Tuesday, October 06, 2026
BREAKING
• पीयूष गोयल ने वित्तीय सेवाओं, प्रौद्योगिकी क्षेत्र के अमेरिकी कारोबारियों से की मुलाकात • पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए CAQM ने पंजाब और हरियाणा के 34 ज़िलों में फ्लाइंग स्क्वाड तैनात किए • चुनाव आयोग के खिलाफ इंडी गठबंधन का विरोध मार्च, ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन • अदीस अबाबा पहुंचे जयशंकर, कॉमनवेल्थ महासचिव अयोर्कर बोचवे से की मुलाकात • दो साल में भारत में बने नागरिक विमान आने की उम्मीद : केंद्रीय मंत्री नायडू • नौसेना को मिलेगा पहला फ्लीट सपोर्ट पोत, समुद्र में लंबे अभियानों को मिलेगी ताकत • 17वीं पेंशन अदालत में 756 मामलों का निपटारा, जितेंद्र सिंह बोले- पेंशन सुधारों का लक्ष्य जीवन सुगमता • राष्ट्रपति मुर्मु आज से दो दिवसीय हिमाचल प्रदेश के दौरे पर, बिलासपुर में AIIMS के प्रथम दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल • असेंबली से एआई तक पहुंचा यूपी, परिवारवाद और माफियाकरण ने प्रदेश की क्षमता को रोका : सीएम योगी • संयुक्त राष्ट्र अब पूरी दुनिया के हितों का प्रतिनिधित्व नहीं करता : विदेश मंत्री जयशंकर

राष्ट्रीय

पीयूष गोयल ने वित्तीय सेवाओं, प्रौद्योगिकी क्षेत्र के अमेरिकी कारोबारियों से की मुलाकात

06 अक्टूबर, 2026 04:35 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बीमा कंपनियों, प्रौद्योगिकी तथा निवेश क्षेत्र की कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात की और उनसे अपने-अपने क्षेत्रों में भारत में उपलब्ध अवसरों पर गौर करने का आह्वान किया।

केंद्रीय मंत्री गोयल ने न्यूयॉर्क में एआईए ग्रुप के चेयरमैन मार्क टकर, मेटलाइफ के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मिशेल ए. खलाफ, जनरल अटलांटिक के चेयरमैन विलियम ई. फोर्ड और आईबीएम के चेयरमैन एवं सीईओ अरविंद कृष्णा से मुलाकात की।

पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘एआईए ग्रुप के गैर-कार्यकारी चेयरमैन मार्क टकर से मुलाकात की। एआईए एशिया के सबसे बड़े जीवन बीमा समूहों में से एक है। भारत में एआईए की गतिविधियों और बीमा एवं वित्तीय सेवा क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा हुई।’’ उन्होंने कहा कि व्यापक नियामकीय सुधारों एवं बीमा कवरेज की बढ़ती मांग के साथ भारत वैश्विक बीमा कंपनियों को दीर्घकालिक वृद्धि के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करता है। यह ‘2047 तक सभी के लिए बीमा’ की राष्ट्रीय परिकल्पना के अनुरूप है।

गोयल ने मेटलाइफ के अध्यक्ष एवं सीईओ खलाफ से भी मुलाकात की और भारत में कंपनी की वृद्धि के अवसरों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने कहा, ‘‘भारत का तेजी से बढ़ता बीमा एवं वित्तीय सेवा क्षेत्र, दीर्घकालिक बचत और सुरक्षा की बढ़ती मांग तथा प्रौद्योगिकी क्षेत्र में बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली लोगों की उपलब्धता सहयोग मजबूत करने के लिए शानदार अवसर प्रदान करती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उनके साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने तथा भारत में उनके विस्तार में सहयोग देने के लिए उत्सुक हैं।’’ गोयल ने जनरल अटलांटिक के चेयरमैन एवं सीईओ फोर्ड के साथ भी बैठक की। पीयूष गोयल ने कहा कि भारत के साथ जनरल अटलांटिक के कारोबारी एवं निवेश संबंधों को और मजबूत करने तथा देश के साथ जुड़ाव बढ़ाने के अवसरों पर फोर्ड के साथ चर्चा की। इसमें भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था से पैदा हो रहे अवसरों का लाभ उठाने पर भी चर्चा हुई।

उन्होंने आईबीएम के चेयरमैन एवं सीईओ कृष्णा के साथ भी ‘‘अच्छी बैठक’’ की। गोयल में आईबीएम की लंबे समय से मौजूदगी को और मजबूत करने तथा कृत्रिम मेधा (एआई), क्लाउड बुनियादी ढांचे, क्वांटम कंप्यूटिंग और अन्य अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। इसमें भारत की बड़ी प्रतिभा क्षमता एवं तेजी से बढ़ते डिजिटल इस्तेमाल का लाभ उठाकर दुनिया के लिए समाधान विकसित करने और उन्हें बड़े स्तर पर पहुंचाने पर जोर दिया गया।

पीयूष गोयल ने G20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका पहुंचे थे। उन्होंने शिकागो में अमेरिकी कारोबारियों से भी मुलाकात की और भारतीय समुदाय को संबोधित किया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए CAQM ने पंजाब और हरियाणा के 34 ज़िलों में फ्लाइंग स्क्वाड तैनात किए

पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए CAQM ने पंजाब और हरियाणा के 34 ज़िलों में फ्लाइंग स्क्वाड तैनात किए

चुनाव आयोग के खिलाफ इंडी गठबंधन का विरोध मार्च, ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन

चुनाव आयोग के खिलाफ इंडी गठबंधन का विरोध मार्च, ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन

दो साल में भारत में बने नागरिक विमान आने की उम्मीद : केंद्रीय मंत्री नायडू

दो साल में भारत में बने नागरिक विमान आने की उम्मीद : केंद्रीय मंत्री नायडू

नौसेना को मिलेगा पहला फ्लीट सपोर्ट पोत, समुद्र में लंबे अभियानों को मिलेगी ताकत

नौसेना को मिलेगा पहला फ्लीट सपोर्ट पोत, समुद्र में लंबे अभियानों को मिलेगी ताकत

17वीं पेंशन अदालत में 756 मामलों का निपटारा, जितेंद्र सिंह बोले- पेंशन सुधारों का लक्ष्य जीवन सुगमता

17वीं पेंशन अदालत में 756 मामलों का निपटारा, जितेंद्र सिंह बोले- पेंशन सुधारों का लक्ष्य जीवन सुगमता

राष्ट्रपति मुर्मु आज से दो दिवसीय हिमाचल प्रदेश के दौरे पर, बिलासपुर में AIIMS के प्रथम दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति मुर्मु आज से दो दिवसीय हिमाचल प्रदेश के दौरे पर, बिलासपुर में AIIMS के प्रथम दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

असेंबली से एआई तक पहुंचा यूपी, परिवारवाद और माफियाकरण ने प्रदेश की क्षमता को रोका : सीएम योगी

असेंबली से एआई तक पहुंचा यूपी, परिवारवाद और माफियाकरण ने प्रदेश की क्षमता को रोका : सीएम योगी

संयुक्त राष्ट्र अब पूरी दुनिया के हितों का प्रतिनिधित्व नहीं करता : विदेश मंत्री जयशंकर

संयुक्त राष्ट्र अब पूरी दुनिया के हितों का प्रतिनिधित्व नहीं करता : विदेश मंत्री जयशंकर

कृषि योजनाओं का लाभ फाइलों में नहीं, किसानों की लाइफ में दिखे: शिवराज सिंह चौहान

कृषि योजनाओं का लाभ फाइलों में नहीं, किसानों की लाइफ में दिखे: शिवराज सिंह चौहान

स्विस राष्ट्रपति आज ग्रेटर नोएडा एयरपोर्ट का करेंगे दौरा, कार्गो टर्मिनल का लेंगे जायजा

स्विस राष्ट्रपति आज ग्रेटर नोएडा एयरपोर्ट का करेंगे दौरा, कार्गो टर्मिनल का लेंगे जायजा