Saturday, November 28, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी और मार्क कार्नी की फोन पर बातचीत, भारत-कनाडा संबंधों को नई मजबूती देने पर सहमति

14 अक्टूबर, 2026 04:50 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने मंगलवार को टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत-कनाडा संबंधों में आए सकारात्मक माहौल को आगे बढ़ाने और रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख क्षेत्रों में ठोस परिणाम हासिल करने पर सहमति जताई।

व्यापार, ऊर्जा और तकनीक पर जोर
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि मार्क कार्नी के साथ उनकी गर्मजोशी और सार्थक बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने भारत-कनाडा संबंधों में आए सकारात्मक बदलाव को आगे बढ़ाने और व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा तथा लोगों के बीच संपर्क जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाने पर सहमति जताई।

स्थिर और समृद्ध दुनिया में योगदान
मोदी ने कहा कि भारत और कनाडा मिलकर दुनिया को अधिक स्थिर और समृद्ध बनाने में योगदान दे रहे हैं।

कनाडाई उच्चायुक्त ने रिश्तों को बताया मजबूत
इससे पहले मंगलवार को भारत में कनाडा के उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटर ने प्रधानमंत्री मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच बेहतर तालमेल की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत और कनाडा के संबंध इस समय अपने सर्वश्रेष्ठ दौर में हैं।

शीर्ष नेतृत्व के बीच बढ़ा तालमेल
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के भारत दौरे से पहले कूटर ने दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच बढ़ते सहयोग का उल्लेख किया। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अनीता आनंद के बीच हुई बैठकों तथा कनाडा के व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू की आगामी भारत यात्रा का भी जिक्र किया। कूटर ने कहा कि दोनों देशों के संबंध आज जितने मजबूत हैं, उतने पहले कभी नहीं रहे। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष से कुछ अधिक समय में दोनों प्रधानमंत्री चार बार मिल चुके हैं और दोनों देशों के अधिकारी भी नियमित रूप से मुलाकात कर रहे हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति पर संवाद
कूटर ने बताया कि हाल ही में कनाडा के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भारत आए थे और उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष के साथ चर्चा की थी। इसके अलावा कनाडा की विदेश मंत्री भी भारत आ रही हैं। पिछले एक वर्ष में अनीता आनंद और एस. जयशंकर के बीच यह 10वीं बैठक होगी।

300 व्यापार प्रतिनिधियों के साथ भारत आएंगे सिद्धू
कनाडा के उच्चायुक्त ने बताया कि कनाडा के व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू अगले सप्ताह करीब 300 कनाडाई व्यापार प्रतिनिधियों के साथ भारत आएंगे। उनके अनुसार, यह संभवतः भारत के लिए कनाडा का अब तक का सबसे बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल होगा। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल एक सप्ताह तक भारत में रहेगा और दक्षिण भारत के कई शहरों का दौरा करेगा। दोनों देशों के बीच ऊर्जा, प्रवासन और रक्षा जैसे क्षेत्रों में संवाद जारी है। निकट भविष्य में रक्षा क्षेत्र से संबंधित एक और दौरे की भी उम्मीद है।

कई कनाडाई मंत्री कर चुके हैं भारत का दौरा
कूटर ने कहा कि पिछले एक वर्ष में कनाडा के कम से कम छह अन्य मंत्री भी भारत का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्च में भारत आए थे और उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर की शुरुआत में कनाडा जाएंगे।

एफटीए पर हस्ताक्षर की उम्मीद
कूटर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की संभावित कनाडा यात्रा के दौरान दोनों देश अपने पहले मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद कर रहे हैं। उनके मुताबिक, यदि ऐसा होता है तो यह बेहद तेजी से पूरी होने वाली प्रक्रिया होगी, क्योंकि दोनों देशों ने इस समझौते पर बातचीत इसी वर्ष मार्च में शुरू की थी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी