Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

पूर्वोत्तर भारत से इंडिगो की पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान, 27 अक्टूबर से गुवाहाटी-बैंकॉक के बीच शुरू होगी सीधी सेवा

08 सितंबर, 2026 03:33 PM

देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने पूर्वोत्तर भारत से अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की है। एयरलाइन 27 अक्टूबर 2026 से गुवाहाटी और बैंकॉक के बीच नॉन-स्टॉप द्वि-साप्ताहिक (सप्ताह में दो दिन) उड़ानें संचालित करेगी। यह सेवा इंडिगो के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि इसके साथ ही गुवाहाटी से एयरलाइन की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो जाएंगी। साथ ही यह पूर्वोत्तर भारत से सीधे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत भी होगी।

इंडिगो ने बताया कि नई उड़ान सेवा से पूर्वोत्तर भारत और थाईलैंड के बीच पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, गुवाहाटी को दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए एक उभरते अंतरराष्ट्रीय प्रवेश द्वार के रूप में मजबूती मिलेगी।

एयरलाइन के अनुसार, गुवाहाटी उसके विकास की यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। वर्ष 2006 में इंडिगो की शुरुआती उड़ानों में दिल्ली-गुवाहाटी-इंफाल रूट भी शामिल था। अब इसी शहर से अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू करना क्षेत्र के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इंडिगो का कहना है कि सीधी उड़ान शुरू होने से यात्रियों का समय बचेगा और पूर्वोत्तर भारत में विदेशी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन उद्योग को भी लाभ मिलेगा।

थाईलैंड भारतीय यात्रियों के बीच सबसे लोकप्रिय विदेशी पर्यटन स्थलों में से एक है। वर्तमान में इंडिगो बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई से बैंकॉक के लिए उड़ानें संचालित करती है। इसके अलावा एयरलाइन बेंगलुरु, दिल्ली, कोलकाता और मुंबई से फुकेत तथा दिल्ली से क्राबी के लिए भी सीधी सेवाएं उपलब्ध करा रही है।

इंडिगो 26 अक्टूबर 2026 से गया और बैंकॉक के बीच भी सीधी उड़ान सेवा शुरू करने जा रही है, जिससे बौद्ध धर्म के प्रमुख तीर्थस्थल गया और थाईलैंड के बीच हवाई संपर्क मजबूत होगा। वहीं, 27 अक्टूबर 2026 को विशेष उद्घाटन उड़ान शुरू की जाएगी। बैंकॉक से गुवाहाटी (6ई 1086): सुबह 8:50 बजे प्रस्थान, 10:25 बजे आगमन और गुवाहाटी से बैंकॉक (6ई 1085): शाम 6:15 बजे प्रस्थान, रात 10:45 बजे आगमन होगा।

इसके बाद 31 अक्टूबर 2026 से नियमित संचालन किया जाएगा, जिसमें बैंकॉक से गुवाहाटी (6ई 1086): बुधवार एवं शनिवार और गुवाहाटी से बैंकॉक (6ई 1085): बुधवार एवं शनिवार को इंडिगो की फ्लाइट उड़ान भरेगी। एयरलाइन ने बताया कि यात्री इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल एप्लिकेशन और अधिकृत ट्रैवल पार्टनर्स के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी