Wednesday, August 12, 2026
BREAKING
2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए निष्पक्ष व्यापार और सर्कुलर इकोनॉमी अपनाने की जरूरत: पीयूष गोयल ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए सैंड आर्टिस्ट ने बनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी 15 अगस्त को भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे एक-एक सवाल का दूंगा जवाब, विपक्ष तय करे चर्चा करनी है या हंगामा : गृह मंत्री अमित शाह ‘रील युग’ में रह रहे युवा ‘शॉर्टकट’ से दूर रहें : पीएम मोदी एफसीआरए विधेयक जेपीसी भेजने का प्रस्ताव लोकसभा में पास, रिजिजू बोले- 'ये अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं' ‘रामनाथ कोविंद की आत्मकथा लोकतंत्र और समाज के लिए बनेगी धरोहर’, पीएम मोदी ने की सराहना उपराष्ट्रपति ने दिल्ली में ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी, कहा- “रैली खत्म होने पर सफर खत्म नहीं होता” अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' का टीजर रिलीज, दिखा डरा देने वाला माहौल पीएम मोदी अपनी मां को याद कर हुए भावुक, बोले- ‘आज भी महसूस करता हूं कमी’

राष्ट्रीय

पीएम मोदी अपनी मां को याद कर हुए भावुक, बोले- ‘आज भी महसूस करता हूं कमी’

12 अगस्त, 2026 05:12 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपनी मां स्मरण याद किया। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि वे आज भी मां की कमी महसूस करते हैं।

पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ, माई स्ट्रगल्स’ के विमोचन के समय उनके जीवन संघर्षों का विशेष उल्लेख किया। इसी बीच, पीएम मोदी ने अपनी मां को भी याद किया। उन्होंने कहा, “मैं भाग्यशाली रहा हूं कि मेरी मां सौ साल से भी अधिक समय तक जीवित रहीं और मुझे आशीर्वाद देती रहीं। उसके बावजूद आज भी मैं मां की कमी महसूस करता हूं।”

रामनाथ कोविंद के जीवन के बारे में बात करते प्रधानमंत्री ने मोदी कहा कि हम सभी अनुभव करते हैं कि इंसान का एक स्वभाव होता है और लोग अपनी सफलता का श्रेय खुद को देते हैं, जबकि जीवन की मुश्किलों और कठिनाइयों के लिए समाज को जिम्मेदार ठहराते हैं। मगर जब हृदय उदार हो, भारतीय संस्कार हो, तब व्यक्ति समाज की कमियां निकालने में समय नहीं गंवाता है। वह उसके सकारात्मक पक्ष पर फोकस करता है। वह अपनी सफलता में समाज को बराबर की भागीदार मानता है। रामनाथ कोविंद की आत्मकथा और उसका शीर्षक इसके उदाहरण हैं।

उन्होंने कहा, “रामनाथ कोविंद का कानपुर देहात के क्षेत्र में एक साधारण परिवार में जन्म हुआ। कोविंद जी ने अपनी किताब में बताया कि गर्मी के मौसम में एक दिन उनके घर में आग लग गई। उनकी मां अपनी चिंता छोड़कर घर की चीजों को बचा रही थी। आखिर एक सामान्य परिवार में मां के लिए एक-एक चीज बच्चों के पालन-पोषण का जरिया होती है। उसी कोशिश में आग में फंसकर उनकी मां की मृत्यु हो गई। आप कल्पना कर सकते हैं कि छोटी सी उम्र में इस तरह की घटना कितनी दर्दनाक रही होगी। यह ऐसा घटनाक्रम था, कोई भी उससे टूट सकता था, लेकिन कोविंद जी को उन मुश्किलों से मजबूत किया। पड़ोस की एक माता जी ने उनके पालन-पोषण में मदद की”

पीएम मोदी ने आगे कहा, “संघर्षों के बीच रामनाथ कोविंद ने शिक्षा को अपना सामर्थ्य बढ़ाने का मार्ग बनाया। उन्होंने मेहनत की, संसाधनों की कमी को कमजोर नहीं बनने दिया और एक ऐसे मुकाम तक पहुंचे, जिसकी कल्पना तब लोगों ने नहीं की होगी। वे भारत जैसे विशाल देश के राष्ट्रपति बने। इतने बड़े पद पर पहुंचने के बाद भी कोविंद जी का विनम्र व्यक्तित्व और उनकी सादगी कायम रही।”

उन्होंने कहा कि रामनाथ कोविंद के भीतर देशसेवा की भावना थी। मोरारजी भाई देसाई के साथ काम करके उन्हें सीखने को मिला। साथ ही,नया रास्ता मिला। वहां से राजनीति और समाजसेवा को कोविंद जी ने अपना मार्ग बनाया। वे अपने कर्तव्यों के लिए समर्पित रहे और सेवा को उन्होंने अपना लक्ष्य बनाकर काम किया। संसद में रामनाथ कोविंद का कार्यकाल इसका गवाह है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए निष्पक्ष व्यापार और सर्कुलर इकोनॉमी अपनाने की जरूरत: पीयूष गोयल

2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए निष्पक्ष व्यापार और सर्कुलर इकोनॉमी अपनाने की जरूरत: पीयूष गोयल

‘हर घर तिरंगा’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए सैंड आर्टिस्ट ने बनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा

‘हर घर तिरंगा’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए सैंड आर्टिस्ट ने बनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा

एक-एक सवाल का दूंगा जवाब, विपक्ष तय करे चर्चा करनी है या हंगामा : गृह मंत्री अमित शाह

एक-एक सवाल का दूंगा जवाब, विपक्ष तय करे चर्चा करनी है या हंगामा : गृह मंत्री अमित शाह

‘रील युग’ में रह रहे युवा ‘शॉर्टकट’ से दूर रहें : पीएम मोदी

‘रील युग’ में रह रहे युवा ‘शॉर्टकट’ से दूर रहें : पीएम मोदी

एफसीआरए विधेयक जेपीसी भेजने का प्रस्ताव लोकसभा में पास, रिजिजू बोले- 'ये अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं'

एफसीआरए विधेयक जेपीसी भेजने का प्रस्ताव लोकसभा में पास, रिजिजू बोले- 'ये अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं'

‘रामनाथ कोविंद की आत्मकथा लोकतंत्र और समाज के लिए बनेगी धरोहर’, पीएम मोदी ने की सराहना

‘रामनाथ कोविंद की आत्मकथा लोकतंत्र और समाज के लिए बनेगी धरोहर’, पीएम मोदी ने की सराहना

उपराष्ट्रपति ने दिल्ली में ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी, कहा- “रैली खत्म होने पर सफर खत्म नहीं होता”

उपराष्ट्रपति ने दिल्ली में ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी, कहा- “रैली खत्म होने पर सफर खत्म नहीं होता”

दिल्ली में NDA सांसदों ने निकाली भव्य ‘तिरंगा’ बाइक रैली, भारत मंडपम से इंडिया गेट तक गूंजा देशभक्ति का स्वर

दिल्ली में NDA सांसदों ने निकाली भव्य ‘तिरंगा’ बाइक रैली, भारत मंडपम से इंडिया गेट तक गूंजा देशभक्ति का स्वर

Monsoon: बादलों की आवाजाही के बीच दिल्ली में पूरे सप्ताह जारी रहेगी हल्की बारिश

Monsoon: बादलों की आवाजाही के बीच दिल्ली में पूरे सप्ताह जारी रहेगी हल्की बारिश

तेल आपूर्ति में विविधता बढ़ाएगा भारत, 27 से बढ़कर 41 देशों से कच्चे तेल का आयात: MEA

तेल आपूर्ति में विविधता बढ़ाएगा भारत, 27 से बढ़कर 41 देशों से कच्चे तेल का आयात: MEA