प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि सदियों से, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी ने मानवता को निस्वार्थ सेवा, मानव गरिमा और एकजुटता का मार्ग दिखाया है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पावन अवसर सभी को समाज में इन मूल्यों को और गहरा करने और अधिक दयालु और सामंजस्यपूर्ण दुनिया बनाने के लिए प्रेरित करेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में लिखा,“श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं। सदियों से, इसने मानवता को निस्वार्थ सेवा, मानवीय गरिमा और एकता का मार्ग दिखाया है। यह पावन अवसर हमें अपने समाज में इन मूल्यों को गहरा करने और अधिक दयालु और सामंजस्यपूर्ण दुनिया बनाने के लिए प्रेरित करे।