Monday, August 17, 2026
BREAKING
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान ‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान' यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

राष्ट्रीय

पीएम स्वनिधि योजना के 6 साल पूरे: पीएम मोदी ने रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को दी बधाई

01 जून, 2026 02:06 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूरे होने पर लाभार्थियों और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह योजना लाखों रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के जीवन में वित्तीय समावेशन, गरिमा और आत्मविश्वास का प्रतीक बनकर उभरी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि स्वनिधि योजना केवल ऋण देने की योजना नहीं, बल्कि भरोसे, सशक्तिकरण और स्वावलंबन का प्रतीक है। उन्होंने सभी लाभार्थियों के परिश्रम और उद्यमशीलता की सराहना करते हुए कहा कि वे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने माय गव इंडिया की एक पोस्ट भी साझा की, जिसमें कहा गया कि पीएम स्वनिधि के छह वर्षों ने रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के जीवन में केवल बदलाव ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, नए अवसर और बेहतर भविष्य की उम्मीद भी पैदा की है। यह केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वरोजगार, स्वावलंबन और स्वाभिमान के जरिए आत्मनिर्भर भारत को मजबूत करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

योजना की उपलब्धियां
2020 में शुरू हुई इस योजना ने अब तक 75.5 लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को लाभ पहुंचाया है। योजना के तहत 1.12 करोड़ से ज्यादा ऋण वितरित किए गए हैं, जिनकी कुल राशि 17,800 करोड़ रुपये से अधिक है।

– 55 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया

– इन लाभार्थियों ने 8.96 लाख करोड़ रुपये के डिजिटल लेनदेन किए

– लाभार्थियों को 800 करोड़ रुपये से अधिक की कैशबैक और ब्याज सब्सिडी दी गई

योजना की खास बातें
– बिना किसी गारंटी के कार्यशील पूंजी ऋण

– चरणबद्ध ऋण: 15,000 → 25,000 → 50,000 रुपये तक का ऋण

– समय पर चुकाने पर ब्याज सब्सिडी और क्रेडिट गारंटी

– सफल चुकान वालों को 30,000 रुपये तक का Rupay Credit Card

– ‘स्वनिधि से समृद्धि’ कार्यक्रम के तहत परिवारों को अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना

– वित्तीय, डिजिटल साक्षरता और खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण

सरकार ने योजना की सफलता को देखते हुए इसे मार्च 2030 तक बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत की दृष्टि का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है, जो अनौपचारिक शहरी अर्थव्यवस्था को मुख्यधारा से जोड़ने में सफल रही है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद