Monday, September 14, 2026
BREAKING
गांव कांझला में लगाए गए निःशुल्क आंखों के जांच शिविर का ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने किया उद्घाटन हैदराबाद में आरटीआई पर राष्ट्रीय सम्मेलन में राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू ने किया पंजाब का प्रतिनिधित्व विजिलेंस ब्यूरो ने अगस्त महीने में रिश्वतखोरी के 6 मामलों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू पंजाब सरकार द्वारा एस.सी. विद्यार्थियों की पढ़ाई का सहारा और मजबूत; प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत ₹53.30 करोड़ जारी एवं प्रस्तावित: डॉ. बलजीत कौर केरल में मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम का सम्मान, शेख अबू बक्र फाउंडेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजा Asia Cup 2026: भारतीय महिला टीम को राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई, फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराया क्वाड ने टोक्यो में हिंद-प्रशांत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क पर टेबलटॉप अभ्यास पूरा किया पीएम मोदी ने गणेश चतुर्थी पर साझा किया सुभाषित, कहा- ‘विघ्नहर्ता सबके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करें’ AI सुरक्षा को लेकर बहस तेज, टेक और सेमीकंडक्टर शेयरों पर दिखा दबाव अगस्त में थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई 9.92 प्रतिशत रही, सरकार ने जारी किए आंकड़े

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने गणेश चतुर्थी पर साझा किया सुभाषित, कहा- ‘विघ्नहर्ता सबके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करें’

14 सितंबर, 2026 03:28 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए भगवान गणेश के प्रति श्रद्धा व्यक्त की और सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह एवं सफलता की कामना की। प्रधानमंत्री ने लिखा, “देशवासियों को गणेश चतुर्थी की अनंत शुभकामनाएं। विघ्नहर्ता के दर्शन और पूजन का यह पावन पर्व सबके जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। उनके दिव्य आशीर्वाद से सभी के प्रयास सफल हों और राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही कामना है। गणपति बाप्पा मोरया!”

इस अवसर पर प्रधानमंत्री की ओर से आदि शंकराचार्य द्वारा रचित ‘गणेश पञ्चरत्नं’ स्तोत्र का पहला श्लोक भी साझा किया गया। श्लोक है “मुदाकरात्तमोदकं सदा विमुक्तिसाधकं, कलाधरावतंसकं विलासिलोकरक्षकम्। इस स्तोत्र की रचना आठवीं शताब्दी में आदि शंकराचार्य ने की थी। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता, बुद्धि और मुक्ति के दाता के रूप में स्तुति करने के लिए इसे ‘पंचरत्न’ (पांच रत्नों के समान पांच श्लोक) के रूप में लिखा गया है। ‘पंचरत्न’ का यह पहला पद है, जिसको ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धा के साथ पढ़ने का विधान है।

इस स्तोत्र के माध्यम से भगवान गणेश से प्रार्थना की जाती है कि जो अपने हाथों में सदा आनंद रूपी मोदक (लड्डू) धारण करते हैं और जो भक्तों को हमेशा मुक्ति (मोक्ष) प्रदान करने वाले हैं। जिनके मस्तक पर चंद्रमा का आभूषण (सुशोभित) है और जो संपूर्ण संसार एवं भक्तों की रक्षा करने वाले हैं। जिनका कोई दूसरा स्वामी नहीं है (जो स्वयं सबके एकमात्र स्वामी हैं) और जिन्होंने गज रूपी दैत्य (महासुर गजासुर) का विनाश किया है। जो प्रणाम करने वाले (शरण में आने वाले) भक्तों के सभी अशुभों और संकटों का तुरंत नाश करते हैं, उन श्री विनायक (भगवान गणेश) को मैं नमन करता हूं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केरल में मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम का सम्मान, शेख अबू बक्र फाउंडेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजा

केरल में मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम का सम्मान, शेख अबू बक्र फाउंडेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजा

Asia Cup 2026: भारतीय महिला टीम को राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई, फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराया

Asia Cup 2026: भारतीय महिला टीम को राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई, फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराया

हिंदी दिवस: 14 सितंबर को हुआ ऐतिहासिक फैसला, ऐसे हिंदी बनी राजभाषा

हिंदी दिवस: 14 सितंबर को हुआ ऐतिहासिक फैसला, ऐसे हिंदी बनी राजभाषा

ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान एस. जयशंकर ने कई देशों के विदेश मंत्रियों से की द्विपक्षीय वार्ता

ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान एस. जयशंकर ने कई देशों के विदेश मंत्रियों से की द्विपक्षीय वार्ता

हिंदी किसी की प्रतिस्पर्धी नहीं, यह भारतीय भाषाओं के बीच आत्मीय संवाद और राष्ट्रीय एकात्मता की अहम कड़ी: अमित शाह

हिंदी किसी की प्रतिस्पर्धी नहीं, यह भारतीय भाषाओं के बीच आत्मीय संवाद और राष्ट्रीय एकात्मता की अहम कड़ी: अमित शाह

यूपी एफएसडीए के आउटसोर्स बेंच केमिस्टों का नौकरी से हटाए जाने पर प्रदर्शन, बहाली की मांग

यूपी एफएसडीए के आउटसोर्स बेंच केमिस्टों का नौकरी से हटाए जाने पर प्रदर्शन, बहाली की मांग

पीडीए नहीं, एनडीए हर जाति और हर वर्ग के हित के लिए कर रहा है काम : संजय निषाद

पीडीए नहीं, एनडीए हर जाति और हर वर्ग के हित के लिए कर रहा है काम : संजय निषाद

पश्चिम बंगाल में डेंगू का कहर, 29 नगर पालिकाएं और 278 ग्राम पंचायतें हॉटस्पॉट घोषित

पश्चिम बंगाल में डेंगू का कहर, 29 नगर पालिकाएं और 278 ग्राम पंचायतें हॉटस्पॉट घोषित

उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर कसा तंज, कहा-परीक्षा लीक, महंगाई और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण से जूझ रहा है महाराष्ट्र

उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर कसा तंज, कहा-परीक्षा लीक, महंगाई और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण से जूझ रहा है महाराष्ट्र

भरतपुर नगर निगम परिणाम : 27 वार्डों के नतीजों में निर्दलीयों का दबदबा, 16 पर निर्दलीय, 7 पर बीजेपी और 3 पर कांग्रेस विजयी

भरतपुर नगर निगम परिणाम : 27 वार्डों के नतीजों में निर्दलीयों का दबदबा, 16 पर निर्दलीय, 7 पर बीजेपी और 3 पर कांग्रेस विजयी