Saturday, September 05, 2026
BREAKING
संत बाबा अतर सिंह जी की 100वीं वर्षगांठ को समर्पित विशेष समारोह, 24 शिक्षक सम्मानित पंजाब का गौरव: आर्म्ड फोर्सेज प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट्स के चार कैडेट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने 51,979 नागरिकों द्वारा दी गई गुप्त सूचनाओं के चलते पंजाब में नशा तस्करी से संबंधित 25,339 गिरफ्तारियां संभव हुईं पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा देश भर के शिक्षकों को शिक्षक दिवस की मुबारकबाद विऔपनिवेशीकरण का मतलब व्यापक अभिलेखागार, अधिक भाषाएं और कठिन सवाल होना चाहिए: वित्त मंत्री सीतारमण दिल्ली हाईकोर्ट में 150 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 15 सितंबर से आवेदन होंगे शुरू गोवा सरकार ने शुरू की 'गोवा उज्ज्वला योजना', हर साल 3 एलपीजी सिलेंडर का मिलेगा पैसा कानून के अनुसार हुई सहारनपुर मस्जिद पर कार्रवाई, इसे राजनीतिक चश्मे से न देखें : सुधांशु त्रिवेदी भारत-जापान वायुसेना का संयुक्त युद्धाभ्यास, 9 से 22 सितंबर तक चलेगा अभ्यास बिहार में बाढ़ की स्थिति पर सीएम लगातार कर रहे निगरानी, सरकार जनता के साथ खड़ी : नितिन नवीन

मनोरंजन

पीएम मोदी की आर्थिक अपील को विपुल शाह का समर्थन, ‘गवर्नर’ का जिक्र कर बोले- देशभक्ति जिम्मेदारी भी...

14 मई, 2026 11:45 AM

मुंबई : फिल्म निर्माता-निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल ही में व्यक्त की गई आर्थिक सावधानी की अपील का समर्थन किया है। सनशाइन पिक्चर्स के माध्यम से सोशल मीडिया पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि ईंधन की बचत और सोने की खरीदारी में सतर्कता बरतना देश की आर्थिक स्थिरता और विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

विपुल शाह ने इंस्टाग्राम पर किए पोस्ट के जरिए समर्थन करते हुए लिखा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चिंता से पूरी तरह सहमत हूं। फ्यूल के इस्तेमाल में सावधानी बरतने या सोने की खरीद में सावधानी जैसे आसान सुझाव असल में भारत की आर्थिक स्थिरता और फॉरेक्स रिजर्व को बचाने से जुड़े हैं।”

उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गवर्नर’ का जिक्र करते हुए कहा कि फिल्म 1990 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जब गल्फ देशों के युद्ध के कारण भारत को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा और देश को स्थिरता के लिए सोना विदेश भेजना पड़ा था।

विपुल शाह ने आगे कहा, “मजेदार बात यह है कि मेरी फिल्म ‘गवर्नर’ भी बिल्कुल ऐसे ही बैकग्राउंड पर बनी है। आज जब ग्लोबल फ्यूल की अनिश्चितता और जियोपॉलिटिकल टेंशन एक बार फिर हेडलाइन बन रहे हैं, तो यह देखना अजीब लगता है कि कुछ सच्चाई मेरी फिल्म में दिखाई गई चिंताओं से मिलती हैं। कभी-कभी देशभक्ति जिम्मेदारी निभाने के बारे में भी होती है।”

1990 के आर्थिक संकट की सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म विपुल अमृतलाल शाह द्वारा प्रस्तुत और सनशाइन पिक्चर्स द्वारा समर्थित है, जिसके लेखन टीम में सुवेंदु भट्टाचार्य, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल शाह शामिल हैं। सह-निर्माता आशिष ए. शाह हैं।

शाह की फिल्म में अभिनेता मनोज बाजपेयी भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर की भूमिका में नजर आएंगे। मशहूर मराठी फिल्ममेकर और अभिनेता चिन्मय मांडलेकर के निर्देशन में तैयार फिल्म का संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है और गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

‘गवर्नर’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री