Monday, November 02, 2026
BREAKING
• दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध • भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं • NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की • पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन • अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात • बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी • 'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज • कैट की एलजी से अपील, प्रदर्शनों से बाधित हो रहा व्यापार; दिल्ली के बाहरी इलाकों में बनाए प्रदर्शनस्थल • कंसास में ट्रंप ने खत्म किया मिडटर्म चुनाव प्रचार, बोले- अमेरिका जब चाहे ईरान को रोक सकता है

दुनिया

फ्लोरिडा लियरजेट क्रैश: विमान में सवार सभी नौ की मौत

02 नवंबर, 2026 04:07 PM

फ्लोरिडा : अमेरिकी परिवहन सचिव शॉन डफी ने 'लियरजेट 60' बिजनेस जेट में सवार सभी नौ लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। इस हादसे के कारण सड़क के किनारे एक बड़ा गड्ढा बन गया और अधिकारियों को सैकड़ों स्थानीय निवासियों के लिए आश्रय की व्यवस्था करनी पड़ी।

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन यानी अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के अनुसार, विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 12:50 बजे क्रेस्टहेवन के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। यह विमान टेक्सास के ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर बहामास के नॉर्थ एलेउथेरा एयरपोर्ट जा रहा था।

डफी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई है।" उन्होंने इस दुर्घटना को एक "भयानक त्रासदी" बताया और कहा कि एफएए, नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) की मदद के लिए अपने अधिकारी भेज रहा है, जो इस जांच का नेतृत्व करेगा।

डफी ने लोगों से पीड़ित परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त की और कहा कि दोनों संघीय एजेंसियां स्थिति पर नजर रख रही हैं।

एफएए की शुरुआती जानकारी में पुष्टि की गई थी कि विमान में नौ लोग सवार थे, लेकिन उनकी स्थिति के बारे में कुछ नहीं बताया गया। बाद में डफी के बयान से स्पष्ट हो गया कि कोई भी जीवित नहीं बचा है।

रविवार शाम तक, अधिकारियों ने मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की थी, यह भी नहीं बताया कि उनमें कितने यात्री और कितने क्रू सदस्य थे, और न ही दुर्घटना के किसी निश्चित कारण का खुलासा किया।

लियरजेट विमान, क्रेस्टहेवन बुलेवार्ड और 10वें एवेन्यू नॉर्थ के बीच, मिलिट्री ट्रेल के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। स्थानीय टेलीविजन कवरेज की तस्वीरों में सड़क और उसके पास के रिहायशी इलाके में भीषण आग, घना धुआं और मलबा बिखरा हुआ दिखाई दिया।

फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने घटनास्थल का दौरा किया और इस हादसे को "भीषण" बताया।

डेसेंटिस ने पत्रकारों से कहा, "ऐसा लग रहा था जैसे कोई मिसाइल नीचे गिरी हो। इसने सड़क के किनारे एक बड़ा गड्ढा बना दिया है।"

गवर्नर ने बताया कि उनकी ब्रीफिंग के समय तक, जमीन पर मौजूद किसी व्यक्ति के मारे जाने या घायल होने की कोई खबर नहीं मिली थी। उन्होंने बताया कि मलबा काफी बड़े इलाके में फैल गया है और उन्होंने त्वरित कार्रवाई के लिए आपातकालीन कर्मियों को धन्यवाद दिया।

पाम बीच काउंटी के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना स्थल के पास रहने वाले लगभग 600 लोगों को अस्थायी आवास की आवश्यकता पड़ सकती है, क्योंकि जांचकर्ता और आपातकालीन दल उस इलाके में काम कर रहे हैं।

काउंटी कमिश्नर जोएल फ्लोरेस ने बताया कि दो आश्रय स्थल (शेल्टर) तैयार रखे गए हैं। निवासियों को वहां से ले जाने के लिए काउंटी के वाहनों को तैयार किया जा रहा है, और अमेरिकन रेड क्रॉस भी मदद के लिए उपलब्ध है। अधिकारियों ने बताया कि यह इलाका रविवार के बाद भी बंद रह सकता है।

एनटीएसबी ने कहा कि वह फ्लोरिडा में एक जांच टीम भेज रहा है, जिसके सदस्य रविवार और सोमवार तक पहुंच सकते हैं। बोर्ड ने सोमवार को वेस्ट पाम बीच में एक मीडिया ब्रीफिंग करने की भी घोषणा की है। सीएनएन ने हवाई यातायात नियंत्रण रिकॉर्डिंग का हवाला देते हुए बताया कि विमान के तीव्र गति से नीचे उतरने से कुछ ही समय पहले पायलटों ने बर्फ जमने और बारिश का जिक्र किया था। जांचकर्ताओं ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि क्या इन परिस्थितियों की वजह से हादसा हुआ?

