Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

बवासीर के ज्यादातर मामलों में सर्जरी की जरूरत नहींः डॉ. हर्ष कुमार अग्रवाल

02 सितंबर, 2024 06:56 PM

चंडीगढ़ (रोशन लाल) : बवासीर के ज्यादातर मामलों में सर्जरी की जरूरत नहीं होती। अगर सर्जरी की जरूरत होती भी है, तो भी ज्यादातर मरीजों को सर्जरी के चार घंटे के भीतर छुट्टी मिल जाती है। वीडियो प्रॉक्टोस्कोपी के माध्यम से बवासीर का इलाज पहले के मुकाबले काफी आसान हो गया है। वीडियो प्रोक्टोस्कोपी मरीज की मौजूदा हालात रिकॉर्ड किया हुआ विजुअल प्रदान करती है और इसने बवासीर के डायग्नोसिस में क्रांति ला दी है। यह बात सेक्टर 40 सी में स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, तारिनी हेल्थकेयर के फाउंडर व चीफ सर्जन डॉ. हर्ष कुमार अग्रवाल ने एक एडवाइजरी करते हुए कही।

डॉ. हर्ष ने अपनी 25 साल की प्रेक्टिस में, 2,00,000 से ज्यादा मरीजों का इलाज किया है, जिनमें से सिर्फ 10 प्रतिशत को ही सर्जरी की जरूरत पड़ी है। डॉ. अग्रवाल, दो दशकों से अधिक समय से बवासीर और सर्कमसिजन के लिए एडवांस्ड उपचारों में सबसे आगे रहे हैं। बवासीर के मरीजों की 18,000 से अधिक सफल सर्जरी और 5,000 से अधिक सर्कमसिजन प्रोसेस के प्रभावशाली ट्रैक रिकॉर्ड के साथ, डॉ. अग्रवाल ने खुद को अपने क्षेत्र में एक अग्रणी विशेषज्ञ के रूप में स्थापित किया है। उनकी विशेषज्ञता बवासीर के इलाज के सभी आधुनिक तरीकों में फैली हुई है, जिसमें डॉपलर, लेजर, स्टेपलर, हार्मोनिक, इन्फ्रारेड कोएगुलेशन, स्क्लेरोथेरेपी और बैंडिंग शामिल हैं। बवासीर के साथ अपने काम के अलावा, डॉ. अग्रवाल ने 5,000 से अधिक सर्कमसिजन प्रोसीजर्स भी की हैं, जिनमें नवीनतम स्टेपलर सर्कमसिजन शामिल है, जो कम रिकवरी समय और बेहतर सटीकता प्रदान करता है।

डाॅ हर्ष ने कहा कि बवासीर के अधिकांश रोगियों को नॉन-सर्जिकल तरीकों से प्रभावी ढंग से इलाज प्रदान किया जा सकता है, जो कम इनवेसिव और अत्यधिक प्रभावी दोनों हैं। उन्होंने कहा कि आम धारणा के विपरीत, बवासीर के इलाज के लिए हमेशा सर्जरी की आवश्यकता नहीं होती है। उचित आहार, संतुलित खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव के साथ, अधिकांश रोगी सर्जिकल इंटरवेंशन की जरूरत से बच सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जटिल बवासीर आमतौर पर मल त्याग के दौरान दर्द रहित ब्लीडिंग यानि रक्तस्राव के रूप में सामने आता है। अधिक गंभीर मामलों में, मरीजों को मलाशय से बाहर निकलने वाला एक द्रव्यमान, दर्द और खुजली का अनुभव हो सकता है। रक्तस्राव सबसे आम लक्षण है। बवासीर गुदा से लगभग 6 सेमी ऊपर स्थित होता है। इसलिए डायग्नोसिस के लिए प्रोक्टोस्कोपी जांच आवश्यक है। प्रोक्टोस्कोप एक खोखली नली होती है जो कैमरे से जुड़ी होती है, जिससे डॉक्टर बवासीर को देख सकते हैं।

उन्होंने बताया कि कई मरीज अपने इस रोग के बारे में किसी को बताने में शर्मिंदगी महसूस करते हैं और इसका सही से इलाज भी नहीं करवाते हैं। वे इलाज करवाने की बजाय ओवर-द-काउंटर दवाओं पर भरोसा करते हैं, जिससे लंबे समय तक पीड़ा होती है और रोग के उचित उपचार में देरी होती है।

बवासीर के लिए सर्जिकल विकल्पों के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा कि कई सर्जिकल विकल्प उपलब्ध हैं। अतीत में, पारंपरिक बवासीर सर्जरी दर्दनाक थी। उन्होंने कहा कि हालांकि, अब हमारे पास डॉपलर-गाइडेड सर्जरी, स्टेपलर प्रोसीजर और लेजर ट्रीटमेंट्स जैसे दर्द रहित तरीके हैं। सबसे उपयुक्त विधि रोगी की आयु, रक्तस्राव, संबंधित मेडिकल स्थितियां, एनेस्थीसिया जोखिम और रोगी की पहले बवासीर की सर्जरी हुई है या नहीं, इस पर निर्भर करती है। नए प्रोसीजर्स का कॉम्बीनेशन, जो दर्द रहित और लागत प्रभावी हैं, अक्सर सबसे अच्छा काम करती हैं।”

डॉ. हर्ष ने बताया कि सर्जरी पर विचार तब किया जाता है जब मेडिकल थैरेपी विफल हो जाता है, रक्तस्राव जारी रहता है, या एनीमिया विकसित हो जाता है, जिसके लिए मरीज को रक्त चढ़ाने की जरूरत होती है। हालांकि, अधिकांश मामलों को दवाओं, आहार में बदलाव और जीवनशैली में बदलाव के साथ नियंत्रण में किया जा सकता है।'

डॉ. हर्ष के अनुसार, अधिकांश रोगियों को सर्जरी के बाद चार घंटे के भीतर अस्पताल से छुट्टी दे दी जाती है और वे बिना किसी सहायता के तुरंत अपनी रोजमर्रा की गतिविधियों को फिर से शुरू कर सकते हैं। लगभग एक सप्ताह के बाद मरीज काम पर लौट सकता हैं, उनमें सभी लक्षण आमतौर पर तीन सप्ताह के भीतर पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका