Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

हिमाचल

प्रशासनिक कामकाज पर आचार संहिता का असर, अटके सरकारी विभागों के कई टेंडर और शिक्षकों के तबादले

06 मई, 2026 08:17 PM

शिमला : प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों के चलते लागू आचार संहिता का असर अब प्रशासनिक कामकाज पर साफ दिखने लगा है। कर्मचारियों के तबादला मामलों से लेकर सरकारी विभागों के टेंडर सहित कई अहम फैसले फिलहाल अटक गए हैं। मई का पूरा महीना इसी स्थिति में गुजरने की संभावना जताई जा रही है, जिससे विकास कार्यों की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। वहीं राज्य सरकार द्वारा भेजी जा रही तबादला फाइलें राज्य चुनाव आयोग से मंजूरी के लिए पहुंच रही हैं, लेकिन आयोग इन्हें एक अहम सवाल के साथ वापस लौटा रहा है कि क्या संबंधित कर्मचारी, खासकर प्रिंसीपल या शिक्षक, चुनाव ड्यूटी में तैनात हैं। जब तक इस संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती, तब तक मंजूरी नहीं मिल रही।


इससे शिक्षा विभाग समेत कई विभागों में लंबित तबादला मामलों का ढेर बढ़ता जा रहा है। वहीं सरकारी विभागों के टेंडर भी आचार संहिता के चलते फिलहाल रोक दिए गए हैं। नई परियोजनाओं के लिए टेंडर जारी नहीं हो पा रहे, जबकि कई पहले से प्रस्तावित कार्य भी अधर में लटक गए हैं। इसका सीधा असर विकास योजनाओं और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों पर पड़ सकता है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने और आचार संहिता हटने के बाद ही इन मामलों में तेजी आएगी।


न्यायालय के आदेश पर हुए कुछ तबादले
राज्य में आचार संहिता के बीच हालांकि ट्रांसफर पर पूरी तरह से बैन है, लेकिन आवश्यक परिस्थितियों में यह तबादले चुनाव आयोग की अनुमति से किए जा सकते हैं। वहीं कुछ मामलो में न्यायालय द्वारा जारी आदेशों के बाद शिक्षा विभाग द्वारा चुनाव आयोग की अनुमति से कुछ शिक्षकों के तबादले किए हैं।


निजी अस्पतालों के एम्पैनलमेंट की मांगी अनुमति
चुनावी आचार संहिता के बीच स्वास्थ्य विभाग ने एक अहम पहल करते हुए निजी अस्पतालों के एम्पैनलमेंट की प्रक्रिया जारी रखने की अनुमति मांगी है। निदेशालय स्वास्थ्य सुरक्षा ने इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव को पत्र भेजकर स्थिति स्पष्ट की है। राज्य में पंचायत चुनावों के चलते आचार संहिता लागू की गई है। इसके चलते विभाग ने निजी अस्पतालों के एम्पैनलमेंट की प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया है, ताकि आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन हो सके। वहीं राज्य के कई क्षेत्रो में निजी अस्पतालों के लाइसेंस की तिथि पूर्ण हो चुकी है, ऐसे में निजी अस्पतालों में ईलाज करने से पहले लाइसेंस रिन्यु करवाना आवश्यक है। यदि एम्पैनलमेंट में देरी होती है, तो खासकर उन मरीजों को परेशानी हो सकती है, जिन्हें सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध न होने वाली विशेष चिकित्सा सेवाओं की आवश्यकता होती है।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू