Monday, August 10, 2026
BREAKING
नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन मॉरीशस की चार दिवसीय यात्रा पर NHPC की सुबनसिरी परियोजना पर संसद की समिति सख्त, लागत 345% बढ़ी दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार, अगले कई दिन छाए रहेंगे बादल पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘सत्य, शुभ और ज्ञानवर्धक वचन सुनें, कल्याणकारी विचारों को अपनाएं’ जापान में टाइफून नंबर 15 को लेकर हाई अलर्ट, पीएम तकाइची ने दी सावधानी बरतने की सलाह अमेरिका-ईरान समझौते के बीच भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत GeM से सरकारी खरीद में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ी: पीयूष गोयल GeM से सरकारी खरीद में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ी: पीयूष गोयल पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से की मुलाकात, खिलाड़ियों की सफलता को सराहा व्हाट्सएप में वैश्विक स्तर पर आई दिक्कत, फोटो-वीडियो भेजने में परेशानी; कई देशों के यूजर्स प्रभावित

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से की मुलाकात, खिलाड़ियों की सफलता को सराहा

10 अगस्त, 2026 12:25 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ग्लासगो में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारत के कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं से नई दिल्ली स्थित अपने आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की।

इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, “7, लोक कल्याण मार्ग पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के हमारे शानदार मेडल विजेताओं की मेजबानी करके बहुत खुशी हुई। गेम्स के दौरान उनके अनुभवों के बारे में सुना। उन सभी ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता कई युवाओं को प्रेरित करेगी।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ अकाउंट पर इस मुलाकात का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसकी शुरुआत विमेंस 51 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड जीतने वाली बॉक्सर साक्षी चौधरी ने की। इस वीडियो में साक्षी ने कहा, “हैलो फ्रैंड्स, मैं साक्षी चौधरी… आज हम सभी कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट को आदरणीय प्रधानमंत्री सर ने बुलाया है। हमें इस पर काफी गर्व महसूस हो रहा है। हमें प्रधानमंत्री से मिलकर बहुत खुशी हुई। वह बहुत विनम्र हैं।”

इसके बाद पीएम मोदी ने कहा, “जो खेलेगा, वो खिलेगा, ऑलवेज चियर फोर भारत।” अपनी बात समाप्त करते हुए पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ ‘भारत माता की जय’ का उद्घोष किया।

भारत ने पदक तालिका में 39 पदकों (13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज) के साथ चौथा स्थान हासिल किया, जबकि प्रतियोगिता का कार्यक्रम काफी छोटा कर दिया गया था और इसमें कुश्ती, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी और शूटिंग जैसे ज्यादा पदक वाले खेल शामिल नहीं थे।

भारतीय बॉक्सिंग टीम ग्लासगो से सात गोल्ड और तीन सिल्वर मेडल लेकर लौटी। वहीं, जूडो टीम ने भी कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए चार मेडल जीते। इनमें दो गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज शामिल रहे। एथलेटिक्स में भारत को 10 मेडल मिले, जिनमें पांच सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज शामिल थे। गुलवीर सिंह एक ही कॉमनवेल्थ गेम्स में दो व्यक्तिगत मेडल जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक एंड फील्ड एथलीट बने; जिन्होंने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में सिल्वर और 5,000 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन मॉरीशस की चार दिवसीय यात्रा पर

नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन मॉरीशस की चार दिवसीय यात्रा पर

NHPC की सुबनसिरी परियोजना पर संसद की समिति सख्त, लागत 345% बढ़ी

NHPC की सुबनसिरी परियोजना पर संसद की समिति सख्त, लागत 345% बढ़ी

दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार, अगले कई दिन छाए रहेंगे बादल

दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार, अगले कई दिन छाए रहेंगे बादल

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘सत्य, शुभ और ज्ञानवर्धक वचन सुनें, कल्याणकारी विचारों को अपनाएं’

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘सत्य, शुभ और ज्ञानवर्धक वचन सुनें, कल्याणकारी विचारों को अपनाएं’

GeM से सरकारी खरीद में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ी: पीयूष गोयल

GeM से सरकारी खरीद में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ी: पीयूष गोयल

GeM से सरकारी खरीद में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ी: पीयूष गोयल

GeM से सरकारी खरीद में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ी: पीयूष गोयल

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में ED ने दर्ज की ECIR, मनी ट्रेल की जांच शुरू

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में ED ने दर्ज की ECIR, मनी ट्रेल की जांच शुरू

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- 'संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क'

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- 'संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क'

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

ईडी प्रमुख राहुल नवीन को अगस्त 2027 तक एक वर्ष का सेवा विस्तार मिला

ईडी प्रमुख राहुल नवीन को अगस्त 2027 तक एक वर्ष का सेवा विस्तार मिला