Sunday, July 26, 2026
BREAKING
हुड्‌डा के समय अनेकों पेपर लीक हुए थे, तब उन्होंने माना होता तो आज पेपर लीक नहीं होते : अनिल विज संगठन संवाद का उद्देश्य आगामी रणनीतियों को तय कर संगठन को मजबूत बनाना : अशोक बुवानीवाला छात्रों को न्याय और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार सुनिश्चित करे सरकार - कुमारी सैलजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में जो हमारी उपलब्धियां है उनका जिक्र किया -ऊर्जा मंत्री अनिल विज मुख्यमंत्री ने लाडवा में अंत्योदय मेले का किया उद्घाटन, 19 विभागों की 47 योजनाओं का दिया पात्र लाभार्थियों को लाभ मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण मुख्यमंत्री ने यमुनानगर में नशे से जंग-यमुनानगर के संग के अन्तर्गत आयोजित दौड़ को हरी झंडी दिखा किया रवाना पंजाब में शिक्षा क्रांति की बड़ी मिसाल : मोहाली में NEET पास 882 सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों और अभिभावकों का सम्मान ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सुखना लेक पर साइलेंट वॉक, हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने दिखाई एकजुटता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने का सपना महज 'मुंगेरी लाल का सपना' : तरुण चुघ

राष्ट्रीय

पीएम मोदी का देशवासियों से आह्वान- ‘हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाएं’, स्वतंत्रता दिवस स्पीच के लिए मांगे सुझाव

26 जुलाई, 2026 04:55 PM

स्वतंत्रता दिवस के करीब आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के लिए देशवासियों को विचार और सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने यह भी अपील की कि देशवासी इस साल भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भावना को बेमिसाल उत्साह और गर्व के साथ आगे बढ़ाएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान, उन्होंने कहा, “कुछ ही सप्ताह बाद हम अपनी स्वतंत्रता का महापर्व भी मनाएंगे। 15 अगस्त हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है। ये उन असंख्य वीरों को याद करने का दिन है, जिन्होंने ‘भारत माता’ की स्वतंत्रता के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर दिया। उनके त्याग और तपस्या की वजह से आज हमारे हाथ में तिरंगा है। इस तिरंगे में हमारे संविधान के आदर्श हैं।”

उन्होंने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने पूरे देश को एक अद्भुत भावना से जोड़ा है। हर घर-हर गली में तिरंगे का उत्सव दिखाई देता है। इस साल भी हमें ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ाना है। अपने घर पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराना है।” इसके साथ ही, प्रधानमंत्री ने देशवासियों को आमंत्रित करते हुए कहा, “हर वर्ष 15 अगस्त से पहले आप मुझे बहुत से विचार और सुझाव भेजते हैं। इस वर्ष भी आप अपने विचार ‘माईगव’ पर जरूर साझा कीजिए। मुझे आपके सुझावों का इंतजार है।”

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को याद किया। उन्होंने कहा, “27 जुलाई को, भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि है। डॉ. कलाम के व्यक्तित्व में कई प्रेरक रूप थे, लेकिन, उनके हृदय के सबसे करीब एक शिक्षक की भूमिका थी। वे बच्चों और युवाओं को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते थे।”

उन्होंने कहा, “संयोग से, इसी हफ्ते हम ‘गुरु पूर्णिमा’ का पावन पर्व मनाएंगे। हमारे माता-पिता हमारे पहले गुरु होते हैं। स्कूल के शिक्षक हमें अक्षर ज्ञान देते हैं। गुरु पूर्णिमा ऐसे सभी गुरुओं के प्रति कृतज्ञता जताने का अवसर है। मैं देश के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को श्रद्धापूर्वक प्रणाम करता हूं।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

कारगिल विजय दिवस हमें अपने वीर जवानों के अद्भुत साहस की याद दिलाता है : पीएम मोदी

कारगिल विजय दिवस हमें अपने वीर जवानों के अद्भुत साहस की याद दिलाता है : पीएम मोदी

कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्दारमैया का ऐलान, 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे

कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्दारमैया का ऐलान, 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे

दिल्ली सरकार ने लता गुप्ता को बनाया महिला आयोग की अध्यक्ष, निर्मल जैन को अल्पसंख्यक आयोग की जिम्मेदारी

दिल्ली सरकार ने लता गुप्ता को बनाया महिला आयोग की अध्यक्ष, निर्मल जैन को अल्पसंख्यक आयोग की जिम्मेदारी

दिल्ली: खुले नाले में कार गिरने से राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी और आर्मी ऑफिसर के बेटे की मौत

दिल्ली: खुले नाले में कार गिरने से राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी और आर्मी ऑफिसर के बेटे की मौत

विक्रम-1 लॉन्च से हर देशवासी गौरव से भरा हुआ है : पीएम मोदी

विक्रम-1 लॉन्च से हर देशवासी गौरव से भरा हुआ है : पीएम मोदी

मणिपुर में पांच उग्रवादी और दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और नशीले पदार्थ जब्त

मणिपुर में पांच उग्रवादी और दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और नशीले पदार्थ जब्त

कारगिल विजय दिवस पर सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- भारतीय योद्धाओं का कोई मुकाबला नहीं

कारगिल विजय दिवस पर सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- भारतीय योद्धाओं का कोई मुकाबला नहीं

प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय, पहले ही दिन वरिष्ठ अधिकारियों संग की बैठक

प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय, पहले ही दिन वरिष्ठ अधिकारियों संग की बैठक

दिल्ली मेट्रो से सभी स्टेशन खोले गए, DMRC ने एंट्री और एग्जिट सर्विस बहाल करने की दी जानकारी

दिल्ली मेट्रो से सभी स्टेशन खोले गए, DMRC ने एंट्री और एग्जिट सर्विस बहाल करने की दी जानकारी

गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्रीय मंत्रियों ने कारगिल दिवस पर सैनिकों की बहादुरी को किया याद

गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्रीय मंत्रियों ने कारगिल दिवस पर सैनिकों की बहादुरी को किया याद