लियरजेट 60 बॉम्बार्डियर द्वारा निर्मित दो इंजन वाला व्यावसायिक विमान है। स्थानीय मीडिया ने विमानन रिकॉर्ड के हवाले से बताया कि, दुर्घटनाग्रस्त विमान का पंजीकरण नंबर एन722बीडी था। इसके पंजीकृत स्वामित्व से यह स्पष्ट नहीं होता कि उड़ान का संचालन कौन कर रहा था।

एनटीएसबी अमेरिकी नागरिक विमानन दुर्घटनाओं की जांच करके उनके संभावित कारणों का पता लगाता है और सुरक्षा उपायों की सिफारिश करता है। इसकी प्रारंभिक रिपोर्टों में तथ्यात्मक निष्कर्ष होते हैं, जबकि अंतिम निर्णय मलबे, उड़ान रिकॉर्ड, मौसम संबंधी जानकारी और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद लिया जाता है।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

कंसास में ट्रंप ने खत्म किया मिडटर्म चुनाव प्रचार, बोले- अमेरिका जब चाहे ईरान को रोक सकता है

कंसास में ट्रंप ने खत्म किया मिडटर्म चुनाव प्रचार, बोले- अमेरिका जब चाहे ईरान को रोक सकता है

यमन में सऊदी गठबंधन के हमलों में 7 लोग घायल, बंदरगाह और तेल सुविधा को बनाया निशाना: हूती

यमन में सऊदी गठबंधन के हमलों में 7 लोग घायल, बंदरगाह और तेल सुविधा को बनाया निशाना: हूती

हर परिवार, हर मोहल्ले में 'मुखबिर', हंगरी खोलेगा कम्युनिस्ट शासन से जुड़े हजारों एजेंटों के नाम

हर परिवार, हर मोहल्ले में 'मुखबिर', हंगरी खोलेगा कम्युनिस्ट शासन से जुड़े हजारों एजेंटों के नाम

ऑस्ट्रेलिया के करीब 75 फीसदी लोगों ने माना, 'एक साल में देश और बंटा'

ऑस्ट्रेलिया के करीब 75 फीसदी लोगों ने माना, 'एक साल में देश और बंटा'

फ्रांस में नकाबपोश उपद्रवी कौन? शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के बीच 'कैसर्स' पर नजर

फ्रांस में नकाबपोश उपद्रवी कौन? शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के बीच 'कैसर्स' पर नजर

भारत-यूएस के बाद अब ब्राजील में छाई डिजिटल फौज, 'लूला आर्मी' ने कैसे किया ये कमाल!

भारत-यूएस के बाद अब ब्राजील में छाई डिजिटल फौज, 'लूला आर्मी' ने कैसे किया ये कमाल!

भारत-यूएस के बाद अब ब्राजील में छाई डिजिटल फौज, 'लूला आर्मी' ने कैसे किया ये कमाल!

भारत-यूएस के बाद अब ब्राजील में छाई डिजिटल फौज, 'लूला आर्मी' ने कैसे किया ये कमाल!

हूती विद्रोहियों की हिरासत में रहे यूएन कर्मी की मौत, गुटेरेस नाराज

हूती विद्रोहियों की हिरासत में रहे यूएन कर्मी की मौत, गुटेरेस नाराज

ईरान समझौता करना चाहता है, बातचीत सही दिशा में; सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी खुला: ट्रंप

ईरान समझौता करना चाहता है, बातचीत सही दिशा में; सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी खुला: ट्रंप

जर्मनी में 'जेन जी ने संभाली कमान', सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को तैयार

जर्मनी में 'जेन जी ने संभाली कमान', सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को तैयार