Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

पुलिया से टकराकर कार में लगी आग, परिवार के पांच सदस्यों की जिंदा जलकर मौत

18 जून, 2025 01:49 PM

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश बुलंदशहर में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां बुधवार सुबह दिल्ली बदायूं हाईवे पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से कार में सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक तेजवीर सिंह ने बताया कि बदायूं के सहसवान थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चमनपुरा निवासी एक ही परिवार के छह सदस्य स्विफ्ट कार द्वारा दिल्ली के मालवीय नगर के लिए रवाना हुए थे कि करीब साढ़े पांच बजे जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में ग्राम जानीपुर चंदौस तिराहे के पास चालक को संभवत: झपकी आ गई और कार पुलिया से टकराने के बाद पलट गई। पलटने के तुरंत बाद कार में आग लग गई और उसमें सवार पांच लोग की जलकर मृत्यु हो गई। एक महिला को राहगीरों ने जिंदा बचा लिया जिसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

सूचना पर फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। जिंदा बची महिला गुलनाज (28) पुत्री तनवीर को को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करा दिया गया है। हादसे में मारे गए व्यक्तियों के परिजनों ने बताया कि हाईवे पर सामने से आ रही मोटरसाइकिल को बचाने के दौरान कार पुलिया से टकराई थी। मृतकों मे एक दिल्ली में एसी इंजीनियर था जबकि अन्य लोग दिल्ली साकेत में जींस की सिलाई के कारीगर थे। मृतकों में जुबैर (30), उनकी पत्नी मोमिना (24), पुत्र जुनैल (02), तनबीज (26) और उनकी पत्नी निदा (21) की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि सभी लोग ईद उलअधा का त्योहार मनाने के घर आये थे और आज दिल्ली काम करने के लिये लौट रहे थे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति