Monday, August 17, 2026
BREAKING
राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, तीसरी सोमवारी पर 12 किमी तक लगी कतार प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

राष्ट्रीय

पीएम मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित : राजनाथ सिंह

09 जून, 2026 12:13 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल और लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के दो वर्ष पूरे होने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे भारत के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व ने ‘सेवा’ की भावना के साथ शासन-व्यवस्था को नई परिभाषा दी है और विकास को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का काम किया है।

‘सेवा के 12 वर्ष’ को बताया परिवर्तनकारी यात्रा
राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि 2024 में इसी दिन नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेकर देश के इतिहास में नया अध्याय जोड़ा था। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शासन व्यवस्था को सेवा-भावना के साथ संचालित किया गया और यह सुनिश्चित किया गया कि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि “स्वयं से पहले सेवा” के सिद्धांत से प्रेरित इस 12 वर्षीय यात्रा में गरीबों का सशक्तीकरण, राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती, व्यापक सुधार, तेज बुनियादी ढांचा विकास और डिजिटल नवाचार जैसे महत्वपूर्ण आयाम शामिल रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की ओर बढ़ते देश के लिए ये 12 वर्ष दूरदर्शी नेतृत्व, समावेशी विकास और राष्ट्र-प्रथम शासन की प्रतिबद्धता के प्रतीक हैं।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने गिनाईं उपलब्धियां
दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के 12 वर्षों को भारत के परिवर्तन, प्रगति और जन-कल्याण की ऐतिहासिक यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी सरकार के कार्यकाल की कहानी नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक संकल्प के साकार होने का गौरवशाली अध्याय है।

सिरसा ने कहा कि ‘प्रधानसेवक’ के रूप में प्रधानमंत्री मोदी ने अंत्योदय, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को शासन की मूल भावना बनाते हुए देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनके अनुसार जन-धन से जन-विश्वास तक, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण तक, बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, विश्वास और जन-कल्याण का नया इतिहास रचा है।

वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ी पहचान
मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है। साथ ही देश ने अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामर्थ्य को नई प्रतिष्ठा दिलाई है तथा विकसित भारत के संकल्प को गति प्रदान की है।

पीएम मोदी ने भी साझा किया था संदेश
इससे पहले 8 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक संदेश साझा करते हुए कहा था कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने अनेक परिवर्तन देखे हैं और इन बदलावों के केंद्र में गरीबों तथा वंचितों का कल्याण रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा ‘अंत्योदय’ की भावना से प्रेरित रही है और उसका प्रयास रहा है कि विकास का लाभ उन लोगों तक पहुंचे जो दशकों से पीछे रह गए थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जन-धन खातों, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत और अन्य योजनाओं का उद्देश्य लोगों को सम्मान, सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराना रहा है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प