Thursday, July 23, 2026
BREAKING
रिटेल किरयाना मर्चेंट्स एसोसिएशन (रजि.), खरड़ ने वेरका प्रबंधन से निष्पक्ष व्यापारिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की नीट मामला: राहुल गांधी ने रखीं तीन मांगें, 'शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, जिम्मेदारों पर कार्रवाई और सरकार से माफी की अपील' सोनम वांगचुक अनशन खत्म करने के लिए तैयार, सरकार के सामने रखी शर्त छात्रों के प्रदर्शन पर अनुपम खेर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'आपकी लड़ाई आपकी ही रहनी चाहिए, किसी और का एजेंडा मत बनने दीजिए' हरियाणा ACB ने तैयार की 140 'महाभ्रष्ट' अधिकारियों की सूची, रिश्वतखोरों पर तेज होगा शिकंजा : अरशिन्दर सिंह चावला भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक: नायब सिंह सैनी हमेशा से ही अराजकता का माहौल पैदा कर राजनीति करती है कांग्रेस: मंत्री गौरव गौतम राहुल गांधी व विपक्षी नेताओं पर बल प्रयोग निंदनीय, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और परीक्षा प्रणाली में सुधार जरूरी : भूपेंद्र हुड्डा एफसीआई को हस्तांतरण तक खाद्यान्न का समुचित भंडारण एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए : प्रो. असीम कुमार घोष प्रदेश के हर जिले में खुलेगा स्टार्टअप्स का द्वार, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का बनेगा मजबूत आधार : नायब सैनी

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री बर्नहैम को दी बधाई, भारत-ब्रिटेन व्यापक साझेदारी को और गहरा करने पर दिया जोर

21 जुलाई, 2026 12:22 PM

नई दिल्ली : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने भारतीय समयानुसार सोमवार को पदभार संभाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस महीने सीईटीए के लागू होने से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, "ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभालने पर एंडी बर्नहैम को हार्दिक बधाई। भारत और ब्रिटेन साझा लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े हैं तथा व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा और लोगों के बीच संबंधों के क्षेत्र में व्यापक सहयोग करते हैं। इस महीने सीईटीए के लागू होने से हमारी द्विपक्षीय साझेदारी और मजबूत होगी।"

उन्होंने कहा कि वह भारत-ब्रिटेन व्यापक साझेदारी को और गहरा करने तथा साझा विजन-2035 को आगे बढ़ाने के लिए बर्नहैम के साथ मिलकर काम करने के इच्छुक हैं।

उधर, पदभार संभालने के बाद अपने पहले संबोधन में बर्नहैम ने देश में राजनीतिक स्थिरता बहाल करने और शासन व्यवस्था में व्यापक बदलाव लाने का संकल्प जताया। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में बार-बार प्रधानमंत्री बदलने से लोगों का राजनीति पर भरोसा कमजोर हुआ है और अब नेताओं को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

बकिंघम पैलेस से लौटने के बाद 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर अपने पहले संबोधन में बर्नहैम ने कहा, "मैं पूरी तरह महसूस करता हूं कि पिछले 10 वर्षों में इस सत्ता के गलियारे में सरकार बनाने के लिए आने वाला मैं छठा व्यक्ति हूं और 2016 के बाद सातवां प्रधानमंत्री हूं। यह आत्ममंथन और नए संकल्प का समय है।"

उन्होंने कहा कि उनकी पीढ़ी के नेताओं को अपनी जिम्मेदारियां बेहतर ढंग से निभानी होंगी।

बर्नहैम ने कहा, "ब्रिटेन को दुनिया को यह दिखाना होगा कि हम फिर से राजनीतिक स्थिरता हासिल कर सकते हैं। लोग राजनीति से निराश हो चुके हैं। मैं उनकी बात सुनता हूं और ईमानदारी से स्वीकार करता हूं कि हम उतना अच्छा काम नहीं कर पाए, जितना करना चाहिए था। अब हमें बेहतर करना होगा।"

उन्होंने अपनी सरकार को "ब्रिटेन के लिए सर्किट ब्रेकर" बताते हुए कहा कि उनकी सरकार देश में पिछले 40 वर्षों के सबसे बड़े बदलाव लागू करेगी। उनके अनुसार, ब्रिटेन को नए राजनीतिक और आर्थिक मॉडल की जरूरत है।

1980 के दशक का उल्लेख करते हुए बर्नहैम ने कहा, "उस दौर में लिए गए कुछ फैसलों के कारण राजनीतिक शक्ति का अत्यधिक केंद्रीकरण हुआ, आर्थिक नियंत्रण का निजीकरण हुआ और देश के कई औद्योगिक क्षेत्रों का पतन हो गया। इसके चलते अनेक इलाके आज भी पिछड़ेपन से जूझ रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सत्ता का विकेंद्रीकरण करेगी और निर्णय लेने की ताकत देश के हर क्षेत्र तक पहुंचाएगी। साथ ही, आवश्यक सार्वजनिक सेवाओं को अधिक मजबूत सार्वजनिक नियंत्रण में लाकर उन्हें आम लोगों के लिए फिर से किफायती बनाया जाएगा।

बर्नहैम ने कहा कि बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए उनकी सरकार मंगलवार से कई योजनाओं की घोषणा करेगी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के वित्तपोषण का खाका भी साथ ही पेश किया जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नीट मामला: राहुल गांधी ने रखीं तीन मांगें, 'शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, जिम्मेदारों पर कार्रवाई और सरकार से माफी की अपील'

नीट मामला: राहुल गांधी ने रखीं तीन मांगें, 'शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, जिम्मेदारों पर कार्रवाई और सरकार से माफी की अपील'

सोनम वांगचुक अनशन खत्म करने के लिए तैयार, सरकार के सामने रखी शर्त

सोनम वांगचुक अनशन खत्म करने के लिए तैयार, सरकार के सामने रखी शर्त

काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल

काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल

बारिश और हवाओं से हुआ दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना, गर्मी से मिली राहत

बारिश और हवाओं से हुआ दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना, गर्मी से मिली राहत

झंडा ऊंचा रहे हमारा- आजाद भारत के तिरंगे झंडे का इतिहास

झंडा ऊंचा रहे हमारा- आजाद भारत के तिरंगे झंडे का इतिहास

पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने देवेंद्र फडणवीस को दी जन्मदिन की बधाई

पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने देवेंद्र फडणवीस को दी जन्मदिन की बधाई

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

असम बाढ़: प्रभावित इलाकों में मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए सरकार ने शुरू की आईसीआर सुविधा

असम बाढ़: प्रभावित इलाकों में मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए सरकार ने शुरू की आईसीआर सुविधा

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया सुभाषित, लिखा- नि:स्वार्थ कर्म करने वाला ही श्रेष्ठ है

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया सुभाषित, लिखा- नि:स्वार्थ कर्म करने वाला ही श्रेष्ठ है

पीएम मोदी ने अजित पवार की जयंती पर उनको याद किया

पीएम मोदी ने अजित पवार की जयंती पर उनको याद किया