Thursday, August 13, 2026
BREAKING
पहले इथेनॉल पर जवाब दे भाजपा, पीडब्ल्यूडी मंत्री की विपक्ष को नसीहत, सेस पर सवाल न उठाएं हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मानसून सीजन में सड़क यातायात सुचारू रखने के दिए निर्देश अमृतसर में सीमा पार से तस्करी मॉड्यूल से संबंधित पांच व्यक्ति 7 पिस्तौल और 2 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार एस.आई.आर. 2026: पंजाब में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: अनिंदिता मित्रा, सीईओ पंजाब पंजाब ने राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य सुधारों को दी नई गति ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ एआई, ड्रोन और सैटेलाइट तकनीक के माध्यम से पंजाब को भारत का रोड सेफ्टी हब बनाएगी भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में देशभक्ति की नई लहर संसद का मानसून सत्र समाप्त, दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित Monsoon Session: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, हंगामे के बीच कई अहम बिल हुए पास

राष्ट्रीय

प्रतिकूल परिस्थितियों को अनुकूल बनाने वाला ही सफलता हासिल करता है: पीएम मोदी

13 अगस्त, 2026 06:34 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर गुरुवार को सुभाषित शेयर किया है। प्रधानमंत्री की ओर से ‘एक्स’ पोस्ट में संस्कृत श्लोक, “दैवं पुरुषकारेण यः समर्थः प्रबाधितुम्। न दैवेन विपन्नार्थः पुरुषः सोऽवसीदति॥” साझा किया गया।

जिसका हिंदी अर्थ है, “जो मनुष्य अपने दृढ़ संकल्प, अथक परिश्रम और पुरुषार्थ से प्रतिकूल परिस्थितियों को भी अनुकूल बनाने का सामर्थ्य रखता है, वह जीवन की बाधाओं से कभी पराजित नहीं होता बल्कि निरंतर प्रयास करते हुए सफलता प्राप्त करता है।”

बीते बुधवार को प्रधानमंत्री की ओर से ‘एक्स’ पर साझा किए गए सुभाषित में देश के युवाओं को सबसे बड़ी शक्ति बताया था। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “हमारे युवा साथी देश का भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति भी हैं। उन्होंने अपनी संवेदनशीलता, सेवाभाव और सामर्थ्य से दुनियाभर में अलग पहचान बनाई है।”

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने संस्कृत का श्लोक भी ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था, “चक्षुषा मनसा वाचा कर्मणा च चतुर्विधम्। प्रसादयति यो लोकं तं लोकोऽनुप्रसीदति।।” इस श्लोक का हिंदी अर्थ है, “जो व्यक्ति अपनी दृष्टि, विचारों, वाणी और कर्मों के माध्यम से लोगों का हृदय जीत लेता है, वह ही उनके विश्वास, सम्मान और सद्भाव का पात्र बनता है।”

इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा गया था, “अष्टौ गुणाः पुरुषं दीपयन्ति प्रज्ञा सुशीलत्वदमौ श्रुतं च। पराक्रमश्च बहुभाषिता च दानं यथाशक्ति कृतज्ञता च।।” इस श्लोक का अर्थ है, “ये आठ गुण मनुष्य के जीवन को प्रकाशमान करते हैं।

बुद्धि उसके मार्ग को स्पष्ट करती है, सदाचार उसके आचरण को पवित्र बनाता है और संयम उसे अनुशासित रखता है। ज्ञान उसे विवेक देता है, वीरता कठिन परिस्थितियों में अडिग रखती है और वाणी की कुशलता उसे समाज में सम्मान दिलाती है। अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान करना और उपकारों के प्रति कृतज्ञ रहना उसके व्यक्तित्व को पूर्णता प्रदान करते हैं।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में देशभक्ति की नई लहर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में देशभक्ति की नई लहर

संसद का मानसून सत्र समाप्त, दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

संसद का मानसून सत्र समाप्त, दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Monsoon Session: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, हंगामे के बीच कई अहम बिल हुए पास

Monsoon Session: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, हंगामे के बीच कई अहम बिल हुए पास

सीमाएं राज्यों को बांट सकती हैं, दिलों को नहीं: हिमंता बिस्वा सरमा

सीमाएं राज्यों को बांट सकती हैं, दिलों को नहीं: हिमंता बिस्वा सरमा

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में लिया हिस्सा, अपने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में लिया हिस्सा, अपने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

15 August : स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा और सख्त, लाल किला-राजघाट के रास्ते बंद, बॉर्डर सील

15 August : स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा और सख्त, लाल किला-राजघाट के रास्ते बंद, बॉर्डर सील

भरत भूषण तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता और एक परिजन को नौकरी देगी सरकार: सीएम सम्राट चौधरी

भरत भूषण तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता और एक परिजन को नौकरी देगी सरकार: सीएम सम्राट चौधरी

लेह में भूकंप के तेज झटके, 5.5 रही तीव्रता, 10 किलोमीटर की गहराई पर था केंद्र

लेह में भूकंप के तेज झटके, 5.5 रही तीव्रता, 10 किलोमीटर की गहराई पर था केंद्र

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए निष्पक्ष व्यापार और सर्कुलर इकोनॉमी अपनाने की जरूरत: पीयूष गोयल

2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए निष्पक्ष व्यापार और सर्कुलर इकोनॉमी अपनाने की जरूरत: पीयूष गोयल