Wednesday, September 30, 2026
BREAKING
• आखिरी होगा 'कॉफी विद करण' का यह सीजन, करण जौहर ने खोले शो से जुड़े कई बड़े राज • 7 साल से नहीं की एक भी फिल्म, फिर भी करोड़ों में खेल रहे गोविंदा, जानिए नेटवर्थ • अपने बर्थडे सेलिब्रेशन पर जमकर नाचीं वामिका गब्बी, बोलीं-'नई शुरुआत का सही वक्त है' • 'तन्हा दिल' फेम शान : बच्चों को पढ़ाया, घर-घर बेचा केबल कनेक्शन, फिर बने सुपरस्टार सिंगर • उर्वशी रौतेला की तस्वीरों और वीडियो के इस्तेमाल पर बवाल, टीम की 7,000 करोड़ रुपए हर्जाना मांगने की 'तैयारी' • एशियन गेम्स: भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को हराया, फाइनल में चीन से टक्कर • एशियन गेम्स 2026: नीरू ढांडा और किनान चेनाई की जोड़ी ने मिक्स्ड ट्रैप शूटिंग इवेंट में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल • भारतीय महिला कंपाउंड आर्चरी टीम के गोल्ड जीतने पर ज्योति सुरेखा बोलीं- हमने किया बेहतर प्रदर्शन • एशियन गेम्स 2026: राजेश-चिकिथा ने मिक्स्ड कंपाउंड टीम इवेंट में जीता गोल्ड, ओलंपिक 2028 का टिकट भी हुआ पक्का • 'कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन', तीरंदाज जोड़ी राजेश-चिकिता को गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने साझा किया गीता का श्लोक, कहा- स्वाभाविक कर्मों में तत्परता से मिलती है परम सिद्धि

30 सितंबर, 2026 01:14 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक सुभाषित संदेश शेयर किया। उन्होंने श्रीमद्भागवत गीता के अध्याय 18 (मोक्षसंन्यासयोग) के श्लोक 45 का जिक्र किया और उसका अर्थ समझाया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर “स्वे स्वे कर्मण्यभिरतः संसिद्धिं लभते नरः। स्वकर्मनिरतः सिद्धिं यथा विन्दति तच्छृणु।।” शेयर किया। उन्होंने इसका अर्थ समझाते हुए बताया, “जो मनुष्य अपने-अपने स्वाभाविक कर्मों में तत्पर रहते हैं, वे परम सिद्धि को प्राप्त करते हैं। इसलिए अपने कर्मों में लगे मनुष्यों को यह अवश्य सुनना और जानना चाहिए कि अपने कर्मों का पालन करते हुए परम सिद्धि किस प्रकार प्राप्त की जाती है।”

प्रधानमंत्री मोदी अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विभिन्न ग्रंथों के श्लोकों और उनके जीवन में महत्व को साझा करते रहते हैं। उनका यह पोस्ट भी कर्मयोग के महत्व को रेखांकित करता है। इस श्लोक का संदेश बेहद व्यापक और जीवन के लिए प्रेरणादायक है। स्व-धर्म हमारे गुणों और हमारे जीवन की अवस्थाओं पर आधारित होते हैं। इन्हें सम्पन्न करना यह सिद्ध करता है कि हम अपने शरीर और मन की योग्यताओं का उपयोग रचनात्मक ढंग से करते हैं। यह आध्यात्मिक विकास की ओर ले जाता है और समाज एवं आत्मा के लिए लाभदायक होता है। चूंकि हमारे कर्तव्य हमारे स्वभाव के अनुरूप होते हैं, इसलिए इनका निर्वहन करने में हम स्वयं को सहज अनुभव करते हैं।

गीता के इस अध्याय में भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन को समझाते हैं कि हर व्यक्ति का अपना स्वभाव और अपनी प्रकृति के अनुसार कर्म निर्धारित है। अगर व्यक्ति अपने उसी स्वाभाविक कर्म को पूरी निष्ठा और तत्परता से करता है, तो वही उसकी सिद्धि का मार्ग बन जाता है। उसे किसी दूसरे के कर्म की नकल करने की जरूरत नहीं है। उदाहरण के तौर पर एक शिक्षक का धर्म पढ़ाना है, एक सैनिक का धर्म देश की रक्षा करना है और एक किसान का धर्म खेती करना है। अगर सभी अपने-अपने कर्म को ईमानदारी से करें, तो समाज में संतुलन बना रहता है और व्यक्ति को भी आत्मिक संतुष्टि मिलती है। इस श्लोक में एक और महत्वपूर्ण बात कही गई है – जब हमारी क्षमता बढ़ती है तब स्व-धर्म भी परिवर्तित हो जाता है और हम अगली कक्षा में प्रवेश करते हैं। इस प्रकार से हम अपने उत्तरदायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर उन्नति की ओर अग्रसर होते हैं

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राज्यसभा के रण में सपा का बड़ा दांव, रामगोपाल के साथ धनराज नाथवानी ने किया नामांकन

राज्यसभा के रण में सपा का बड़ा दांव, रामगोपाल के साथ धनराज नाथवानी ने किया नामांकन

पीएम मोदी ने कहा- ‘कर्तव्य के प्रति निष्ठा ही सर्वोच्च सिद्धि का मार्ग’

पीएम मोदी ने कहा- ‘कर्तव्य के प्रति निष्ठा ही सर्वोच्च सिद्धि का मार्ग’

पीएम मोदी ने गुजरात के आनंद में हुए हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया

पीएम मोदी ने गुजरात के आनंद में हुए हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया

अरब सागर में 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्रग्स जब्त, 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

अरब सागर में 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्रग्स जब्त, 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जालंधर दौरे से पहले तैयारियां पूरी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जालंधर दौरे से पहले तैयारियां पूरी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़ में लश्कर का टॉप कमांडर मारा गया

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़ में लश्कर का टॉप कमांडर मारा गया

Weather Update: एनसीआर में सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास, मौसम रहेगा शुष्क

Weather Update: एनसीआर में सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास, मौसम रहेगा शुष्क

‘इको वॉरियर’ पुरस्कारों में पर्यावरण संरक्षण के योद्धाओं का सम्मान, भूपेंद्र यादव ने दिया राष्ट्रीय जिम्मेदारी पर जोर

‘इको वॉरियर’ पुरस्कारों में पर्यावरण संरक्षण के योद्धाओं का सम्मान, भूपेंद्र यादव ने दिया राष्ट्रीय जिम्मेदारी पर जोर

यूट्यूब इम्पैक्ट समिट में डॉ. एल. मुरुगन ने क्रिएटर इकोनॉमी और एआई की भूमिका पर दिया जोर

यूट्यूब इम्पैक्ट समिट में डॉ. एल. मुरुगन ने क्रिएटर इकोनॉमी और एआई की भूमिका पर दिया जोर

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस : भाषाई सीमाओं से परे ज्ञान, संस्कृति और सभ्यताओं को जोड़ता अनुवाद

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस : भाषाई सीमाओं से परे ज्ञान, संस्कृति और सभ्यताओं को जोड़ता अनुवाद