Saturday, November 21, 2026
BREAKING
• पीएम मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, बोले- विकास की राह पर बढ़ता बिहार • 9 महीने में 1 करोड़ से ज्यादा बच्चियों को लगा एचपीवी टीका, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ देश की बड़ी उपलब्धि • 'अंतिम प्रणाम मां...' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सावित्री देवी को किया प्रणाम, शेयर किया भावुक पोस्ट • प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन, उत्तर-दक्षिण बिहार के बीच आवागमन होगा आसान • 'मां के समान कोई छाया, आश्रय और प्रिय नहीं', सीएम योगी ने मां सावित्री देवी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई • काशी विश्वनाथ की तर्ज पर हो हाटकेश्वर मंदिर का विकास : शंकर विजयेंद्र सरस्वती • भारत-बुल्गारिया संबंधों को मिली नई गति, रोडमैप से मिलेगा नया आयाम : जयशंकर • ऑस्ट्रेलिया: ऐप के जरिए अपराध का नेटवर्क चला रहा था किशोर, आगजनी और अपहरण का आरोप • रियाद पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल, हूती ने दी थी जवाबी कार्रवाई की धमकी • 'ऑपरेशन मानसून थंडर' ने किया ड्रग तस्कर नेटवर्क को ध्वस्त, अमेरिका-भारत साझेदारी की ये मिसाल: सर्जियो गोर

दुनिया

पेरू के एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके

21 नवंबर, 2026 04:20 PM

नई दिल्ली; दक्षिण अमेरिकी देश पेरू के एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी, लेकिन बाद में स्थानीय अधिकारियों ने कुछ मकानों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने की पुष्टि की।
अधिकारियों के अनुसार, उल्कुमायो क्षेत्र में 14 मकान प्रभावित हुए हैं। भूकंप के झटके राजधानी लीमा तक महसूस किए गए, जहां घबराए लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजकर 9 मिनट पर आया। इसका केंद्र एंडीज क्षेत्र में जुनिन शहर से करीब 34 किलोमीटर उत्तर में था। भूकंप का केंद्र जमीन से 108 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

पेरू के भूभौतिकीय संस्थान ने बताया कि तत्काल किसी के घायल होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं मिली है। भूकंप के केंद्र के नजदीक स्थित कारहुआमायो शहर के मेयर अब्देल वेगा ने भी स्थानीय टेलीविजन चैनल को बताया कि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है।

पेरू के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (इंडेसी) और क्षेत्रीय प्रशासन के मुताबिक, भूकंप से अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है। हालांकि, जुनिन क्षेत्र में कुछ मकानों को नुकसान पहुंचा है। चान्चामायो में एक विश्वविद्यालय के भवन में भी संरचनात्मक क्षति की सूचना मिली है। पिचानाकी में बिजली आपूर्ति बाधित हुई, जबकि सैन पेड्रो डी काजास में पहाड़ियों से चट्टानें गिरने के कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ।

भूकंप के झटके राजधानी लीमा में भी महसूस किए गए। वहां घबराए लोग अपने घरों और इमारतों से निकलकर सड़कों पर आ गए। टेलीविजन फुटेज में संसद सदस्यों को भी इमारत से बाहर निकलते हुए देखा गया।

पेरू प्रशांत महासागर के चारों ओर फैले 'रिंग ऑफ फायर' क्षेत्र में स्थित है। करीब 40 हजार किलोमीटर लंबी यह पट्टी ज्वालामुखीय गतिविधियों और भूगर्भीय भ्रंश रेखाओं के लिए जानी जाती है। दुनिया में आने वाले अधिकांश भूकंप इसी क्षेत्र में दर्ज किए जाते हैं।

पेरू में पिछले कुछ महीनों के दौरान भी कई विनाशकारी भूकंप आ चुके हैं। अगस्त में एंडीज क्षेत्र में 6.7 तीव्रता के भूकंप से दो लोग घायल हुए थे और कई मकानों, स्वास्थ्य केंद्रों तथा स्कूलों को नुकसान पहुंचा था। इससे पहले जुलाई में जुनिन क्षेत्र में 5.5 तीव्रता के भूकंप में छह लोगों की मौत हुई थी और 30 लोग घायल हुए थे।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ऑस्ट्रेलिया: ऐप के जरिए अपराध का नेटवर्क चला रहा था किशोर, आगजनी और अपहरण का आरोप

ऑस्ट्रेलिया: ऐप के जरिए अपराध का नेटवर्क चला रहा था किशोर, आगजनी और अपहरण का आरोप

रियाद पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल, हूती ने दी थी जवाबी कार्रवाई की धमकी

रियाद पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल, हूती ने दी थी जवाबी कार्रवाई की धमकी

'ऑपरेशन मानसून थंडर' ने किया ड्रग तस्कर नेटवर्क को ध्वस्त, अमेरिका-भारत साझेदारी की ये मिसाल: सर्जियो गोर

'ऑपरेशन मानसून थंडर' ने किया ड्रग तस्कर नेटवर्क को ध्वस्त, अमेरिका-भारत साझेदारी की ये मिसाल: सर्जियो गोर

बांग्लादेश: हिंसक वारदातों के बीच सुरक्षा कड़ी, सात जिलों में अर्धसैनिक सीमा सुरक्षा बल तैनात

बांग्लादेश: हिंसक वारदातों के बीच सुरक्षा कड़ी, सात जिलों में अर्धसैनिक सीमा सुरक्षा बल तैनात

फिलीपींस में पापुआ न्यू गिनी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 146 यात्री और चालक दल सुरक्षित

फिलीपींस में पापुआ न्यू गिनी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 146 यात्री और चालक दल सुरक्षित

ट्रंप की एशिया यात्रा के 10 बड़े संदेश: चीन से परमाणु वार्ता, भारत की विकास दर का जिक्र, क्वाड और ईरान पर भी रखी बात

ट्रंप की एशिया यात्रा के 10 बड़े संदेश: चीन से परमाणु वार्ता, भारत की विकास दर का जिक्र, क्वाड और ईरान पर भी रखी बात

भारत की 7 फीसदी विकास दर का हवाला दे ट्रंप ने फेड पर बनाया दबाव, ब्याज दरें घटाने की मांग

भारत की 7 फीसदी विकास दर का हवाला दे ट्रंप ने फेड पर बनाया दबाव, ब्याज दरें घटाने की मांग

अमेरिकी सरकारी बॉन्ड में भारत का निवेश लगातार पांचवें महीने बढ़ा, 228.2 अरब डॉलर पर पहुंचा

अमेरिकी सरकारी बॉन्ड में भारत का निवेश लगातार पांचवें महीने बढ़ा, 228.2 अरब डॉलर पर पहुंचा

वीजा, मास्टरकार्ड और जेपी मॉर्गन के वेंडर्स का डेटा लीक, भुगतान नेटवर्क पर असर नहीं

वीजा, मास्टरकार्ड और जेपी मॉर्गन के वेंडर्स का डेटा लीक, भुगतान नेटवर्क पर असर नहीं

एशिया-प्रशांत की समृद्धि के लिए सहयोग और मुक्त व्यापार का सेतु बनाएं देश : शी जिनपिंग

एशिया-प्रशांत की समृद्धि के लिए सहयोग और मुक्त व्यापार का सेतु बनाएं देश : शी जिनपिंग