Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

प्रलेस सिरसा ज़िला कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन

11 अगस्त, 2025 07:42 PM

सिरसा: ।(सतीश बंसल) अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) के राष्ट्रीय सचिवमंडल सदस्य एवं प्रलेस हरियाणा राज्य इकाई के महासचिव डॉ. हरविंदर सिंह सिरसा की उपस्थिति में प्रलेस सिरसा ज़िला कार्यकारिणी का पुनर्गठन राजकीय नैशनल महाविद्यालय, सिरसा में आयोजित आम इज़लास में किया गया। इस इज़लास की अध्यक्षता प्रलेस सिरसा ज़िला इकाई के संरक्षक प्रो. हरभगवान चावला, पूर्व अध्यक्ष रमेश शास्त्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह सिरड़ी, उपाध्यक्ष सुरेश बरनवाल, सचिव डॉ. शेर चंद, सह-सचिव अनीश कुमार व वित्त-सचिव सुरजीत सिंह रेणू पर आधारित अध्यक्षमंडल ने की। कार्यक्रम का आग़ाज़ कुलदीप सिरसा द्वारा प्रस्तुत एक इन्क़लाबी गीत से हुआ। तदोपरांत सचिव डॉ. शेर चंद ने गत गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस अवसर पर कॉ. जगरूप सिंह चौबुर्ज़ा, प्रो. हरभगवान चावला, गुरतेज सिंह बराड़ एडवोकेट, डॉ. गुरप्रीत सिंह सिंधरा, रमेश शास्त्री, परमानंद शास्त्री, सुरजीत सिंह सिरड़ी, अनीश कुमार इत्यादि ने अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं स्थानीय स्तर के ज्वलंत मुद्दों व सरोकारों के संबंध में विचार व्यक्त करते हुए वर्तमान परिवेश में लेखकों की बनती भूमिका को चिह्नित किया। प्रलेस के राष्ट्रीय अध्यक्षमंडल के सदस्य कॉ. स्वर्ण सिंह विर्क ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. हरविंदर सिंह सिरसा ने कहा कि वैश्विक अमन व भ्रातृत्व को दरपेश ख़तरों, ग़ाज़ा की विभीषिका, अभिव्यक्ति की आज़ादी पर निरंतर कुठाराघात, जम्मू व कश्मीर में पुस्तकों पर लगाया गया प्रतिबंध, समाजवाद एवं धर्मनिरपेक्ष शब्दों संबंधी फैलाई जा रहीं भ्रांतियां इत्यादि ऐसे मुद्दें हैं जिन पर आमजन की लामबंदी लाज़िम है। उन्होंने कहा कि आमजन के सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध प्रलेस की महान विरासत वर्तमान परिवेश में और भी प्रासंगिक है जिसे आज और मज़बूती एवं सक्रियता प्रदान करना समय की बड़ी अनिवार्यता है। आम इज़लास में कॉ. स्वर्ण सिंह विर्क एवं कॉ. जसवंत सिंह जोश को प्रलेस सिरसा ज़िला इकाई के संरक्षक व. प्रो. हरभगवान चावला, गुरतेज सिंह बराड़, रमेश शास्त्री एवं परमानंद शास्त्री को अध्यक्षमंडल के सदस्य के तौर पर मनोनीत किया गया। इस अवसर पर आगामी दो वर्षों के लिए प्रलेस सिरसा ज़िला कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए डॉ. गुरप्रीत सिंह सिंधरा को अध्यक्ष, सुरजीत सिंह सिरड़ी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेश बरनवाल को उपाध्यक्ष, डॉ. शेर चंद को सचिव, अनीश कुमार को सह-सचिव व सुरजीत सिंह रेणू को वित्त-सचिव निर्वाचित किया गया। इनके अलावा कॉ. जगरूप सिंह चौबुर्ज़ा, महल सिंह संधु, कुलदीप सिरसा, नवनीत सिंह रेणू , डॉ. हरविंदर कौर व डॉ. हरविंदर सिंह सिरसा को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. गुरप्रीत सिंह सिंधरा ने सभी उपस्थितजन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रलेस सिरसा ज़िला इकाई को और सशक्त एवं सक्रिय बनाए जाने का विश्वास प्रदान किया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान