Wednesday, July 29, 2026
BREAKING
भारत का अफ्रीका में संचयी निवेश बढ़कर 75 अरब डॉलर हुआ, व्यापार करीब 14 गुना बढ़ा : रिपोर्ट रूस ने टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर लगाया आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप, जारी किया अंतरराष्ट्रीय अरेस्ट वारंट पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एफटीए रणनीति से 60 ट्रिलियन डॉलर के वैश्विक बाजारों तक पहुंच खुलती है: पीयूष गोयल अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा पहली तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,650 करोड़ रुपए रहा, आय में भी उछाल सेना की पहचान केवल रणभूमि में नहीं, बल्कि मानवीय सहायता से भी होती है : राजनाथ सिंह राहुल के संबोधन पर लोकसभा में हंगामा, रिजिजू बोले- 'नेता विपक्ष ने किया असंसदीय भाषा का इस्तेमाल' विवाद के बीच कंगना रनौत ने एक और वीडियो किया जारी, मीडिया पर लगाया 'टारगेट' करने का आरोप होर्मुज और लाल सागर में व्यवधान से भारतीय निर्यातकों-आयातकों की कमाई पर पड़ सकता है असर: रिपोर्ट एकेजी भवन मामले पर बोले जेपी नड्डा-आपातकाल के दौरान मुझे कई बार कक्षा से गिरफ्तार किया गया बैंकों ने वित्त वर्ष 23 से वित्त वर्ष 26 के बीच न्यूनतम बैलेंस शुल्क के रूप में वसूले 26,170 करोड़ रुपए : केंद्र

राष्ट्रीय

बांकीपुर उपचुनाव के लिए गुरुवार को पड़ेंगे वोट, 3.79 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

29 जुलाई, 2026 03:15 PM

पटना । बिहार की राजधानी पटना की प्रतिष्ठित बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान गुरुवार को होगा। चुनाव मैदान में कुल 25 प्रत्याशी हैं, जिनके भाग्य का फैसला 3 लाख 79 हजार 616 मतदाता करेंगे। इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता और एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के बीच माना जा रहा है। चुनाव प्रचार मंगलवार शाम समाप्त हो गया। इसके बाद प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 422 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों और बिहार पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है।

प्रशासन के अनुसार, मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की 14 कंपनियां लगाई गई हैं। इनमें 9 प्लाटून स्वायड, 18 स्टैटिक सर्विलांस टीम, 6 वीडियो सर्विलांस टीम, 3 वीडियो व्यूइंग टीम और 42 सेक्टर पदाधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदान केंद्र के आसपास किसी भी प्रकार की भीड़ या अनावश्यक गतिविधि की अनुमति नहीं होगी। मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। नगर निगम की ओर से 1,266 कर्मियों की तैनाती की गई है, जो साफ-सफाई, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करेंगे।

मतदान केंद्रों पर दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे से डाले जाएंगे। तीन अगस्त को मतगणना होगी। मतगणना के लिए बोरिंग रोड स्थित एएन कॉलेज में केंद्र बनाया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने मतगणना स्थल की तैयारियों की समीक्षा की है। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा और निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी।

प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है। मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां से चुनाव संबंधी गतिविधियों की निगरानी की जाएगी।

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। अब चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद मतदाता तय करेंगे कि क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किसके हाथों में जाएगा। गुरुवार को होने वाले मतदान के साथ ही 25 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत का अफ्रीका में संचयी निवेश बढ़कर 75 अरब डॉलर हुआ, व्यापार करीब 14 गुना बढ़ा : रिपोर्ट

भारत का अफ्रीका में संचयी निवेश बढ़कर 75 अरब डॉलर हुआ, व्यापार करीब 14 गुना बढ़ा : रिपोर्ट

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एफटीए रणनीति से 60 ट्रिलियन डॉलर के वैश्विक बाजारों तक पहुंच खुलती है: पीयूष गोयल

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एफटीए रणनीति से 60 ट्रिलियन डॉलर के वैश्विक बाजारों तक पहुंच खुलती है: पीयूष गोयल

सेना की पहचान केवल रणभूमि में नहीं, बल्कि मानवीय सहायता से भी होती है : राजनाथ सिंह

सेना की पहचान केवल रणभूमि में नहीं, बल्कि मानवीय सहायता से भी होती है : राजनाथ सिंह

राहुल के संबोधन पर लोकसभा में हंगामा, रिजिजू बोले- 'नेता विपक्ष ने किया असंसदीय भाषा का इस्तेमाल'

राहुल के संबोधन पर लोकसभा में हंगामा, रिजिजू बोले- 'नेता विपक्ष ने किया असंसदीय भाषा का इस्तेमाल'

एकेजी भवन मामले पर बोले जेपी नड्डा-आपातकाल के दौरान मुझे कई बार कक्षा से गिरफ्तार किया गया

एकेजी भवन मामले पर बोले जेपी नड्डा-आपातकाल के दौरान मुझे कई बार कक्षा से गिरफ्तार किया गया

भाजपा राज में सबसे ज्यादा पेपर लीक, सिर्फ नया कानून बनाने से नहीं सुधरेगी व्यवस्था: अखिलेश यादव

भाजपा राज में सबसे ज्यादा पेपर लीक, सिर्फ नया कानून बनाने से नहीं सुधरेगी व्यवस्था: अखिलेश यादव

केरल भाजपा अध्यक्ष ने सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा, उमर खालिद को लेकर सौरव दास का पुराना पोस्ट शेयर किया

केरल भाजपा अध्यक्ष ने सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा, उमर खालिद को लेकर सौरव दास का पुराना पोस्ट शेयर किया

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, बोले-हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, बोले-हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता

बारिश और भूस्खलन से चारधाम यात्रा पर रोक, यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट

बारिश और भूस्खलन से चारधाम यात्रा पर रोक, यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट

ऋषिकेश में बने नए बजरंग सेतु ग्लास स्काईवॉक पर जाने के लिए पर्यटकों को देनी होगी एंट्री फीस

ऋषिकेश में बने नए बजरंग सेतु ग्लास स्काईवॉक पर जाने के लिए पर्यटकों को देनी होगी एंट्री फीस