Friday, July 03, 2026
BREAKING
अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति 'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

03 जुलाई, 2026 12:07 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-जापान संयुक्त आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए दोनों देशों के मजबूत और लंबे समय से चले आ रहे आर्थिक रिश्तों पर जोर दिया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने की बात कही।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान जॉइन्ट इकनॉमिक फोरम को संबोध‍ित करते हुए कहा क‍ि आपके साथ यहां मंच में उपस्थित होना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। उन्होंने कहा क‍ि यहां मौजूद कई कंपनियां दशकों से भारत के साथ जुड़ी हुई हैं। कुछ तो एक सदी से भी ज्यादा समय से भारत की विकास यात्रा का हिस्सा रही हैं। और जो नए साझेदार इस मंच से जुड़ रहे हैं, मैं उन्हें भारत-जापान की इस सफलता की कहानी का हिस्सा बनने पर दिल से बधाई देता हूं।

पीएम मोदी ने कहा क‍ि भारत और जापान का रिश्ता वाकई बहुत खास है। हमारी आर्थिक साझेदारी की कई शानदार मिसालें हैं। अभी थोड़ी देर पहले हमने हरियाणा के खरखौदा में मारुति सुजुकी के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया। आज सुजुकी की दुनिया भर में बनने वाली करीब दो-तिहाई गाड़ियां भारत में बनती हैं और 100 से ज्यादा देशों में निर्यात होती हैं।

संबोधन के दौरान ही प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम ताकाइची से कहा, ”मुझे बताया गया है कि आपको मोटर बाइक का बहुत शौक है।”

पीएम ने कहा कि हमें खुशी है कि कावासाकी, यामाहा और होंडा जैसी कंपनियों की भारत में बनी मोटरसाइकिलें आज दुनिया भर के बाजारों में जा रही हैं। इसी तरह, चाहे एयर कंडीशनर हों, बिजली ग्रिड उपकरण हों या मेडिकल टेक्नोलॉजी, जब जापान की विशेषज्ञता और निवेश भारत की गति और पैमाने के साथ मिलते हैं, तो इसका फायदा पूरी दुनिया को होता है।

प्रधानमंत्री ने कहा क‍ि आज पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था सप्लाई चेन की दिक्कतों, व्यापार में अनिश्चितता और मांग में कमी जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है। लेकिन जैसा कहा जाता है, जब हालात कठिन होते हैं, तब मजबूत लोग और मेहनत करते हैं। भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है। पिछले वित्तीय वर्ष में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.7 प्रतिशत रही। इतना ही नहीं, पिछले 12 सालों में हमने लगातार सुधारों के जरिए भारत की आर्थिक व्यवस्था को और मजबूत बनाया है।

उन्‍होंने कहा क‍ि कुछ महीने पहले ही हमने टैक्स, शासन और बिजनेस करने में आसानी से जुड़े कई नए सुधार लागू किए हैं। हमने अर्थव्यवस्था के हर सेक्टर को निजी भागीदारी के लिए और ज्यादा खोला है। साथ ही, कई अहम क्षेत्रों में प्रोत्साहन भी दिए जा रहे हैं, जिससे आप सभी के लिए नए अवसर बन रहे हैं। इसी वजह से जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन (जेबीआईसी) के सर्वे में भारत लगातार चौथे साल जापानी कंपनियों के लिए सबसे आकर्षक जगह बना हुआ है।

उन्होंने कहा क‍ि आज मैं आपके साथ एक नई पहल भी साझा करना चाहता हूं। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) एक विशेष “जापान ब‍िजनेस वीक” आयोजित करेगा। इस दौरान पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी आपसे सीधे मिलेंगे, आपकी बातें सुनेंगे और भारत में व्यापार करना और आसान बनाने पर गहराई से चर्चा करेंगे, ताकि जापानी निवेश और साझेदारी और बढ़ सके।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

दिल्ली में इस जगह बनेगा फायर सर्विस का पहला परमाणुरोधी केंद्र, क्या होगी खासियत

दिल्ली में इस जगह बनेगा फायर सर्विस का पहला परमाणुरोधी केंद्र, क्या होगी खासियत