात नहीं की है लेकिन विपक्ष उसमें मीन मेक निकाल रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब हमारे आदरणीय महापुरुष है, वास्तव में संविधान निर्माता के रूप में बाबा साहब अंबेडकर ही है। इस बात को घुमाया गया है। कांग्रेस के लोगों ने संविधान को लेकर उसकी खिल्ली उड़ाई है, हमने संविधान के प्रति अपनी श्रद्धा दिखाई है और संविधान से ही सारी चीज चलाई है। कांग्रेस ने संविधान को कितना तोड़ा मरोड़ा है यह इतिहास बताता है। वहीं पिछले दिनों ही कांग्रेस के नेता और पूर्व इस्पात केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के बयान पर दी प्रतिक्रिया।

चौधरी बीरेंद्र सिंह ने रोहतक में कहा था कि बीजेपी गूंगों की फौज है वहां एक को ही बोलने की इजाजत दूसरा उसका व्याख्यान करता तीसरे को कोई बोलने नहीं देता। इसलिए मैंने बीजेपी छोड़ी। वहीं, बीजेपी ने कभी पहले सत्ता का मजा नहीं लिया। अभी इनके लड़के और लड़कियां राजनीति में आएंगे, जिनके लड़के लड़कियां नहीं वे RSS से लेकर आएंगे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल बोले कि कांग्रेस की संस्कृति में लड़ाई है। मंच पर चढ़ेंगे तो मंच तोड़ देंगे, एक बोलेगा तो उसे बोलने नहीं देंगे। एक-दूसरे की बात समझ नहीं आएगी। हमारे यहां अनुशासन है। इसी अनुशासन से भारतीय जनता पार्टी कहां से कहां पहुंच गई है और वह कहां से कहां नीचे गिर चुके हैं। वह अपने अनुशासनहीनता से ऐसे करते रहेंगे जो आज बचा है वह भी खत्म हो जाएगा।

Y पूरन कुमार के परिजनों से की मुलाकात
आज चंडीगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल IPS Y पूरन कुमार के परिजनों से मुलाकात की उन्होंने कहा कि काफी दुखद घटना है। सीएम ने परिवार से मुलाकात कर जो आश्वासन दिया उसे वे पूरा करेंगे। प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर सवाल पर कहा कि यह विषय इतना है कि इसमें जितना करेंगे कुछ ना कुछ निकलेगा। मुख्य तौर पर हम भ्रष्टाचार के विरोध में है ,भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा जीरो टोलरेंस पर काम करती है।

वहीं, मनोहर लाल को सुपर CM और नायब सैनी डमी के सवाल पर कहा कि इसका जवाब में कई बार दे चुका हूं। इस मामले में जवाब देने की जरूरत नहीं है। नायब सिंह सैनी खुद से फैसले लेते हैं। उन्होंने कहा कि मेरी लोकसभा करनाल हरियाणा में पड़ती है और मुझे कभी करनाल के लिए कोई काम होता है तो मैं उसे सलाह ले लेता हूं या उन्हें किसी मामले में सलाह की जरूरत होती है तो उनसे बातचीत कर लेते हैं। हमारी पार्टी में कोई दखलंदाजी नहीं है।

मनोहर लाल ने की लाडो लक्ष्मी योजना की तारीफ
मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश सरकार बीजेपी के तीन टर्म होने पर कहा कि हमारी बीजेपी सरकार तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरा हो गया है। इस कार्यकाल में किसानों महिलाओं के साथ सभी वर्गों के लिए योजनाएं लागू की हैं। महिलाओं को 2100 रुपए लाडो लक्ष्मी योजना के तहत देने का काम किया पांच हजार करोड़ रुपए इस योजना में लगेंगे। योजनाएं हर एक के लिए नहीं होती जो उसके लिए पात्र है उसी को योजना का लाभ मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि मेट्रो के विस्तार के लिए हमारी सरकार काम कर रही। मेट्रो दिल्ली जैसे शहरों में दो किलोमीटर पर स्टेशन होते है मगर हरियाणा में दूर दूर तक गांव होते है इसलिए थोड़ी समस्या आ रही है। मेट्रो में दुनिया में हमारा तीसरा स्थान है। स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य पांच करोड़ है अभी एक करोड़ स्मार्ट मीटर लगाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा

छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, 44.59 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश

छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, 44.59 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश

सेवा वितरण में सुधार हेतु हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन–त्रिपुरा सरकार के बीच समझौता

सेवा वितरण में सुधार हेतु हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन–त्रिपुरा सरकार के बीच समझौता

पंचकूला FD घोटाले पर भूपेंद्र हुड्डा का हमला, बोले- ‘घोटालों की फैक्ट्री बन गई है सरकार’

पंचकूला FD घोटाले पर भूपेंद्र हुड्डा का हमला, बोले- ‘घोटालों की फैक्ट्री बन गई है सरकार’

देश में सिलेंडर क्राईसिस और सरेंडर क्राईसिस : दीपेंद्र हुड्डा

देश में सिलेंडर क्राईसिस और सरेंडर क्राईसिस : दीपेंद्र हुड्डा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: राव नरेंद्र सिंह बोले- अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर

हरियाणा में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: राव नरेंद्र सिंह बोले- अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर

राहुल गांधी के चश्में पर धूल जमी है इसलिए उन्हें सच धुंधला दिख रहा, नरेंद्र मोदी विश्व के चमकते सितारे हैं : अनिल विज

राहुल गांधी के चश्में पर धूल जमी है इसलिए उन्हें सच धुंधला दिख रहा, नरेंद्र मोदी विश्व के चमकते सितारे हैं : अनिल विज

प्रदेश में करीब 3 लाख लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन निःशुल्क लगाई जाएगी : आरती सिंह राव

प्रदेश में करीब 3 लाख लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन निःशुल्क लगाई जाएगी : आरती सिंह राव