Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

18 अगस्त, 2026 12:23 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख और लंबी आयु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

पीएम मोदी ने एक्स पर कहा
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उनका सुधारों और आर्थिक विकास पर जोर है, जिससे वह एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत बनाने की हमारी कोशिशों को गति दे रही हैं। ईश्वर उन्हें लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करें।”

ओम बिड़ला ने एक्स पर पोस्ट किया
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पर पोस्ट किया, “वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख और लंबी आयु प्रदान करे।”

भजनलाल शर्मा ने कहा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में कहा, केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आपके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच एवं राष्ट्रहित में लिए गए प्रभावी निर्णय भारत की आर्थिक प्रगति और आत्मनिर्भरता को नई गति प्रदान कर रहे हैं। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।”

हरियाणा के सीएम ने कहा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पर पोस्ट किया, “केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और विकास को गति देने में आपका समर्पित कार्य सराहनीय है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।”

सीएम योगी ने कहा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा, “भाजपा की वरिष्ठ सदस्य केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपको यशस्वी, सुदीर्घ एवं आरोग्यमय जीवन की प्राप्ति हो, देवाधिदेव महादेव से यही प्रार्थना है।”

मोहन यादव ने एक्स पर लिखा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, “केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि राष्ट्र की आर्थिक प्रगति और समृद्धि के लिए आपके समर्पित प्रयास निरंतर सफल हों। आप दीर्घायु हों एवं सदैव स्वस्थ रहें।”

हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर लिखा
वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर लिखा, “केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण को उनके जन्मदिन पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कई वैश्विक संकटों के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था को कुशलतापूर्वक संभाला है और भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ाया है। उन्होंने असम की विकास संबंधी आकांक्षाओं का हमेशा समर्थन किया है और हमारी विकास यात्रा को साकार करने में हमारा साथ दिया है। इस अवसर पर, मैं मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव से उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

गुजरात के मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एक्स पोस्ट में कहा, “केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती और सुधारों को निरंतर गति मिल रही है, जो ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूं।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी