Saturday, September 05, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश' प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

मनोरंजन

फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम, प्रोड्यूसर आर.बी. चौधरी की सड़क दुर्घटना में मौत

06 मई, 2026 11:37 AM

हैदराबाद : तमिल फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर और तमिल स्टार जीवा के पिता आर.बी. चौधरी का उदयपुर के पास कार दुर्घटना में निधन हो गया। मंगलवार को हुई इस दुर्घटना में उनकी मौत की खबर आते ही सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को ही मलयालम अभिनेता संतोष के. नायर की भी कार दुर्घटना में मौत हो गई। दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक ही दिन दो फिल्मी हस्तियों के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। आर.बी. चौधरी ‘सुपर गुड फिल्म्स’ बैनर के तहत 1988 से फिल्में प्रोड्यूस कर रहे थे। उनकी पहली तमिल फिल्म ‘पुधु वसंतम’ थी, जिसके साथ डायरेक्टर विक्रम ने डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड भी मिला था।

उन्होंने के.एस. रविकुमार की पहली फिल्म ‘पुरियादा पुधिर’ को भी सपोर्ट किया। उनकी प्रोड्यूस की गई फिल्मों में चेरन पांडियन, ऊर मरियाधई, गोकुलम, नट्टमई, सुंदर पुरुषन, मिस्टर रोमियो, सूर्यवंशम, आनंदम, कीर्ति चक्र, जिला, गॉडफादर और हालिया फिल्म ‘मारीसन’ शामिल हैं। उन्होंने दशकों तक तमिल सिनेमा को यादगार फिल्में दीं।

दुर्घटना में अन्य लोगों की हालत या चोट के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिली है। आर.बी. चौधरी का अंतिम संस्कार जल्द ही चेन्नई में किया जाएगा। वे अपने पीछे पत्नी महजबीन, बेटे जीवा, रमेश और अशोक को छोड़ गए हैं।

प्रोडक्शन हाउस एजीएस एंटरटेनमेंट की अर्चना कल्पथी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “यह सुनकर सदमा लगा कि आरबी सर अब हमारे बीच नहीं रहे। इंडस्ट्री ने एक ऐसे दिग्गज प्रोड्यूसर को खो दिया है, जिन्होंने कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। वे बहुत अच्छे इंसान थे। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।”

फिल्म प्रोड्यूसर बी.ए. राजू की टीम ने भी शोक जताते हुए कहा कि भारतीय सिनेमा ने एक ऐसे दिग्गज को खो दिया है, जिनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। टीम ने लिखा, "यह सुनकर बहुत दुख हुआ कि फिल्म प्रोड्यूसर आरबी चौधरी सर का उदयपुर में कार दुर्घटना में निधन हो गया है। भारतीय सिनेमा में उनका जबरदस्त योगदान, खासकर दशकों तक बनी यादगार फिल्मों के जरिए, हमेशा याद रखा जाएगा। फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदनाएं।"

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री