Wednesday, July 29, 2026
BREAKING
मेरी रसोई राशन किटों के वितरण का आंकड़ा 33 लाख से पार भारत का अफ्रीका में संचयी निवेश बढ़कर 75 अरब डॉलर हुआ, व्यापार करीब 14 गुना बढ़ा : रिपोर्ट रूस ने टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर लगाया आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप, जारी किया अंतरराष्ट्रीय अरेस्ट वारंट पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एफटीए रणनीति से 60 ट्रिलियन डॉलर के वैश्विक बाजारों तक पहुंच खुलती है: पीयूष गोयल अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा पहली तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,650 करोड़ रुपए रहा, आय में भी उछाल सेना की पहचान केवल रणभूमि में नहीं, बल्कि मानवीय सहायता से भी होती है : राजनाथ सिंह राहुल के संबोधन पर लोकसभा में हंगामा, रिजिजू बोले- 'नेता विपक्ष ने किया असंसदीय भाषा का इस्तेमाल' विवाद के बीच कंगना रनौत ने एक और वीडियो किया जारी, मीडिया पर लगाया 'टारगेट' करने का आरोप होर्मुज और लाल सागर में व्यवधान से भारतीय निर्यातकों-आयातकों की कमाई पर पड़ सकता है असर: रिपोर्ट एकेजी भवन मामले पर बोले जेपी नड्डा-आपातकाल के दौरान मुझे कई बार कक्षा से गिरफ्तार किया गया

राष्ट्रीय

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एफटीए रणनीति से 60 ट्रिलियन डॉलर के वैश्विक बाजारों तक पहुंच खुलती है: पीयूष गोयल

29 जुलाई, 2026 04:11 PM

नई दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत द्वारा किए गए हालिया मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) देश को करीब 60 ट्रिलियन डॉलर मूल्य वाले वैश्विक बाजारों तक पहुंच दिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन समझौतों से भारत को वैश्विक निर्यात केंद्र बनाने, विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) को बढ़ावा देने और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित करने में मदद मिलेगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर किए गए एक वीडियो में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किए गए एफटीए भारतीय निर्यातकों के लिए नए बाजार खोलने, घरेलू उद्योगों को प्रतिस्पर्धी बनाने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने के उद्देश्य से किए गए हैं। उन्होंने कहा, "यही वजह है कि भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ लगातार मुक्त व्यापार समझौते कर रहा है।"

वीडियो में दिखाया गया है कि पिछले पांच वर्षों में भारत का निर्यात 73 प्रतिशत बढ़ा है। एफटीए के कारण टेक्सटाइल, रत्न एवं आभूषण, इंजीनियरिंग उत्पाद और फार्मास्यूटिकल्स जैसे क्षेत्रों को कम या शून्य आयात शुल्क का लाभ मिला है, जिससे इन उत्पादों की वैश्विक बाजारों तक पहुंच और मजबूत हुई है।

सरकार ने यह भी रेखांकित किया कि इन व्यापार समझौतों में डेयरी और कृषि जैसे संवेदनशील क्षेत्रों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। साथ ही, ये समझौते देश में विदेशी निवेश को आकर्षित करने के नए अवसर भी पैदा कर रहे हैं।

पीयूष गोयल ने कहा कि एफटीए के माध्यम से भारत में अरबों डॉलर का निवेश आ रहा है, जिससे विनिर्माण क्षेत्र को गति मिल रही है, रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं और भारतीय कंपनियों को वैश्विक वैल्यू चेन से जुड़ने का मौका मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के साथ व्यापार समझौतों को तेजी से आगे बढ़ा रहा है, ताकि घरेलू निर्यातकों को नए बाजार मिल सकें और भारतीय उद्योग वैश्विक आपूर्ति शृंखला का मजबूत हिस्सा बन सकें।

सरकार के अनुसार, एफटीए उसकी उस व्यापक रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिसका उद्देश्य निर्यात बढ़ाना, विदेशी निवेश आकर्षित करना और भारत की विनिर्माण क्षमता को मजबूत करना है।

पीयूष गोयल ने कहा कि ये समझौते भारत को वैश्विक व्यापार में एक प्रमुख खिलाड़ी बनाने और देश को निर्यात आधारित अर्थव्यवस्था में बदलने के सरकार के विजन को दर्शाते हैं।

इससे पहले, सरकार ने मंगलवार को संसद में जानकारी दी थी कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने 863.1 अरब डॉलर का अब तक का सर्वाधिक निर्यात दर्ज किया, जिसमें 441.8 अरब डॉलर का वस्तु निर्यात (मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट्स) और 421.3 अरब डॉलर का सेवा निर्यात शामिल है।

लोकसभा में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि वस्तु और सेवा, दोनों क्षेत्रों के मजबूत प्रदर्शन ने भारत के कुल निर्यात को रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत का अफ्रीका में संचयी निवेश बढ़कर 75 अरब डॉलर हुआ, व्यापार करीब 14 गुना बढ़ा : रिपोर्ट

भारत का अफ्रीका में संचयी निवेश बढ़कर 75 अरब डॉलर हुआ, व्यापार करीब 14 गुना बढ़ा : रिपोर्ट

सेना की पहचान केवल रणभूमि में नहीं, बल्कि मानवीय सहायता से भी होती है : राजनाथ सिंह

सेना की पहचान केवल रणभूमि में नहीं, बल्कि मानवीय सहायता से भी होती है : राजनाथ सिंह

राहुल के संबोधन पर लोकसभा में हंगामा, रिजिजू बोले- 'नेता विपक्ष ने किया असंसदीय भाषा का इस्तेमाल'

राहुल के संबोधन पर लोकसभा में हंगामा, रिजिजू बोले- 'नेता विपक्ष ने किया असंसदीय भाषा का इस्तेमाल'

एकेजी भवन मामले पर बोले जेपी नड्डा-आपातकाल के दौरान मुझे कई बार कक्षा से गिरफ्तार किया गया

एकेजी भवन मामले पर बोले जेपी नड्डा-आपातकाल के दौरान मुझे कई बार कक्षा से गिरफ्तार किया गया

भाजपा राज में सबसे ज्यादा पेपर लीक, सिर्फ नया कानून बनाने से नहीं सुधरेगी व्यवस्था: अखिलेश यादव

भाजपा राज में सबसे ज्यादा पेपर लीक, सिर्फ नया कानून बनाने से नहीं सुधरेगी व्यवस्था: अखिलेश यादव

केरल भाजपा अध्यक्ष ने सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा, उमर खालिद को लेकर सौरव दास का पुराना पोस्ट शेयर किया

केरल भाजपा अध्यक्ष ने सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा, उमर खालिद को लेकर सौरव दास का पुराना पोस्ट शेयर किया

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, बोले-हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, बोले-हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता

बारिश और भूस्खलन से चारधाम यात्रा पर रोक, यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट

बारिश और भूस्खलन से चारधाम यात्रा पर रोक, यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट

ऋषिकेश में बने नए बजरंग सेतु ग्लास स्काईवॉक पर जाने के लिए पर्यटकों को देनी होगी एंट्री फीस

ऋषिकेश में बने नए बजरंग सेतु ग्लास स्काईवॉक पर जाने के लिए पर्यटकों को देनी होगी एंट्री फीस

विश्व बाघ दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बोले- ’70 प्रतिशत वैश्विक बाघ आबादी का घर है भारत’

विश्व बाघ दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बोले- ’70 प्रतिशत वैश्विक बाघ आबादी का घर है भारत’