Wednesday, April 15, 2026
BREAKING
कांग्रेस ने डा. अंबेडकर का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी : नायब सिंह सैनी हरियाणा ने 1.89 लाख मुफ्त डायलिसिस सेशन उपलब्ध कराए, PGIMS रोहतक ने किडनी प्रत्यारोपण में 100 प्रतिशत सफलता दर्ज की डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गुरुग्राम में अंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन, राव नरेंद्र सिंह ने किया प्रतिमा अनावरण मुख्यमंत्री ने पंचकूला में बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर को समर्पित समता मैराथन को दिखाई हरी झंडी बीबीएमबी को लेकर केंद्र का नया नोटिफिकेशन हरियाणा के हितों पर कुठाराघात : भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणाः अब शहरी गरीब परिवारों का भी होगा अपना घर, 2,646 मकानों को मिली मंजूरी अपराध के लिए कोई नरमी नहीं बरती जाएगी; भगवंत मान सरकार के ‘अपराध-मुक्त पंजाब’ के लक्ष्य को साकार कर रही हैं महिला पुलिस कर्मचारी अमेरिका की बंदरगाहों पर नाकेबंदी लागू, वेंस बोले-“जैसे को तैसा...अब कोई ईरानी जहाज बाहर नहीं निकल पाएगा'' चीन की रियल एस्टेट कंपनी का काला सच: एवरग्रांडे संस्थापक ने 300 अरब डॉलर घोटाले का गुनाह कबूला

मनोरंजन

पिता की मौत के बाद भी सेट पर आकर कॉमेडी करते थे राजपाल यादव, सेट पर मिला बहुत सारा सपोर्ट

14 अप्रैल, 2026 01:01 PM

मुंबई : कॉमेडी के दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में फंसे हैं, जहां कोर्ट ने अगली सुनवाई तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया है। वहीं, अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म भूत-बंगला के प्रमोशन में भी जुटे हैं, जो तीन दिन बाद 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के साथ अभिनेता की इमोशनल यादें जुड़ी हैं और इसी फिल्म के दौरान उन्हें बड़ा झटका भी लगा था। भूत-बंगला राजपाल यादव के लिए बहुत खास फिल्म है क्योंकि सालों बाद उन्हें अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन के साथ काम करने का मौका मिला, लेकिन उसी फिल्म की शूटिंग के समय वे इमोशनली कमजोर महसूस करने लगे थे। ऐसा इसलिए क्योंकि भूत-बंगला की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने पिताजी को बीमारी से गुजरते हुए देखा और फिर उनका निधन हो गया। उन्होंने अपने हालिया यूट्यूब व्लॉग में खुलासा किया कि अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन के साथ शूटिंग करना ऐसा है कि भूख मिटती नहीं है बल्कि बढ़ जाती है। इसी फिल्म के दौरान मेरे पिता अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनकी तबीयत बहुत गंभीर थी और दूसरी तरफ फिल्म की शूटिंग चल रही थी।

उन्होंने आगे बताया, कुछ दिनों बाद पिताजी का निधन हो गया लेकिन फिर दोबारा शूटिंग पर आकर हंसी का माहौल और शूटिंग की। सेट पर कभी महसूस नहीं हुआ कि ऐसा कुछ हुआ है, क्योंकि सालों बाद अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन के साथ काम करने का मौका मिला था।

इससे पहले राजपाल यादव खुद खुलासा कर चुके हैं कि प्रियदर्शन ने पहली ही मुलाकात में उनके कपड़े फाड़ दिए थे। उन्होंने बताया था कि फिल्म जंगल के बाद प्रियदर्शन ने पहली बार मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन उस वक्त लगा था कि इतना बड़ा डायरेक्टर क्यों बुलाएगा, लेकिन फिर उन्होंने अपने ऑफिस बुलाया और शर्ट को आगे पकड़ा और फाड़ दिया। उन्होंने कहा कि प्लेन की तरह दोनों हाथ फैलाकर दौड़ें। पहले अजीब लगा लेकिन असल में वहीं मेरा किरदार था।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

‘नागाबंधम’ के मेकर्स ने बढ़ाया उत्साह, इस दिन रिलीज होगा हाई-एनर्जी गाना ‘सुरा सुरा’!

‘नागाबंधम’ के मेकर्स ने बढ़ाया उत्साह, इस दिन रिलीज होगा हाई-एनर्जी गाना ‘सुरा सुरा’!

संस्कृति, शक्ति और स्वैग के साथ बादशाह ने रिलीज किया 'टटीरी फिर से', हटाए सभी विवादित लिरिक्स

संस्कृति, शक्ति और स्वैग के साथ बादशाह ने रिलीज किया 'टटीरी फिर से', हटाए सभी विवादित लिरिक्स

प्ले से पहले गणपति बप्पा को अनुपम खेर ने सुनाई स्क्रिप्ट, मांगा बहुत सारा आशीर्वाद

प्ले से पहले गणपति बप्पा को अनुपम खेर ने सुनाई स्क्रिप्ट, मांगा बहुत सारा आशीर्वाद

'बैलेंस सिखाया नहीं जाता, आदतों से आता है', 'लिटिल योगी' के साथ योग करती दिखीं शिल्पा शेट्टी

'बैलेंस सिखाया नहीं जाता, आदतों से आता है', 'लिटिल योगी' के साथ योग करती दिखीं शिल्पा शेट्टी

पुलकित सम्राट, लाइव बॉक्सिंग रिंग में उतरने वाले देश के पहले और विश्व के तीसरे अभिनेता

पुलकित सम्राट, लाइव बॉक्सिंग रिंग में उतरने वाले देश के पहले और विश्व के तीसरे अभिनेता

ब्रेट ली ने आशा भोसले को दी भावुक श्रद्धांजलि, इंस्टाग्राम पर लिखा खास संदेश

ब्रेट ली ने आशा भोसले को दी भावुक श्रद्धांजलि, इंस्टाग्राम पर लिखा खास संदेश

दीपिका पादुकोण ने बनाया 10,000 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड

दीपिका पादुकोण ने बनाया 10,000 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड

आशा भोसले और ओ.पी. नैयर: हिंदी फिल्म संगीत की वह जादुई साझेदारी जिसने इतिहास रच दिया

आशा भोसले और ओ.पी. नैयर: हिंदी फिल्म संगीत की वह जादुई साझेदारी जिसने इतिहास रच दिया

अभिनेता राज किरण की तलाश में सोमी अली, कहा-अगर किसी को जानकारी हो तो जरूर बताएं

अभिनेता राज किरण की तलाश में सोमी अली, कहा-अगर किसी को जानकारी हो तो जरूर बताएं

'ऐतिहासिक कदम और नई शुरुआत', महिलाओं को 33% आरक्षण पर रुपाली गांगुली ने पीएम मोदी का जताया आभार

'ऐतिहासिक कदम और नई शुरुआत', महिलाओं को 33% आरक्षण पर रुपाली गांगुली ने पीएम मोदी का जताया आभार