Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

बाज़ार

फेड फैसले के बाद सोने-चांदी पर दबाव, दोनों धातुओं में गिरावट

19 मार्च, 2026 08:13 PM

सोने और चांदी में गुरुवार के कारोबार सत्र में गिरावट देखने को मिली। इससे सोने का दाम 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब और चांदी की कीमत 2.45 लाख रुपए प्रति किलो के नीचे फिसल गई है।  

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 10:21 पर सोने का 2 अप्रैल 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.62 प्रतिशत या 953 रुपए की गिरावट के साथ 1,52,072 रुपए पर था। 

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,51,712 का न्यूनतम स्तर और 1,53,025 रुपए का उच्चतम स्तर बनाया है। चांदी में भी कमजोरी बनी हुई है। चांदी का 5 मई, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 3,945 रुपए या 1.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,44,249 रुपए पर था। 

अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,43,083 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,45,387 रुपए का उच्चतम स्तर छूआ है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी में अधिक कमजोरी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक,सोना 0.92 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,850 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75.735 डॉलर प्रति औंस पर थी। 

सोने में गिरावट की वजह अमेरिकी फेड के फैसले को माना जा रहा है। बुधवार को अमेरिकी फेड ने ब्याज दरों को लगातार दूसरी बार यथावत रखा था। 

मौजूदा समय में अमेरिका में ब्याज दरें 3.5 प्रतिशत से लेकर 3.75 प्रतिशत के बीच में है। इससे पहले अमेरिकी फेड ने सितंबर, अक्टूबर और दिसंबर 2025 में ब्याज दरों में कटौती की थी। 

वीटी मार्केट्स में वरिष्ठ बाजार विश्लेषक – एपीएसी जस्टिन खू ने कहा कि फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को 3.5 प्रतिशत से 3.75 प्रतिशत पर बनाए रखने का निर्णय भू-राजनीतिक झटके और लगातार बढ़ती मुद्रास्फीति से जूझ रही समिति को दर्शाता है। 

उन्होंने आगे कहा कि फेड चेयरमैन पॉवेल ने पुष्टि की कि कई अधिकारियों ने अपने पूर्वानुमानों को दो कटौती से घटाकर केवल एक कटौती पर कर दिया है। यह बदलाव मुद्रास्फीति के अनुमानों में 2.7 प्रतिशत की वृद्धि के बाद हुआ है, जो मुख्य रूप से तीन सप्ताह से चल रहे ईरान युद्ध और वैश्विक तेल बाजार पर इसके प्रभाव के कारण है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख