Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

हिमाचल

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

14 मई, 2026 07:26 PM

शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने दुर्गम जनजातीय क्षेत्र बड़ा भंगाल में अतिरिक्त मतदान केंद्र स्थापित करने और मतदान दल को हेलिकॉप्टर के माध्यम से भेजने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी कांगड़ा द्वारा आयोग को अवगत करवाया गया था कि पूर्व वर्षों में पंचायत चुनाव दिसंबर-जनवरी में आयोजित होते रहे हैं, जब बड़ा भंगाल के अधिकांश लोग निचले क्षेत्रों खासकर बीड़ में निवास करते थे और वहीं मतदान कर लेते थे, लेकिन इस बार पंचायत चुनाव मई माह में होने के कारण करीब 102 मतदाता कृषि कार्यों के चलते बड़ा भंगाल में ही रह रहे हैं। बड़ा भंगाल से बीड़ की दूरी लगभग 72 किलोमीटर है और यहां पहुंचने का एकमात्र साधन दुर्गम पैदल मार्ग है।

ऐसे में मतदाताओं के सामने मतदान से वंचित रहने की स्थिति पैदा हो गई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ा भंगाल में सभी वार्डों के मतदाताओं के लिए एक अतिरिक्त मतदान केंद्र स्थापित किया जाएगा। पंचायत चुनाव का मतदान प्रथम चरण में 26 मई को करवाया जाएगा। मतदान दल में चार सदस्य होंगे, जो हेलिकॉप्टर के जरिए मतपेटियां और मतदान सामग्री लेकर बड़ा भंगाल पहुंचेंगे। पूरी प्रक्रिया संबंधित उपमंडलाधिकारी की व्यक्तिगत निगरानी में संपन्न होगी।

बीड़ में मतगणना
मतपत्रों की मतगणना बीड़ में होगी। सभी प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को मतगणना से कम से कम 24 घंटे पहले सूचना दी जाएगी। मतगणना सुबह नौ बजे से शुरू होगी और वार्डवार मतपत्रों की गणना की जाएगी । प्रदेश के सबसे दुर्गम क्षेत्रों में शामिल बड़ा भंगाल के लिए यह फैसला लोकतंत्र को मजबूत करने वाला माना जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू