Friday, August 21, 2026
BREAKING
गृह मंत्री अमित शाह आज सिलीगुड़ी में एसएसबी की परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला और सैनिकों से करेंगे बातचीत भारत के ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में इंटरनेट पहुंच बढ़ाएगी स्टारलिंक सेवा: एलन मस्क झारखंडः नियुक्तियां रद्द करने पर हाईकोर्ट की दो टूक- गड़बड़ी के लिए अभ्यर्थियों को जिम्मेदार कैसे ठहराया? हम आतंकवादियों से निपटने के भारत के अधिकार का समर्थन करते हैं : पोलैंड के राजदूत स्विताल्स्की सिंधिया ने किया ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडलों का स्वागत, डिजिटल सहयोग बढ़ाने पर जोर प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू को जन्मदिन की बधाई दी पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित, निःस्वार्थ सेवा और परोपकार का दिया संदेश युवाओं की क्षमता को दिशा देने के लिए सरकार और विश्वविद्यालयों में बेहतर तालमेल जरूरी: पीएम मोदी पीएम मोदी ने हाकाइंडे हिचिलेमा को फिर से जाम्बिया का राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई पीएम मोदी ने बुलाई सचिवों की हाई लेवल मीटिंग, विभागों में तालमेल की कमी दूर करने की दी सलाह

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित, निःस्वार्थ सेवा और परोपकार का दिया संदेश

21 अगस्त, 2026 03:10 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक संस्कृत सुभाषित साझा किया। उन्होंने लिखा कि नदियों का अविरल प्रवाह सिखाता है कि अपने सामर्थ्य का उपयोग मानवता की भलाई के लिए किस प्रकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि निःस्वार्थ सेवा, समर्पण और परोपकार की यही भावना राष्ट्र को नई दिशा देती है।

संस्कृत श्लोक के जरिए दिया सेवा का संदेश
प्रधानमंत्री ने पोस्ट में संस्कृत श्लोक, “जीवनं स्वं परार्थाय नित्यं यच्छत मानवाः। इति सन्देशमाख्यातुं समुद्रं यान्ति निम्नगाः॥” साझा किया। इसका भावार्थ है कि मनुष्य को अपना जीवन सदैव दूसरों की सेवा और कल्याण के लिए समर्पित करना चाहिए। जिस तरह नदियां बिना किसी स्वार्थ के निरंतर बहती हैं और अपने जल से असंख्य प्राणियों का जीवन पोषित करती हैं, उसी तरह मनुष्य को भी अपने जीवन और सामर्थ्य का उपयोग दूसरों के हित में करना चाहिए।

निःस्वार्थ सेवा को बताया जीवन की सार्थकता
सुभाषित के भाव में कहा गया है कि निःस्वार्थ सेवा, परोपकार और लोककल्याण में ही मानव जीवन की वास्तविक सार्थकता निहित है। प्रधानमंत्री के संदेश में नदियों के प्रवाह को मानव जीवन में सेवा और समर्पण की भावना के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

एक दिन पहले भी साझा किया था सुभाषित
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले भी सोशल मीडिया पर एक संस्कृत श्लोक साझा किया था। उन्होंने लिखा था, “आपत्काले च कष्टेऽपि नोत्साहस्त्यज्यते बुधैः। इति प्रबोधितस्तेन कथञ्चिद् दृढबुद्धिना।” इसका भावार्थ है कि स्थिर और दृढ़ बुद्धि वाले ज्ञानीजन संकट और कठिन परिस्थितियों में भी अपना उत्साह नहीं खोते।

बुधवार को परोपकार पर दिया था संदेश
बुधवार को भी प्रधानमंत्री ने सुभाषित साझा करते हुए परोपकार और कल्याणकारी कर्म करने का संदेश दिया था। उन्होंने ‘एक्स’ पर “एतावज्जन्मसाफल्यं देहिनामिह देहिषु। प्राणैरर्थैर्धिया वाचा श्रेय एवाचरेत्सदा॥” श्लोक पोस्ट किया था। इसका अर्थ है कि मनुष्य के जन्म की सार्थकता इसी में है कि वह अपने शारीरिक सामर्थ्य, धन-संपत्ति, बुद्धि और वाणी के माध्यम से सदैव दूसरों के हित और कल्याण के लिए कार्य करे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

गृह मंत्री अमित शाह आज सिलीगुड़ी में एसएसबी की परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला और सैनिकों से करेंगे बातचीत

गृह मंत्री अमित शाह आज सिलीगुड़ी में एसएसबी की परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला और सैनिकों से करेंगे बातचीत

झारखंडः नियुक्तियां रद्द करने पर हाईकोर्ट की दो टूक- गड़बड़ी के लिए अभ्यर्थियों को जिम्मेदार कैसे ठहराया?

झारखंडः नियुक्तियां रद्द करने पर हाईकोर्ट की दो टूक- गड़बड़ी के लिए अभ्यर्थियों को जिम्मेदार कैसे ठहराया?

सिंधिया ने किया ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडलों का स्वागत, डिजिटल सहयोग बढ़ाने पर जोर

सिंधिया ने किया ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडलों का स्वागत, डिजिटल सहयोग बढ़ाने पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू को जन्मदिन की बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू को जन्मदिन की बधाई दी

युवाओं की क्षमता को दिशा देने के लिए सरकार और विश्वविद्यालयों में बेहतर तालमेल जरूरी: पीएम मोदी

युवाओं की क्षमता को दिशा देने के लिए सरकार और विश्वविद्यालयों में बेहतर तालमेल जरूरी: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने हाकाइंडे हिचिलेमा को फिर से जाम्बिया का राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने हाकाइंडे हिचिलेमा को फिर से जाम्बिया का राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने बुलाई सचिवों की हाई लेवल मीटिंग, विभागों में तालमेल की कमी दूर करने की दी सलाह

पीएम मोदी ने बुलाई सचिवों की हाई लेवल मीटिंग, विभागों में तालमेल की कमी दूर करने की दी सलाह

पीएम मोदी ने जापान के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने जापान के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीयूष गोयल ने सिंगापुर और आसियान देशों में भारतीय कृषि-खाद्य निर्यात के नए अवसरों पर दिया जोर

पीयूष गोयल ने सिंगापुर और आसियान देशों में भारतीय कृषि-खाद्य निर्यात के नए अवसरों पर दिया जोर

जयपुर के सरकारी स्कूल में निरीक्षण करने गई CJP टीम पर हमला, आशुतोष रांका बोले- ये भाजपा की गुंडागर्दी

जयपुर के सरकारी स्कूल में निरीक्षण करने गई CJP टीम पर हमला, आशुतोष रांका बोले- ये भाजपा की गुंडागर्दी