Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक; मांगों के शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन पंजाब परिवहन विभाग ने डी.एल. और आर.सी. सेवाओं में 99% से अधिक समय पर निपटारा सुनिश्चित किया: हरपाल सिंह चीमा बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा किसानों को अधिक मुनाफे के लिए फसल विविधता अपनाने की अपील पंजाब सरकार द्वारा एस.टी.पी.आई. के साथ समझौता हस्ताक्षरित; मोहाली में 29 करोड़ रुपये से स्थापित किया जाएगा "न्यूरॉन 2.0" इन्क्यूबेशन सेंटर विजिलेंस ब्यूरो द्वारा मार्च 2022 से जुलाई 2026 तक 1091 दर्ज मामलों में 1138 आरोपी गिरफ्तार पंजाब पुलिस द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के तालमेल से दविंदर बंबीहा गिरोह के तीन गुर्गों को मलेशिया से वापस भारत लाया गया नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’ SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग ‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब तीन दिन की राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे

04 मार्च, 2026 06:38 PM

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब आज बुधवार को तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हैं। उनका यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण के बाद हो रहा है। राष्ट्रपति स्टब का पद संभालने के बाद यह पहला भारत दौरा है। नई दिल्ली पहुंचने पर उनका एयरपोर्ट पर विदेश मामलों के राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने स्वागत किया। फिनलैंड के राष्ट्रपति के आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

वहीं, राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के भारत आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत करते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, “राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब, भारत में आपका स्वागत है। मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं, आपकी यात्रा भारत-फिनलैंड संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। मैं कल हमारी बैठक और रायसीना डायलॉग 2026 में आपके मुख्य भाषण का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं ।”

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “भारत में आपका हार्दिक स्वागत है। फिनलैंड गणराज्य के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब नई दिल्ली पहुंचे हैं। राष्ट्रपति स्टब का औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर किया गया। एयरपोर्ट पर राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया।”

राष्ट्रपति स्टब 7 मार्च तक भारत में रहेंगे और उनके साथ एक हाई-लेवल डेलीगेशन भी है, जिसमें मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और प्रमुख बिजनेस लीडर शामिल हैं। अपनी यात्रा के दौरान वे नई दिल्ली में 5 से 7 मार्च तक आयोजित होने वाले रायसीना डायलॉग के 11वें एडिशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और मुख्य भाषण देंगे।

एमईए के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब कई सेक्टर में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के उद्देश्य से व्यापक चर्चा करेंगे। इसके अलावा, वे क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे, जिसमें बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग भी शामिल है। पीएम मोदी राष्ट्रपति स्टब के सम्मान में एक लंच भी आयोजित करेंगे।

आपको बता दें, अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रपति स्टब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी उनसे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा करने के लिए मुलाकात करेंगे।

इसके अलावा, दिल्ली में अपने कार्यक्रमों के बाद राष्ट्रपति स्टब मुंबई जाएंगे, जहां वे महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलेंगे। मुंबई में वे भारतीय व्यापार नेताओं से संवाद करेंगे और भारत-फिनलैंड व्यापार कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा, वे मुंबई विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करेंगे।

एमईए ने बताया कि भारत और फिनलैंड के बीच साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित मैत्रीपूर्ण और बहुपक्षीय संबंध हैं। फिनलैंड को यूरोपियन यूनियन और नॉर्डिक क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार माना जाता है। विदेश मंत्रालय ने कहा, “राष्ट्रपति स्टब का यह दौरा फरवरी 2026 में फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ऑर्पो के ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के लिए भारत दौरे के बाद यह दर्शाता है कि दोनों देश विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने व लोगों के बीच संबंधों को गहरा करने के लिए साझा प्रतिबद्ध हैं।” 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम