Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’ SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग ‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और UAE के सुरक्षा प्रमुख की फोन पर बातचीत, ईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर कच्चे तेल में तेजी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी सपाट खुले कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले—जहां उनकी सोच खत्म होती है, वहां से हमारा काम शुरू होता है

14 मार्च, 2026 06:09 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जहां कांग्रेस के नेताओं के दिमाग का ताला बंद होता है, वहां से उनकी सरकार का काम शुरू होता है। उन्होंने यह बात असम के सिलचर में शिलांग-सिलचर कॉरिडोर के भूमि पूजन के बाद कही।

नॉर्थ-ईस्ट को कांग्रेस ने नजरअंदाज किया : मोदी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी के कई दशकों तक कांग्रेस की सरकारों ने नॉर्थ-ईस्ट को दिल्ली से भी दूर रखा और दिल से भी दूर रखा। उनके अनुसार कांग्रेस ने इस पूरे क्षेत्र को लगभग भुला दिया था, जबकि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार ने नॉर्थ-ईस्ट को बेहतर तरीके से जोड़ा है और आज हर जगह इसकी चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि आज नॉर्थ-ईस्ट भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्र बन गया है और दक्षिण-पूर्व एशिया से भारत को जोड़ने वाला सेतु बन रहा है।

बराक घाटी के विकास में कांग्रेस की भूमिका पर सवाल

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे कांग्रेस ने पूरे नॉर्थ-ईस्ट को अपने हाल पर छोड़ दिया था, वैसे ही बराक घाटी को बेहाल करने में भी उसकी बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि आजादी के समय ऐसी सीमा खींची गई, जिससे बराक घाटी का समुद्र से संपर्क कट गया। जो क्षेत्र कभी व्यापार मार्ग और औद्योगिक केंद्र के रूप में जाना जाता था, उसकी ताकत ही छीन ली गई। आजादी के बाद भी लंबे समय तक कांग्रेस की सरकारें रहीं, लेकिन बराक घाटी के विकास के लिए कोई ठोस काम नहीं हुआ।

24,000 करोड़ रुपए के शिलांग-सिलचर कॉरिडोर का भूमि पूजन

प्रधानमंत्री ने बताया कि क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए 24,000 करोड़ रुपए की लागत वाले शिलांग-सिलचर कॉरिडोर का भूमि पूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो यह गिन भी नहीं सकती कि ऐसे प्रोजेक्ट्स में कितने शून्य होते हैं। उनके अनुसार यह कॉरिडोर पूर्वोत्तर के लोगों के दशकों लंबे इंतजार को खत्म करेगा और इसके जरिए सिलचर, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा के बीच संपर्क मजबूत होगा।

सीमावर्ती गांवों के विकास पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकास की दौड़ में जो क्षेत्र पीछे रह गए, उन्हें प्राथमिकता देना भारतीय जनता पार्टी का मंत्र है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें सीमावर्ती क्षेत्रों को देश का अंतिम गांव मानती थीं, जबकि उनकी सरकार इन्हें देश का पहला गांव मानती है। इसी सोच के तहत कछार जिले से ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ का अगला चरण शुरू किया गया, जिससे बराक घाटी के कई गांवों में सुधार होगा।

किसानों और युवाओं के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि डबल इंजन सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त जारी की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के लंबे शासन के बावजूद किसानों को ऐसा सीधा लाभ नहीं मिला।

असम के युवाओं के सामने अवसरों का खुला आसमान: पीएम 

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी ने असम के युवाओं को हिंसा और आतंकवाद के कुचक्र में उलझाए रखा और राज्य को ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति की प्रयोगशाला बना दिया। प्रधानमंत्री के अनुसार आज असम के युवाओं के सामने अवसरों का खुला आसमान है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम