Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• संविधान गौरव दिवस पर बड़ी तैयारी, अमित शाह-नड्डा-नितिन नवीन अलग-अलग शहरों में करेंगे कार्यक्रम • संविधान दिवस पर गडकरी, योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा- लोकतंत्र की आत्मा है संविधान • केंद्रीय गृह सचिव और IB प्रमुख आज जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की करेंगे समीक्षा • ‘आतंकवाद मानवता के खिलाफ सबसे जघन्य अपराध’, 26/11 मुंबई हमले की बरसी पर अमित शाह और राजनाथ समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि • राष्ट्रीय संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बाबासाहेब को किया नमन • UGC नेट दिसंबर 2026: परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी, 14 से 21 दिसंबर तक होंगे एग्जाम • कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, पीएम मोदी ने बताई विशेषता • ट्रंप ने 14 व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव रखा • हिंद महासागर क्षेत्रीय संगठन की बैठक के लिए सेशेल्स और मॉरीशस के विदेश मंत्री दिल्ली पहुंचे • अमेरिकी अदालत ने ट्रंप की नागरिकता संबंधी नई पाबंदियों पर लगाई रोक

सेहत

पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा

26 नवंबर, 2026 11:42 AM

योग की दुनिया में ऐसे कई आसन हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत और लचीला बनाते हैं और उन्हीं में से एक है 'अर्ध भेकासन'। यह आसन खास तौर पर घुटनों, टखनों, कूल्हों और पीठ के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। संस्कृत में 'अर्ध' का अर्थ है आधा और 'भेक' का अर्थ है मेंढक। इस आसन को करने के दौरान शरीर की आकृति आधे मेंढक जैसी बन जाती है, इसलिए इसे अर्ध भेकासन कहा जाता है। जो लोग लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं, उनके लिए यह आसन काफी फायदेमंद है। केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय ने इस आसन को 'भेकासन' की तैयारी के लिए एक प्रारंभिक और प्रभावी अभ्यास बताया है। यह पेट के बल लेटकर किया जाने वाला एक मध्यम स्तर का आसन है, जिसके नियमित अभ्यास से शरीर का लचीलापन बढ़ता है, पाचन तंत्र मजबूत होता है और तनाव भी कम होता है।


अर्ध भेकासन एक ऐसा योगासन है, जो पीठ के निचले हिस्से से लेकर पूरी रीढ़ की हड्डी तक काम करता है। जब कोई भी अभ्यासकर्ता इस आसन को करता है, तो शरीर आगे की तरफ झुकता है और एक पैर पीछे से मुड़कर हाथ से पकड़ा जाता है। इस स्थिति में पीठ की मांसपेशियों पर हल्का खिंचाव पड़ता है, जिससे वे धीरे-धीरे मजबूत होने लगती हैं।


इस आसन के अभ्यास से पीठ की गहरी मांसपेशियां एक्टिव होती हैं। रोजाना अभ्यास करने से मांसपेशियों में ताकत आती है और वे ज्यादा देर तक शरीर को सीधा रखने में मदद करती हैं। जिन लोगों को बार-बार पीठ में अकड़न या थकान महसूस होती है, उनके लिए यह आसन बहुत राहत देने वाला है। जब हम झुककर बैठते हैं या मोबाइल देखते हैं, तो हमारी रीढ़ धीरे-धीरे आगे झुक जाती है। अर्ध भेकासन छाती को खोलता है और कंधों को पीछे की ओर लाता है, जिससे शरीर की मुद्रा अपने आप सुधरने लगती है। नियमित अभ्यास से आप ज्यादा सीधे और आत्मविश्वास के साथ खड़े और बैठते हैं।


हालांकि, इस आसन को करते समय एड़ी को नितंब या जमीन की ओर दबाते समय घुटने पर अत्यधिक जोर न डालें और शुरुआत किसी योग्य योग प्रशिक्षक की देखरेख में ही करें। गर्भावस्था, हर्निया, पेट की किसी हालिया सर्जरी, उच्च रक्तचाप या माइग्रेन की स्थिति में इस आसन से बचना चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम

सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम

सिगरेट, शराब और बढ़ता पेट! पुरुषों की ये 5 आदतें बढ़ाती हैं कैंसर का खतरा

सिगरेट, शराब और बढ़ता पेट! पुरुषों की ये 5 आदतें बढ़ाती हैं कैंसर का खतरा

बच्चे को दस्त होने पर न रोकें स्तनपान, डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए करें ये उपाय

बच्चे को दस्त होने पर न रोकें स्तनपान, डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए करें ये उपाय

पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर

पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर

सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी

सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी

मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान

मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान

हर समय बाहरी दुनिया में उलझा रहता है मन, योग का यह अभ्यास दिलाएगा सुकून

हर समय बाहरी दुनिया में उलझा रहता है मन, योग का यह अभ्यास दिलाएगा सुकून

'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला

'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला

रसगुल्ला, गुलाब जामुन या काजू कतली? जानिए कौन सी मिठाई कितनी खाना है सेफ

रसगुल्ला, गुलाब जामुन या काजू कतली? जानिए कौन सी मिठाई कितनी खाना है सेफ