Saturday, August 29, 2026
BREAKING
हरियाणा में कचरे से पैदा होगी 50 मेगावाट बिजली, चार इंटीग्रेटेड वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर 'मेरा पटियाला, मैं ही संवारूं’ अभियान की शुरुआत, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सड़क पर उतरकर की सफाई मोहाली डिंपल म\र्डर मामला : 300 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, खुलेंगे ह\त्या के राज नेपाल की बाढ़ में तरनतारन के तीन लोग लापता, 25 अगस्त के बाद नहीं हुआ कोई संपर्क हरियाणा में ठप हो सकती है आयुष्मान योजना, 480 अस्पतालों की चेतावनी... जानिए वजह हरियाणा में कचरे से पैदा होगी 50 मेगावाट बिजली, चार इंटीग्रेटेड वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हरियाणा ने रचा इतिहास: 15 लाख पौधे लगाने का टारगेट पूरा, HALSA का मेगा अभियान सफल CM सैनी के नूंह दौरे से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट Shimla: लोग दवाओं व इलाज के अभाव में गंवा रहे जान : जयराम Hamirpur: नेपाल त्रासदी को लेकर केंद्र के संपर्क में हिमाचल सरकार : सीएम

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी उज्बेकिस्तान की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना

29 अगस्त, 2026 06:25 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह उज्बेकिस्तान की यात्रा पर रवाना हुए। यह उनका दो दिवसीय दौरा है। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर ताशकंद की यात्रा करेंगे। पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान के लिए रवाना होने से पहले लिखा, “मैं 29 अगस्त से 1 सितंबर तक उज्बेकिस्तान और किर्गिज की यात्रा पर जा रहा हूं।” उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में भारत-उज्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी में काफी प्रगति हुई है। मैं राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ व्यापार और निवेश, डिजिटल कनेक्टिविटी, रक्षा, ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने व ‘विकसित भारत’ और ‘यांगी उज्बेकिस्तान’ के हमारे साझा विजन को आगे बढ़ाने पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज में शास्त्री स्मारक और महात्मा गांधी केंद्र का भी दौरा करूंगा, जो हमारे दोनों देशों को जोड़ने वाले गहरे सांस्कृतिक और लोगों के बीच के संबंधों का प्रतीक है।”यह प्रधानमंत्री मोदी की उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा होगी। यात्रा के दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है।

प्रधानमंत्री मोदी एक सितंबर को किर्गिज का भी दौरा करेंगे। उन्होंने कहा, “किर्गिज के राष्ट्रपति सादिर झापारोव के निमंत्रण पर मैं 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बिश्केक जाऊंगा। यह सम्मेलन इस महत्वपूर्ण संगठन के 25 साल पूरे होने का प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि भारत 2017 से एससीओ का एक सक्रिय सदस्य रहा है। मैं सुरक्षा, संपर्क और अवसर पर आधारित इस क्षेत्र के लिए भारत के विजन को आगे बढ़ाने और आतंकवाद, अलगाववाद व चरमपंथ की बुराई से मुक्त क्षेत्र के लिए अन्य सदस्यों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। ये बुराइयां हमारे पड़ोस और उससे आगे शांति और स्थिरता के लिए खतरा बनी हुई हैं।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “मैं राष्ट्रपति झापारोव और एससीओ के अन्य नेताओं से मिलने और छठे ‘वर्ल्ड नोमैड गेम्स’ के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए भी उत्सुक हूं। यह मध्य एशिया की समृद्ध जीवंत विरासत का उत्सव है, जिसका भारत बहुत सम्मान करता है।” प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह यात्रा मध्य एशिया में भारत की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेगी, इस क्षेत्र के साथ हमारे सभ्यतागत जुड़ाव को गहरा करेगी और शांति, स्थिरता व समृद्धि की हमारी साझा कोशिशों को आगे बढ़ाएगी। ये वे मूल्य हैं जो दुनिया के साथ भारत के जुड़ाव के केंद्र में हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के 106 तीर्थयात्री बिहार सरकार की पहल से सुरक्षित नागपुर रवाना

नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के 106 तीर्थयात्री बिहार सरकार की पहल से सुरक्षित नागपुर रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को नमन, सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को नमन, सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

नेपाल: भारत ने डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों की टीम भेजी

नेपाल: भारत ने डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों की टीम भेजी

दिल्ली -एनसीआर में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप, अस्पतालों के लिए इमरजेंसी एडवाइजरी जारी

दिल्ली -एनसीआर में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप, अस्पतालों के लिए इमरजेंसी एडवाइजरी जारी

पहले कम्युनिस्टों और फिर तृणमूल ने जाधवपुर यूनिवर्सिटी में देशविरोधी सोच पैदा की : सीएम सुवेंदु अधिकारी

पहले कम्युनिस्टों और फिर तृणमूल ने जाधवपुर यूनिवर्सिटी में देशविरोधी सोच पैदा की : सीएम सुवेंदु अधिकारी

'कृष्ण चेतना' विश्व को एकजुट कर सकती है : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

'कृष्ण चेतना' विश्व को एकजुट कर सकती है : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

सरकार ने शुरू की केंद्रीय बजट 2027-28 की तैयारियां, पूर्व-बजट बैठकें 12 अक्टूबर 2026 से होंगी शुरू

सरकार ने शुरू की केंद्रीय बजट 2027-28 की तैयारियां, पूर्व-बजट बैठकें 12 अक्टूबर 2026 से होंगी शुरू

वित्त मंत्री सीतारमण ने शिकागो में वैश्विक निवेशकों और उद्योग जगत के नेताओं को भारत में निवेश बढ़ाने का किया आह्वान

वित्त मंत्री सीतारमण ने शिकागो में वैश्विक निवेशकों और उद्योग जगत के नेताओं को भारत में निवेश बढ़ाने का किया आह्वान

संचार साथी पोर्टल की बड़ी सफलता, जुलाई में 77,692 खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद: सरकार

संचार साथी पोर्टल की बड़ी सफलता, जुलाई में 77,692 खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद: सरकार

सपा-कांग्रेस की सरकारों में न सुरक्षा थी, न विकास; केवल तुष्टिकरण और लूट थी: सीएम योगी

सपा-कांग्रेस की सरकारों में न सुरक्षा थी, न विकास; केवल तुष्टिकरण और लूट थी: सीएम योगी