Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मनोरंजन

फेमस सिंगर और डांसर पर टूटा दुखों का पहाड़, मां ने कहा दुनिया को अलविदा

02 अक्टूबर, 2025 07:21 PM

'तेरी आंख्यां का यो काजल' गाने से देशभर में पहचान बनाने वाली मशहूर हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी के लिए यह साल बेहद दुखद साबित हुआ है। उनकी प्यारी मां नीलम चौधरी का 55 साल की उम्र में निधन हो गया है। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनकी मौत की खबर से पूरे हरियाणा और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

लिवर की बीमारी से जूझ रही थीं नीलम चौधरी
नीलम चौधरी लंबे समय से पीलिया और लिवर की गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। डॉक्टर्स उनके लिवर ट्रांसप्लांट की योजना बना रहे थे लेकिन दीवाली से ठीक पहले उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। गुरुग्राम के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती होने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

कार्यक्रम किए थे रद्द
मां की बीमारी के चलते सपना चौधरी ने हाल ही में अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए थे। वह अपनी मां के बेहद करीब थीं और उनकी सेवा में लगी थीं।

अंतिम संस्कार
नीलम चौधरी का अंतिम संस्कार बुधवार को नजफगढ़ के श्मशान घाट पर किया गया। इस दौरान सपना, उनके पति वीर साहू और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कामयाबी की राह दिखाने वाली मां
सपना चौधरी अक्सर अपनी सफलता का सारा श्रेय अपनी मां नीलम चौधरी को देती थीं। सपना के सिर से छोटी उम्र में ही पिता का साया उठ गया था जिसके बाद उनकी मां ने ही उन्हें पाला और संघर्ष करना सिखाया।

मुश्किल दौर में सहारा
सपना को अपने करियर के शुरुआती दौर में डांसर होने के कारण भारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उस समय वह इतनी निराश हो गई थीं कि उन्होंने आत्महत्या की कोशिश भी की थी। वह उनकी मां ही थीं जो उस मुश्किल घड़ी में मजबूती से उनके साथ खड़ी रहीं। मां ने ही सपना को हौसला दिया और दोबारा उठकर कामयाबी हासिल करने के लिए प्रेरित किया। आज सपना चौधरी एक अंतरराष्ट्रीय पहचान बन चुकी हैं। सपना ने अपनी मां को श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल फोटो हटाकर ब्लैक फोटो लगाई है। सोशल मीडिया पर फैंस और मशहूर हस्तियां लगातार सपना के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...