Thursday, October 01, 2026
BREAKING
• Asian Games 2026: भारतीय हॉकी टीम ने फाइनल में जगह बनाई, पाकिस्तान को 4-3 से दी मात • ‘सरकार माई-बाप नहीं, नागरिक देवो भव है यूपीएससी के नए दौर का मंत्र : पीएम मोदी • प्रधानमंत्री मोदी ने पायलट स्मित मच्छार के परिवार से की बात, मदद का भरोसा • भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ • तमिलनाडु में बांधों का जलस्तर गिरकर 34 प्रतिशत पहुंचा, पेयजल संकट की चिंता बढ़ी • अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती • दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI • अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत • भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा • ‘भोजन सुरक्षा और सहयोग का माध्यम बना रहे’, G20 में भारत का स्पष्ट संदेश

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने पायलट स्मित मच्छार के परिवार से की बात, मदद का भरोसा

01 अक्टूबर, 2026 05:07 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फ्लाईदुबई प्लेन की घटना के बाद भारतीय पायलट स्मित मच्छार के परिजनों से बातचीत की है। भारत सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी ने इस बातचीत में लोगों की जान बचाने में दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता के लिए पायलट स्मित मच्छार की प्रशंसा की।

भारत सरकार के सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी ने पायलट स्मित मच्छार की पत्नी और उनके माता-पिता से बात की है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ‘भारतीय मिशन’ हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं।

आपको बता दें कि मूल रूप से गुजराती स्मित मच्छार पर दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में को-पायलट ने उड़ान के दौरान हमला किया था। चाकू से हुए हमले में घायल होने के बावजूद स्मित मच्छार ने यात्रियों और क्रू के साथ-साथ विमान को सुरक्षित रखा। विमान में अधिकतर इजरायली नागरिक थे, जिन्होंने को-पायलट को पकड़ा और बाद में तबूक एयरपोर्ट पर विमान को सुरक्षित उतारा गया।

इजराइल के प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के अनुसार, घटना के दौरान पायलट मच्छार को चाकू मारा गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, उन्होंने जवाबी कार्रवाई की, हमलावर का मुकाबला किया, कॉकपिट का दरवाजा खोला और यात्रियों और क्रू सदस्यों को हमलावर पर काबू पाने में मदद की।

पायलट स्मित मच्छार अभी उत्तर-पश्चिम सऊदी अरब के तबुक शहर के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें जरूरी मेडिकल इलाज दिया जा रहा है। रियाद में भारतीय दूतावास ने कहा था कि वे पायलट की सेहत के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार कर रहे हैं और उनके परिवार के संपर्क में हैं।

घटना के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए पायलट स्मित मच्छार को ‘हीरो’ बताया। उन्होंने कहा कि स्मित मच्छार की वीरता ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं। भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने दूसरों के जीवन की रक्षा करने के लिए अदम्य साहस और अटूट संकल्प का परिचय दिया। उनकी वीरता ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की।” पीएम मोदी ने कहा कि भारत को कैप्टन माछर पर गर्व है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने, नई ऊर्जा और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

‘सरकार माई-बाप नहीं, नागरिक देवो भव है यूपीएससी के नए दौर का मंत्र : पीएम मोदी

‘सरकार माई-बाप नहीं, नागरिक देवो भव है यूपीएससी के नए दौर का मंत्र : पीएम मोदी

तमिलनाडु में बांधों का जलस्तर गिरकर 34 प्रतिशत पहुंचा, पेयजल संकट की चिंता बढ़ी

तमिलनाडु में बांधों का जलस्तर गिरकर 34 प्रतिशत पहुंचा, पेयजल संकट की चिंता बढ़ी

दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI

दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI

‘भोजन सुरक्षा और सहयोग का माध्यम बना रहे’, G20 में भारत का स्पष्ट संदेश

‘भोजन सुरक्षा और सहयोग का माध्यम बना रहे’, G20 में भारत का स्पष्ट संदेश

'स्वच्छता ही सेवा' अभियान: दिल्ली में अलग-अलग जगह केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों ने चलाया सफाई अभियान

'स्वच्छता ही सेवा' अभियान: दिल्ली में अलग-अलग जगह केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों ने चलाया सफाई अभियान

भारत में पहली बार WCOG का आयोजन, नड्डा बोले- 60 करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंचा आयुष्मान भारत

भारत में पहली बार WCOG का आयोजन, नड्डा बोले- 60 करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंचा आयुष्मान भारत

मिल्वौकी में G20 व्यापार वार्ता शुरू, पीयूष गोयल ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

मिल्वौकी में G20 व्यापार वार्ता शुरू, पीयूष गोयल ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

‘भारत को स्मित मच्छार पर गर्व’, PM मोदी ने फ्लाईदुबई के पायलट की बहादुरी को सराहा

‘भारत को स्मित मच्छार पर गर्व’, PM मोदी ने फ्लाईदुबई के पायलट की बहादुरी को सराहा

गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद स्नैचर गिरफ्तार, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद स्नैचर गिरफ्तार, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद

एमआईईटी मेरठ में यूपीराइज 2026 का आयोजन, युवाओं ने नवाचार और उद्यमिता के दिखाए आइडिया

एमआईईटी मेरठ में यूपीराइज 2026 का आयोजन, युवाओं ने नवाचार और उद्यमिता के दिखाए आइडिया